राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर की रात आठ बजे तक 70 फीसद से अधिक मतदान की रिपोर्ट सामने आई। बंपर मतदान से उत्साहित पूर्व उपमुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस बार चुनाव में पांच साल पहले की तुलना में अधिक वोट मिलेंगे। उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर भरोसा भी जताया।
बीजेपी तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी के कद्दावर नेता अमित शाह, जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरीखे नेताओं ने अलग-अलग इलाकों में रोड शो कर भाजपा के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया। नड्डा ने कांग्रेस और बीआरएस को आड़े हाथों लिया और कहा कि दोनों दलों ने तेलंगाना की जनता को धोखा दिया है।
राजनीतिक सरगर्मियों और सियासी बयानबाजी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और भाजपा नेताओं के बयानों पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग की तरफ से भेजे गए नोटिस पर एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, जब 'मूर्खों का सरदार' जैसे बयान दिए जाते हैं, तो किसी को बुरा नहीं लगता। उन्होंने पीएम मोदी को मीठा बोलने की नसीहत दी और कहा कि जो उन्हें खुद के लिए पसंद नहीं, वैसे शब्दों का इस्तेमाल दूसरों के लिए भी नहीं किया जाना चाहिए।
राजस्थान में अधिकांश मतदान केंद्रों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। चुनाव की प्रक्रिया में शामिल अधिकारी बीकानेर के सावली गांव में बनाए गए मतदान केंद्रों पर वोटिंग संपन्न होने पर ईवीएम सील करने की तस्वीरें सामने आईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महेश्वरम में भी चुनावी रैली की। उन्होंने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को आड़े हाथों लिया और कहा कि कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण तेलंगाना को पर्याप्त सम्मान नहीं मिल रहा है।
राजस्थान में बंपर वोटिंग से उत्साहित कद्दावर कांग्रेसी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें बयानबाजी या आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। केंद्रीय मंत्रियों ने भाजपा को मिलने वाली जीत का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा, उन्हें पूरा यकीन है कि नतीजे भाजपा के पक्ष में ही आएंगे। उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है।
एक अन्य पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रह्लाद पटेल ने कहा, इस बार के चुनाव में पांचों राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर होगा उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है। बता दें कि मध्य प्रदेश के सियासी रण में भाजपा ने कई सांसदों तो भी उतारा है।
तेलंगाना में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करने के लिए जानी जाती है। कामारेड्डी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने समेत हाल ही में हुए बड़े फैसले- राजनीतिक रूप से महिलाओं को आरक्षण जैसे फैसलों का जिक्र भी किया।
28 विपक्षी दलों के गठबंधन-INDIA में शामिल जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जदयू में बिखराव का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जेडीयू के लोग गीत गाएंगे, 'दिल के टुकड़े हजार... कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा...।' उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के नेता जदयू को तोड़ने में लग गए हैं।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान फतेहपुर में पथराव की घटना के बाद मतदान दोबारा शुरू हो गया। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी- फतेहपुर के डीएसपी रामप्रसाद ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए स्थानीय लोगों से बेखौफ होकर वोट डालने की अपील भी की। फतेहपुर अलावा सीकर में भी पथराव किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने 6-7 लोगों को हिरासत में लिया। मतदान दोबारा शुरू हो चुका है।
तेलंगाना में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज खम्मम में रोड शो किया। नृत्य कर रहे स्थानीय कलाकारों के ग्रुप के साथ प्रियंका ने भी डांस का लुत्फ उठाया। बता दें कि तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 30 नवंबर को होना है।
हैदराबाद में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि 'पूरा देश तेलंगाना की तरफ देख रहा है। तेलंगाना के लोगों ने तय कर लिया है कि बस बहुत हो गया और अब हमें बदलाव चाहिए। कांग्रेस पार्टी का लंबा इतिहास है और इस देश के विकास में पार्टी का बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस जो भी वादा करती है वो पूरा करती है। कांग्रेस देश को एकजुट रखती है।'
पीएम मोदी ने कहा कि 'मैंने तेलंगाना में बदलाव की लहर देखी है। तेलंगाना के लोग 9 साल के बीआरएस सरकार के शासन से तंग आ चुके हैं और अब उससे आजादी चाहते हैं। इस बार भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है।'
तेलंगाना के कामारेड्डी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा 'लोगों ने हमारा ट्रैक रिकॉर्ड देखा है कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। हमने तीन तलाक खत्म करने का वादा किया हमने पूरा किया। हमने अनुच्छेद 370 हटाने का वादा किया और हटा दिया। महिलाओं को आरक्षण दिया। वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया। हमने राम मंदिर बनाने का वादा किया और उसका भी निर्माण हो रहा है। तेलंगाना में हमने वादा किया है कि हम हल्दी बोर्ड का गठन करेंगे और भाजपा सरकार में यह भी पूरा हो गया।'
राहुल गांधी के निजामाबाद और बोधान दौरे के विरोध में निजामाबाद में जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस पार्टी ने हमारे बच्चों की हत्याएं की और इन पोस्टर्स में कांग्रेस से माफी की मांग की गई है। बता दें कि तेलंगाना के गठन के समय खूब हिंसा हुई थी, जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी को घेरने की कोशिश की जा रही है।
अमित शाह ने कहा यह चुनाव तेलंगाना और इसके लोगों के लिए बेहद अहम है। तेलंगाना लंबे संघर्ष के बाद बना था लेकिन आज 10 साल बाद जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें दिखता है कि जिस राज्य का राजस्व कभी सरप्लस में था, उस पर आज करोड़ों रुपये का कर्ज है। आज युवा, किसान, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग निराश हैं और हर कोई अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। मुझे विश्वास है कि मतदाता राज्य की बेहतरी के लिए भाजपा का चुनाव करेंगे।
अमित शाह ने हैदराबाद के सोमाजीगुडा में कहा कि 'केसीआर की तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ भी लोगों में गुस्सा है। हमारा संविधान किसी को विशेष फायदा नहीं देता है। केसीआर ने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते ही तेलंगाना-हैदराबाद की आजादी के दिन का जश्न नहीं मनाया। यह देश का एकमात्र राज्य हैं, जहां धर्म के आधार पर आरक्षण है। यह असंवैधानिक है। हमारी सरकार बनी तो हम मुस्लिमों को दिए जा रहे 4 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करेंगे और एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर न्याय करेंगे।'
कांग्रेस सरकार के मंत्री गोविंद सिंह डोटसारा ने डाला वोट।
गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीआरएस सरकार को घेरा। अमित शाह ने कहा बीते 10 सालों में बीआरएस सरकार में खूब भ्रष्टाचार हुआ फिर चाहे वो भागीरथ घोटाला, पासपोर्ट घोटाला, 4 हजार करोड़ का मियापुर जमीन घोटाला, कलेश्वरम प्रोजेक्ट घोटाला, शराब घोटाला और ग्रेनाइट घोटाला आदि शामिल हैं। बीआरएस कार्यकर्ता दलितों से आवास योजनाओं के नाम पर पैसे इकट्ठे कर रहे हैं। तेलंगाना के लोगों को इसके बारे में पता होना चाहिए। लोगों को लगता है कि बीआरएस ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया।