फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: ECI ने शिक्षा मंत्रालय के साथ किया समझौता; चुनावी साक्षरता के लिए उठाए जाएंगे कदम

Thu, 02 Nov 2023 10:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजवाल

खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: मिजोरम चुनाव के लिए भाजपा भी खूब ताकत लगा रही है। नगालैंड सरकार के मंत्री तेमजेन इमना अलोंग ने बताया कि चुनाव को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। चुनाव प्रचार का नेतृत्व हमारे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कर रहे हैं। साथ ही नगालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन और राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा भी मिजोरम में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 02-Nov-2023

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके (कांग्रेस) नेता राहुल गांधी यहां आए और कहा कि केसीआर ने (लोगों का) पैसा लिया और वे पैसे वापस कर देंगे। वह मोदी 2.O बन गए हैं। 2014 में पीएम मोदी ने वादा किया था हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने हैं, लेकिन 15 पैसे भी नहीं आए। ये भी वही डायलॉग बोल रहे हैं। 

08:06 PM, 02-Nov-2023

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी प्रमुख जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।

08:00 PM, 02-Nov-2023

 ECI ने शिक्षा मंत्रालय के साथ किया समझौता
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने देश भर के स्कूलों में चुनावी साक्षरता लाने के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के मुताबिक, एनसीईआरटी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में चुनावी साक्षरता से जुड़े पाठ्यक्रम शामिल करेगी। इसके साथ ही वह राज्य शिक्षा बोर्डों को भी इसका पालन करने की सलाह देगी। 
 

विज्ञापन
06:10 PM, 02-Nov-2023

सीपीआई (एम) ने 17 सीटों की पहली सूची जारी की
सीपीआई (एम) की तेलंगाना इकाई ने गुरुवार को राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 17 सीटों की अपनी सूची जारी की। सीपीआई (एम) के तेलंगाना सचिव टी वीरभद्रम ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में जबकि कोई विकल्प नहीं बचा तो हमने  अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। 

वीरभद्रम ने कहा कि अगर सीपीआई भी कांग्रेस के साथ समझौता नहीं कर पाती है, तो सूची में कुछ बदलाव हो सकते हैं। पार्टी का मुख्य उद्देश्य भाजपा उम्मीदवारों को हराना है। 

04:23 PM, 02-Nov-2023

जी किशन रेड्डी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने गुरुवार को 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें तेलंगाना भाजपा प्रमुख किशन रेड्डी का नाम शामिल नहीं है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि राज्य भाजपा प्रमुख के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
04:18 PM, 02-Nov-2023

राजस्थान: भाजपा ने 58 उम्मीदवारों की सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के आगामी आम चुनावों के लिए 58 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

 

02:45 PM, 02-Nov-2023

भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 35 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। 
 

02:43 PM, 02-Nov-2023

'डोटसारा के साथ खड़ी है कांग्रेस'

राजस्थान सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खचरियावास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गोविंद सिंह डोटसारा के साथ खड़ी है। 

01:29 PM, 02-Nov-2023

खरगे ने भाजपा-आरएसएस पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि ये मिजोरम में आदिवासियों की जमीन छीनना चाहते हैं। खरगे ने स्थानीय पार्टियों एमएनएफ और जेडपीएम पर भाजपा के अनाधिकारिक एजेंट पार्टी होने का आरोप भी लगाया। खरगे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी साल 1986 में एक शांति समझौते के जरिए राज्य में शांति लेकर आए और साल 1987 में मिजोरम को राज्य का दर्जा दिया। कांग्रेस पार्टी हमेशा राज्य के विकास के लिए समर्पित रही है। उन्होंने लिखा कि भाजपा और आरएसएस विविधता के खिलाफ हैं और वह आदिवासियों की कीमती जमीन और जंगलों को छीनना चाहते हैं ताकि अपने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा सके। 
 

12:27 PM, 02-Nov-2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए बघेल ने कहा कि 'मैं चुनाव आयोग से अपील करता हूं कि उन्हें सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच करनी चाहिए। भाजपा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और अब नोटों से भरे बक्सों से मतदाताओं को लुभाया जा रहा है। यह एक गंभीर मामला है। कांग्रेस इस मामले में शिकायत करेगी। जब राज्य में पर्याप्त मात्रा में सीआरपीएफ की कंपनियां मौजूद हैं तो फिर और कंपनियां क्यों भेजी जा रही हैं।'

12:22 PM, 02-Nov-2023

कांग्रेस में शामिल हुईं आनंदी सरस्वती

राजस्थान में साध्वी आनंदी सरस्वती ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सीएम अशोक गहलोत की मौजूदगी में राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह रंधावा ने साध्वी आनंदी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
 

11:38 AM, 02-Nov-2023

टिकट बंटवारे को लेकर जारी विवाद पर क्या बोले कमलनाथ

टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध पर कमलनाथ ने कहा कि 'हमने सभी से चर्चा के बाद टिकट तय किए हैं और उन्हें उम्मीद है कि सभी कार्यकर्ता उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे और कई अपना नामांकन वापस ले लेंगे।'

11:22 AM, 02-Nov-2023

Assembly Election Live: ECI ने शिक्षा मंत्रालय के साथ किया समझौता; चुनावी साक्षरता के लिए उठाए जाएंगे कदम

भाजपा नेता ने कहा कि सभी लोग मिलकर पड़ोसी राज्य के लोगों के साथ काम कर रहे हैं। खासकर त्रिपुरा के नेताओं के साथ जमीन पर बहुत मेहनत की जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि पहले के मुकाबला बेहतर नतीजे मिलेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें