07:00 PM, 20-Jan-2022
कांग्रेस ने पंजाब में हो रही छापेमारी की चुनाव आयोग से की शिकायत
पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से वर्चुअली मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छापेमारी को पंजाब सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश बताया। इसके साथ ही इस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में रणदीप सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी, हरीश चौधरी, देवेंद्र यादव, प्रणव झा, अमन पवार जैसे नेता शामिल थे।