फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election 2022 Live: सिद्धू से जीत गए चन्नी, राहुल बोले- गरीब घर का बेटा चन्नी ही होगा मुख्यमंत्री का चेहरा

Sun, 06 Feb 2022 06:22 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

State Assembly Election 2022 Live News in Hindi:राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 
विज्ञापन
लुधियाना में रैली में राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू और सुनील जाखड़। - फोटो : twitter @INCPunjab
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:03 PM, 06-Feb-2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आखिरकार पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित कर दिया। चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस से सीएम का चेहरा होंगे। राहुल ने कहा कि चन्नी गरीब घर से हैं। उनके अंदर कोई अहंकार नहीं है। तीन महीने के कार्यकाल में हर किसी ने देख लिया। चन्नी जी गरीब जनता के लिए काम करते हैं। 

राहुल ने सिद्धू और सुनील जाखड़ की भी तारीफ की। कहा कि कांग्रेस के पास कई हीरे हैं। इन हीरों में से एक को चुनना आसान नहीं था। सिद्धू के खून में भी पंजाब दिखेगा। 

आगे राहुल ने कहा, मुझसे कहा गया कि मुख्यमंत्री का निर्णय लेना है। ये मेरा निर्णय नहीं है। ये पंजाब का निर्णय है। मैंने कोई निर्णय नहीं किया। मैंने पंजाब के लोगों से पूछा। युवाओं से पूछा, प्रत्याशियों से पूछा, कार्यकर्ताओं से पूछा। जो निर्णय उन लोगों ने मुझे बताया वही आज मैं आपको बताने जा रहा हूं। ये पंजाब है। यहां के लोगों को अपना नेता स्वयं सुनना चाहिए और मेरा काम है कि आपकी आवाज को सुनना। आपका फैसला मेरे विचार से ज्यादा अहम है। 

राहुल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कहा कि मुझे गरीब घर का बेटा ही मुख्यमंत्री चाहिए। जो गरीबों की आवाज बन सके। गरीबों के दर्द को समझ सके।

05:01 PM, 06-Feb-2022

मुझसे कहा गया कि मुख्यमंत्री का निर्णय लेना है। ये मेरा निर्णय नहीं है। ये पंजाब का निर्णय है। मैंने कोई निर्णय नहीं किया। मैंने पंजाब के लोगों से पूछा। युवाओं से पूछा, प्रत्याशियों से पूछा, कार्यकर्ताओं से पूछा। जो निर्णय उन लोगों ने मुझे बताया वही आज मैं आपको बताने जा रहा हूं। ये पंजाब है। यहां के लोगों को अपना नेता स्वयं सुनना चाहिए और मेरा काम है कि आपकी आवाज को सुनना। आपका फैसला मेरे विचार से ज्यादा अहम है। 

04:58 PM, 06-Feb-2022

राहुल गांधी बोले, हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। हर किसी को बोलने का अधिकार है। कई बार कुछ लोग बहुत ज्यादा भी बोल देते हैं। सभी नेता उसे भी सुनते हैं। ये भाजपा और अन्य दलों में नहीं दिखेगा।

विज्ञापन
04:46 PM, 06-Feb-2022

राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुझे हीरों में से एक हीरा चुनने के लिए कहा था। ये आसान काम नहीं था। मैं नवजोत सिंह सिद्धू से 40 साल पहले मिला था। दून स्कूल में मैं था। रविवार को क्रिकेट का मैच था। उन्होंने बहुत अच्छा परफॉरमेंस दिया था। मैं उसी दिन उन्हें पहचान गया था। वह बहुत मेहनत करते हैं। 

04:39 PM, 06-Feb-2022

राहुल गांधी ने भाषण शुरू कर दिया है। शुरुआत में ही राहुल ने सभी नेताओं का अभिवादन किया। राहुल ने कहा कि नेता एक-दो दिन में नहीं बनता है। मीडिया के सामने कोई नेता नहीं बनता है। हमारे सारे नेता हीरे हैं। हमारे यहां हीरो की कमी नहीं है। 

विज्ञापन
04:37 PM, 06-Feb-2022

रैली में सीएम चरणजीत चन्नी ने सिद्धू की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छे वक्ता हैं। चन्नी ने कहा कि 700 किसान शहीद करने वाले किस मुंह से पंजाब में वोट मांगने आते हैं। भाजपा, अकाली दल और आम आदमी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा 111 दिन के काम गिनाते हुए कि मुझे तीन महीने देखा है, अब पूरे पांच साल देखो।

04:34 PM, 06-Feb-2022

वर्चुअल रैली को अब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर कहा कि आपने मुझे पंजाब की सेवा का मौका दिया। तीन महीने में ही मैंने लोगों के लिए बहुत काम किया। बिजली सस्ती की, किसानों के लिए योजनाओं को लागू किया। गरीब के लिए काम किया। आगे चन्नी ने कहा कि सीएम की रेस में सिद्धू, जाखड़ या कोई भी आगे निकले, मैं हमेशा उसका साथ दूंगा। 

04:28 PM, 06-Feb-2022

पंजाब कांग्रेस की वर्चुअल रैली को अब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर कहा कि आपने मुझे पंजाब की सेवा का मौका दिया। तीन महीने में ही मैंने लोगों के लिए बहुत काम किया। बिजली सस्ती की, किसानों के लिए योजनाओं को लागू किया। गरीब के लिए काम किया। 

04:22 PM, 06-Feb-2022

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने भाषण के आखिरी में पार्टी के ही कुछ नेताओं पर निशाना भी साधा। कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं। मेरा विरोध करते हैं, लेकिन मैं कभी भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध नहीं करूंगा।

04:18 PM, 06-Feb-2022

रैली को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इश्क कभी कुछ मांगता नहीं है। मैंने पंजाब और यहां के लोगों से इश्क किया है। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मुझे सिर्फ पंजाब का कल्याण और पंजाब का विकास चाहिए। सिद्धू ने कहा कि मेरे इश्क ने कोई पद नहीं मांगा है। मेरे इश्क ने सिर्फ पंजाब की भलाई मांगी है। मैं राहुल जी के फैसले को पहले ही मान चुका हूं। 

04:10 PM, 06-Feb-2022

पंजाब में कांग्रेस से सीएम का चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस ओर मंच से इशारा किया। कहा कि लोग बहुत कुछ बनाते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने एक गरीब, दलित घर के बेटे को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया। 

04:05 PM, 06-Feb-2022

लुधियाना में राहुल गांधी की रैली शुरू हो गई है। राहुल से पहले सुनील जाखड़ और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रैली को संबोधित किया। दोनों ने राहुल गांधी की खूब तारीफ की। सिद्धू ने राहुल गां बब्बर शेर बताया। कहा कि ये बब्बर शेर बैठा है। इसने देश की राजनीति को बदल दिया है। 

03:57 PM, 06-Feb-2022

Punjab Election: रैली में पहुंचे राहुल गांधी
पंजाब में कांग्रेस के सीएम चेहरे का एलान करने के लिए राहुल गांधी लुधियाना पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने एक होटल में राहुल गांधी ने चरण जीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद राहुल गांधी रैली में पहुंच गए हैं। यहीं वह जल्द सीएम चेहरे का ऐलान करेंगे। होटल से रैली में जाते वक्त वह चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू को साथ लेकर गए।

12:33 PM, 06-Feb-2022

Goa Election: पीएम मोदी की रैली रद्द 
गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली होनी थी, इसे अब रद्द कर दिया गया है। भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया। प्रधानमंत्री मोदी अब लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए शाम को मुंबई जाएंगे।
 

09:41 AM, 06-Feb-2022

Uttarakhand Election: आज नड्डा का दौरा, जनसभा, डोर टू डोर प्रचार भी करेंगे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज उत्तराखंड दौरा है। तय कार्यक्रम के अनुसार नड्डा दोपहर 12:05 बजे उत्तरकाशी के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। यहां उनकी एक जनसभा होगी। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे वह सहसपुर में डोर टू डोर प्रचार करेंगे। शाम 4:10 बजे वह डोईवाला पहुंचेंगे और यहां से शाम छह बजे देहरादून जाएंगे। देहरादून में संगठन की बैठक में शामिल होंगे।  

09:41 AM, 06-Feb-2022

Punjab Election: सीएम चेहरा का एलान करेगी कांग्रेस
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में अपना अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की तैयारी कर ली है। रविवार को लुधियाना पहुंच रहे राहुल गांधी इस संबंध में विधिवत घोषणा करेंगे। इस बीच, पार्टी की ओर से चन्नी को आगे रखकर मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अलग से भी रणनीति बनाई गई है।

09:39 AM, 06-Feb-2022

Assembly Election 2022 Live: सिद्धू से जीत गए चन्नी, राहुल बोले- गरीब घर का बेटा चन्नी ही होगा मुख्यमंत्री का चेहरा

Goa Election 2022: पीएम मोदी की रैली आज
गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली होनी जा रही है। मोदी 20 जगहों पर वर्चुअल रैली करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम शाम 5:30 बजे विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें