आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को मंत्री पद, तीन सीट और एक एमएलसी पद का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने वादा तोड़ दिया।
इसलिए योगी को भाजपा लड़ा रही है गोरखपुर से, एक साथ साधे कई निशाने
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से चुनाव लड़ा कर भारतीय जनता पार्टी ने एक साथ कई निशाने साध लिए। गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर योगी आदित्यनाथ न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूर्वांचल के तकरीबन 15 जिलों पर असर डालेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि अयोध्या, मथुरा और काशी के नाम पर भाजपा को जो माइलेज मिलना है वह योगी आदित्यनाथ के इन जगहों से चुनाव न लड़ने पर भी कमजोर नहीं होने वाला। बल्कि यह वह नाम है जिनके बल पर भाजपा दूसरी जगहों पर भी चुनाव जीत लेती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अयोध्या, मथुरा और काशी के नाम पर तो दूसरी जगहों पर भी भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत जाते हैं। इसलिए योगी आदित्यनाथ को इनमें से कहीं से चुनाव न लड़ा कर उनको उनके गढ़ में भेजा गया। अब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पूर्वांचल को साधेंगे। पढ़ें पूरा विश्लेषण...
उत्तर प्रदेश समेत पांचों राज्यों में चुनावी रैलियों, रोड शो और जनसंपर्क पर लगी प्रतिबंध 22 जनवरी तक चुनाव आयोग ने बढ़ा दी है। इसके लिए शनिवार को नया आदेश जारी कर दिया गया है। अब तक 15 जनवरी तक यह प्रतिबंध लगाई गई थी।
कानपुर में पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। कहा, सपा दलित विरोधी है। मैं दलित था, इसलिए समाजवादी पार्टी ने मुझे सीआरपीएफ का पहला दलित डीजी बनने से रोक दिया। चुनाव लड़ने के सवाल पर असीम अरुण ने कहा, मेरे अंदर लोक सेवा की क्षमता है। अब ये पार्टी को तय करना है कि मुझे कहां और कैसे इस्तेमाल करना है। असीम ने कहा, अब मैं राजनीति में आ चुका हूं और यहां भी पूरे मन से काम करुंगा।
कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सुरक्षित सीट से चुनाव लडेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि योगी भाजपा के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें पहले ही घर भेज दिया गया है। अखिलेश ने कहा, यूपी की 80 फीसदी जनता हमारे साथ है।
भारतीय जनता पार्टी ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 107 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। इसमें 63 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि 20 विधायकों का टिकट कटा है।
योगी आदित्यानाथ गोरखपुर शहर सीट से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से उम्मीदवार होंगे।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले चरण की 58 में से 57 और दूसरे चरण की 55 में से 47 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। बाकी सीटों पर जल्द एलान होगा। बाकी चरणों का एलान बाद में किया जाएगा।
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। इस दौरान पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों का एलान होगा।
बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी 53 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता करते हुए सूची जारी की। पहले चरण में जिन 58 सीटों पर चुनाव होना है उनमें से 53 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। मायावती ने कहा कि बाकी 5 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान एक से दो दिन में कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
भाजपा आज उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर सकती है। सूची दोपहर साढ़े 12 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हो सकती है।
अपने जन्मदिन पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने पहले चरण की 53 सीटों के उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस दौरान मायावती समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि सपा दलित विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मैंने जितने भी दलित महापुरुषों पर जिले बनाए या योजनाओं का नाम दलित महापुरुषों के नाम पर रखा उन सभी को अखिलेश ने अपनी सरकार में बदल दिया।
खुद के चुनाव नहीं लड़ने पर मायावती ने कहा कि कांशीराम जब तक पार्टी का काम संभाल रहे थे तब मैंने चार बार लोकसभा और दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। तीन बार राज्यसभा और दो बार विधान परिषद की सदस्य रही। अब मेरी ऊपर पूरी पार्टी की जिम्मेदारी है। इस वजह से मैंने सीधे चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया और पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने का काम कर रही हूं।
मायावती ने कहा कि हमें उम्मीद है कि बसपा सरकार बनाएगी। बसपा गरीब, पिछड़ों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम हर वर्ग की भलाई के लिए काम करेंगे। अपने जन्मदिन पर मायावती ने कहा कि अगर 2007 की तरह इस बार भी हमारी सरकार बनती है तो यही मेरे जन्मदिन का सबसे अनमोल तोहफा होगा।
चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि अखिलेश सामाजिक न्याय का मतलब नहीं समझते हैं। वो दलितों के हितों पर बात नहीं करना चाहते हैं। मैं चाहता था कि भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए एक बड़ा गठबंधन बन जाए, लेकिन हमारे अधिकारों के सवाल पर अखिलेश चुप हैं। हम अपने दम पर लड़ेंगे। हमारी कोशिश होगी बिखरा विपक्ष एकजुट हो जाए। मैंने सबसे पहले मायावती के साथ गठबंधन का प्रयास किया।
आजाद पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बहुजन समाज के लोगों का अपमान किया है।
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर सहमति बनाकर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तय कर लिया है। शनिवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की वर्चुअल बैठक में नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पार्टी फिलहाल 40 नामों की ही घोषणा करने जा रही है। सूत्र बताते हैं कि ऐसा रणनीति के तहत किया जा रहा है, ताकि टिकट मिलने के बाद किसी के पाला बदलने से फजीहत न हो। कुछ सीटों पर पार्टी अब भी किसी के आने का इंतजार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
चुनावी रैलियों, रोड शो पर लगी रोक का आज आखिरी दिन। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा चुनावी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी से चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद रोक जारी रखनी है या नहीं इस पर फैसला लिया जाएगा।
शुक्रवार को सपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लखनऊ के गौतमपल्ली थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश लखनऊ को डीएम को दिया है।
मकर संक्रांति पर सूर्य की दिशा बदली तो रामवीर उपाध्याय ने भी राजनीति में अपनी दिशा बदल ली। शनिवार सुबह 11 बजे वह आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर भाजपा की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण करेंगे।