फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections 2021 Live: पांच राज्यों में हुई बंपर वोटिंग, जानिए कितना फिसदी हुआ मतदान

Tue, 06 Apr 2021 09:00 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सभी सीटों पर वोटिंग हो रही है।
  • तमिलनाडु में 3,998 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन भी हैं।
  • असम में तीसरे और अंतिम चरण में कद्दावर भाजपा नेता हिमंत बिस्वा शर्मा, बीपीएफ प्रमुख हमग्राम महिलारी सहित 337 उम्मीदवार चुनावी मैदान में।
  • केरल में भाजपा के मेट्रो मैन ई श्रीधरन हैं तो यूडीएफ के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी और रमेश रामकृष्ण नायर उर्फ रमेश चेन्निथला चुनावी मैदान में।
विज्ञापन
मतदान करती महिलाएं - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:33 PM, 06-Apr-2021

जानिए पांच राज्यों में कितना फिसदी हुआ मतदान

असम-82.33 फीसदी
केरल-70.73 फीसदी
पुडुचेरी-81.55 फीसदी 
तमिलनाडु-66.31 फीसदी
बंगाल-77.68 फीसदी 

08:32 PM, 06-Apr-2021

आईएसएफ के प्रमुख अब्बास सिद्दीकी ने किया मतदान

पश्चिम बंगाल में आईएसएफ के प्रमुख अब्बास सिद्दीकी ने हुगली के एक मतदान केंद्र पर आज मतदान किया।


 

07:09 PM, 06-Apr-2021

असम में अंतिम चरण का मतदान खत्म

चुनाव आयोग के मुताबिक असम में अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है।

विज्ञापन
06:46 PM, 06-Apr-2021

कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने चेन्नई में किया मतदान

कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर अपना वोट डाल दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मतदान के लिए शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच एक घंटे का समय निर्धारित किया है।

06:34 PM, 06-Apr-2021

शाम साढ़े छह बजे तक पांच राज्यों का मतदान प्रतिशत

शाम साढ़े छह बजे तक पांच राज्यों का मतदान प्रतिशत
असम-79.52 फीसदी
केरल-69.95 फीसदी
पुडुचेरी-78.03 फीसदी 
तमिलनाडु-65.11 फीसदी
बंगाल-77.68 फीसदी 

विज्ञापन
06:01 PM, 06-Apr-2021

शाम साढ़े पांच बजे तक पांच राज्यों का मतदान प्रतिशत

असम-78.94 फीसदी
केरल-69.95 फीसदी
पुडुचेरी-77.90 फीसदी 
तमिलनाडु-63.47 फीसदी
बंगाल-77.68 फीसदी 

05:37 PM, 06-Apr-2021

डायमंड हार्बर में बवाल

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर कई मतदाताओं ने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मतदान नहीं करने दिया। एक महिला ने कहा कि अधिकारी यहां आए लेकिन हमारे लिए मतदान की सुविधा नहीं दी। 

05:07 PM, 06-Apr-2021

ईवीएम का बटन दबाकर दीदी को दीजिए सजा

पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी आप पर पैसा लेकर रैली में आने का आरोप लगाती हैं। मैं आप सब से पूछना चाहता हूं कि क्या आप यहां पैसा लेकर आए हैं? ईवीएम का बटन दबाकर दीदी को ऐसी सजा दीजिए ताकि वो फिर आप पर आरोप न लगाए।

05:00 PM, 06-Apr-2021

दो मई को हार के बाद टीएमसी बिखर जाएगी: पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं बल्कि ममता बनर्जी से अब नंदी भी नाराजगी जताने लग गए हैं। अपने नेताओं के खिलाफ टीएमसी के अंदर जो गुस्सा था अब वो और तेज हो रहा है। लोग तो अब चर्चा कर रहे हैं कि दो मई को हार के बाद टीएमसी बिखर जाएगी।

04:44 PM, 06-Apr-2021

पांच राज्यों में शाम चार बजे तक का मतदान प्रतिशत

असम 68.31 फीसदी
केरल 58.69 फीसदी
पुडुचेरी 66.58 फीसदी
तमिलनाडु 54.10 फीसदी
बंगाल 68.04  फीसदी

04:14 PM, 06-Apr-2021

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज

एआईएडीएमके के नेता बाबू मुरुगावेल ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने उदयनिधि पर पार्टी के लोगो के साथ शर्ट पहनने का आरोप लगाया।

04:01 PM, 06-Apr-2021

बंगाल में बवाल, भाजपा का आरोप- तारकेश्वर में वोट देने से रोका जा रहा है

पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में भाजपा एजेंटों की शिकायत है कि उन्हें बूथ पर वोट देने की अनुमति नहीं दी गई। भाजपा नेता स्वप्न दासगुप्ता ने बताया कि मुझे सुबह बूथ में जाने पर समस्या हुई क्योंकि उसमें से एक ने कहा कि एक उम्मीदवार कैसे प्रवेश कर सकता है। 

03:15 PM, 06-Apr-2021

दोपहर तीन बजे तक वोटिंग

असम 68.10 फीसदी
केरल 58.09 फीसदी
पुडुचेरी 66.06 फीसदी
तमिलनाडु 52.18 फीसदी
बंगाल: 66.73 फीसदी

03:06 PM, 06-Apr-2021

तमिलनाडु में दिव्यांगों ने भी किया मतदान

तमिलनाडु के त्रिची में दिव्यांगों ने भी मतदान किया।
 

 

02:32 PM, 06-Apr-2021

दोपहर दो बजे तक मतदान

असम 53.23 फीसदी
केरल 47.47 फीसदी
पुडुचेरी 54.07 फीसदी
तमिलनाडु 40.94 फीसदी
बंगाल: 53.89 फीसदी

02:20 PM, 06-Apr-2021

भारतीय जनता पार्टी केरल में दस सीटें जीतेगी : नलिन

भाजपा के कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मंगलवार को दावा किया कि केरल में 2016 में हुये विधानसभा चुनाव में एक सीट हासिल कर अपना खाता खोलने वाली भारतीय जनता पार्टी इस साल कम से कम दस सीट जीतेगी। केरल में विधानसभा के लिये मंगलवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रदेश में विधानसभा की 140 सीटें हैं। पुत्तूर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुये भाजपा नेता ने भरोसा जताया कि पार्टी मंजेश्वर एवं कासरगोड़ विधानसभा सीटों पर जीतेगी। भाजपा के केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन, मंजेश्वर से पार्टी के उम्मीदवार हैं ।

02:06 PM, 06-Apr-2021

अभिनेता ममूटी ने किया मतदान

केरल में विधानसभा चुनाव के दौरान सितारों ने भी जमकर मतदान किया। इस दौरान अभिनेता ममूटी ने भी वोट डाला। 
 

01:43 PM, 06-Apr-2021

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा कार्यकताओं ने जबरन मतदान केंद्रों पर कब्जा कर लिया है। वे टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला भी कर रहे हैं।
 

01:24 PM, 06-Apr-2021

दोपहर एक बजे तक मतदान

असम 53.20 फीसदी
केरल 44.99 फीसदी
पुडुचेरी 47.98 फीसदी
तमिलनाडु 37.00 फीसदी
बंगाल: 53.44 फीसदी

12:34 PM, 06-Apr-2021

टीएमसी उम्मीदवार ने लगाया हमले का आरोप

आरामबाग में टीएमसी की उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमला हुआ है। टीएमसी प्रत्याशी का आरोप है कि उन पर ईंटों से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि मास्क में कुछ लोग आए, जिन्होंने उन पर हमला किया।

12:30 PM, 06-Apr-2021

दोपहर 12 बजे तक मतदान

केरल 33.18 फीसदी
बंगाल: 34.71 फीसदी
तमिलनाडु 22.92 फीसदी
असम 33.18 फीसदी
पुडुचेरी 35.71 फीसदी

11:47 AM, 06-Apr-2021

असम: सरमा का दावा- जीतेंगे 90 सीटें

असम सरकार में मंत्री और भाजपा उम्मीदवार हेमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि तीसरे चरण की 40 सीटों में से 22 सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। यह संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। इन चुनावों में हम ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार हमने 84 सीटें जीती थीं। इस बार उम्मीद है कि हम 90 सीटें जरूर जीतेंगे।
 

11:39 AM, 06-Apr-2021

तृणमूल नेता के घर पर वीवीपैट और ईवीएम मिले, चुनाव अधिकारी निलंबित

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और लगभग इतनी ही संख्या में वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन मिलने के बाद एक चुनाव अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना उल्बेरिया उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के तुलसीबेरिया गांव की है। 

11:36 AM, 06-Apr-2021

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने किया मतदान

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एकके एंटनी ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के जगती स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया। 
 

11:31 AM, 06-Apr-2021

हेमंत बिस्व सरमा ने डाला वोट

असम सरकार में मंत्री और भाजप नेता हेमंत बिस्व सरमा ने गुवाहाटी के अमीनगांव स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। 
 

11:24 AM, 06-Apr-2021

टीएमसी का वोट भाजपा में जा रहा है: सुजाता मंडल खान

आरामबाग से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल खान ने कहा कि कई स्थानों पर स्थिति ठीक है। मगर स्थिति वहां ठीक नहीं है, जहां हम मजबूत हैं। बूथ संख्या 45 पर लोगों ने टीएमसी के लिए मतदान किया लेकिन वोट भाजपा में जा रहा है। अरांडी-ii में हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। केंद्रीय बल भी तटस्थ नहीं हैं। वे लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं।

 

Situation is fine at many places but not okay where we're strong. At booth 45, people voted for TMC but it's going to BJP. In Arandi-ii, our workers were beaten. Central Forces are also not neutral.They're telling people to vote for BJP: Sujata Mondal, TMC candidate from Arambagh pic.twitter.com/bmMi3vuAJ7

— ANI (@ANI) April 6, 2021

11:12 AM, 06-Apr-2021

पुडुचेरी-केरल में मतदान ने पकड़ी रफ्तार

सुबह की सुस्ती के बाद पुडुचेरी में मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक 17.90 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, केरल में सुबह 11 बजे तक 20.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 

11:00 AM, 06-Apr-2021

पुडुचेरी में विस चुनाव के लिए मतदान जारी, कतारों में खड़े दिखे लोग

पुडुचेरी में मंगलवार सुबह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ, जहां मतदान केन्द्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े नजर आए। यहां 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 10.04 लाख लोगों को मताधिकार हासिल है। चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लोग सुबह से ही कतारों में खड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ शायद गर्मी अधिक बढ़ने से पहले वे वोट डालना चाहते हैं।’’

10:58 AM, 06-Apr-2021

प्रियंका ने चुनाव आयोग पर लगाया गैरजिम्मेदार होने का आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच मंगलवार को चुनाव आयोग के गैरजिम्मेदार होने और भाजपा पर नकारात्मक राजनीतिक करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आह्वान भी किया कि वे प्रगति की गारंटी का रास्ता चुनें। प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों - भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें।’ उन्होंने कहा, ‘‘गैरजिम्मेदार चुनाव आयोग व सत्ताधारी दल की नकारात्मक राजनीति के दौर में असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ असम में 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यहां सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

10:46 AM, 06-Apr-2021

कार्ति चिदंबरम ने किया मतदान

कांग्रेस नेता और पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने शिवगंगा जिले में तिरुप्पतूर स्थित बूथ नंबर 276 पर मतदान किया। 
 

10:39 AM, 06-Apr-2021

पुडुचेरी की उपराज्यपाल ने चेन्नई में किया मतदान

तेलंगाना की गवर्नर और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदराजन ने चेन्नई स्थित पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला।
 

 

10:06 AM, 06-Apr-2021

केके शैलजा ने डाला वोट

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कन्नूर स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।
 

10:01 AM, 06-Apr-2021

पत्नी शालिनी संग अभिनेता अजीत ने किया मतदान

अभिनेता अजीत अपनी पत्नी शालिनी के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने थिरुवनमयूर में मौजूद पोलिंग बूथ में मतदान किया।
 

09:59 AM, 06-Apr-2021

अभिनेता विजय ने किया मतदान

दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विजय ने मतदान किया। वह अपना वोट डालने के लिए चेन्नई के वेल्स इंटरनेशनल प्री स्कूल पहुंचे।
 

Tamil Nadu: Actor Vijay arrived to cast his vote at Vels International Pre School, Neelankarai in Chennai. #TamilNaduElections pic.twitter.com/VJ8IaqcA4I

— ANI (@ANI) April 6, 2021


 

09:38 AM, 06-Apr-2021

केरल: भाजपा अध्यक्ष ने परिवार सहित किया मतदान

केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कोझिकोड के मोदक्कुलर स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।
 

09:33 AM, 06-Apr-2021

विधानसभा चुनाव: मोदी ने मतदाताओं से रिकार्ड संख्या में मतदान की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के विभिन्न चरणों के तहत मंगलवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकार्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘असम, केरल पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज मतदान हो रहा है। मैं यहां के मतदाताओं, खासकर युवाओं से रिकार्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’ असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।

09:31 AM, 06-Apr-2021

सुबह 9 बजे तक इतना मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक केरल में 3.21 फीसदी, तमिलनाडु में 0.24 फीसदी, पुडुचेरी में 0.38 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 4.88 फीसदी और असम में 0.93 फीसदी मतदान हुआ।
 

09:24 AM, 06-Apr-2021

टीएमसी पर मतदाताओं को रोकने का आरोप

दक्षिण 24 परगना की डायमंड हार्बर सीट से भाजपा प्रत्याशी दीपक हलदर ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडे बूथ नंबर 180 पर लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं।
 

09:20 AM, 06-Apr-2021

ईवीएम मिलने पर क्या बोले टीएमसी विधायक?

टीएमसी विधायक शौकत मोला ने ईवीएम मिलने के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। भाजपा को अपनी हार दिख रही है। ऐसे में वह आधारहीन आरोप लगा रही है। 
 

 

09:19 AM, 06-Apr-2021

नारायणसामी ने किया मतदान

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मतदान किया। उन्होंने पुडुचेरी विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। 
 

09:10 AM, 06-Apr-2021

थर्मल स्कैनिंग के बाद डाले जा रहे वोट

देश में कोरोना के कहर को देखते हुए मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लगातार थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें मतदान केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा है। 
 

08:59 AM, 06-Apr-2021

केरल: नेता विपक्ष ने किया मतदान

केरल में नेता विपक्ष रमेश चेन्नीथला ने मतदान किया। उन्होेंने हरिपद के बूथ नंबर 51ए में अपना वोट डाला।
 

08:49 AM, 06-Apr-2021

टीएमसी ने लगाया आरोप

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर विधानसभा में बूथ नं- 54, 54 ए  पर टीएमसी ने आरोप लगाया है कि सीआरपीएफ मतदाताओं को मतदाता पर्ची के बिना बूथ में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रही है।

08:46 AM, 06-Apr-2021

बंगाल में सेक्टर अधिकारी निलंबित

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में टीएमसी नेता के घर ईवीएम मिलने के बाद चुनाव आयोग हरकत में आ गया। इस मामले में सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
 

08:44 AM, 06-Apr-2021

स्टालिन के बेटे ने डाला वोट

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने मतदान किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील की। बता दें कि उदयनिधि चेपॉक विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
 

08:34 AM, 06-Apr-2021

पुडुचरी में कांग्रेस अध्यक्ष ने किया मतदान

पुडुचेरी कांग्रेस के अध्यक्ष एन रंगास्वामी मंगलवार सुबह थिसलापेट स्थित गवर्नमेंट बॉयज मिडिल स्कूल पहुंचे और अपना वोट डाला।
 

 

08:30 AM, 06-Apr-2021

पुडुचेरी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया मतदान

पुडुचेरी भाजपा के अध्यक्ष और लॉपेट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार वी सामीनाथन ने मतदान कर दिया है। 
 

08:22 AM, 06-Apr-2021

स्टालिन ने किया मतदान

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तेयनापेट स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। 
 

08:19 AM, 06-Apr-2021

केरल में मतदान को लेकर काफी उत्साह

केरल में मतदान को लेकर राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों में काफी उत्साह है। लोग जोर-शोर से मतदान कर रहे हैं। इस दौरान एलडीएफ के एक समर्थक ने कन्नूर स्थित पिनराई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
 

08:12 AM, 06-Apr-2021

पिनराई विजयन ने किया मतदान

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वोट डालने के लिए पिनराई स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।
 

 

08:07 AM, 06-Apr-2021

मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने की पूजा

पुडुचेरी में कांग्रेस अध्यक्ष एन रंगास्वामी ने मतदान से पहले अप्पा पैथियम स्वामी मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। बता दें कि वह चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
 

 

08:04 AM, 06-Apr-2021

बंगाल में फिर हत्या

बंगाल में मतदान से पहले एक बार फिर हत्या होने की जानकारी मिल रही है। बता दें कि दूसरे चरण के मतदान से पहले भी टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या हो गई थी। वहीं, नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

07:58 AM, 06-Apr-2021

पीएम मोदी ने लोगों से की यह अपील

देश के पांचों राज्यों में आज मतदान हो रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील की।
 

07:56 AM, 06-Apr-2021

मेट्रो मैन ने कही यह बात

मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन ने मतदान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। इसमें कोई शक नहीं है। मैं भारी बहुमत से पलक्कड विधानसभा क्षेत्र से जीतूंगा। मेरे आने से भाजपा की छवि में काफी अंतर आया है।
 

BJP will have an impressive show this time, there's no doubt about it. I will win from the Palakkad constituency with a big margin. My entry into BJP has given a different image to the party: 'Metro Man' E Sreedharan, BJP candidate#KeralaElections pic.twitter.com/ZMTsChpBuE

— ANI (@ANI) April 6, 2021


 

07:35 AM, 06-Apr-2021

टीएमसी नेता के घर में मिली ईवीएम

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में टीएमसी नेता के घर ईवीएम मिलने की जानकारी सामने आई है। यह आरोप भाजपा नेता ने लगाया है। साथ ही, मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

07:31 AM, 06-Apr-2021

बंगाल समेत पांचों राज्यों में मतदान शुरू

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के तहत मतदान शुरू हो गया है। वहीं, असम में भी अंतिम चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है।
 

07:10 AM, 06-Apr-2021

वोट डालने पहुंचे ई श्रीधरन

मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने पोन्नानी पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। श्रीधरन भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

07:03 AM, 06-Apr-2021

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी  विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू। बंगाल में तीसरे जबकि असम में आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। 
 
 

06:54 AM, 06-Apr-2021

अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र पर सभी की नजरें

तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र पर सभी की नजर होगी क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र की सात में से चार विधानसभा सीटों पर इस चरण में मतदान होंगे।

पीरजादा अब्बास सिद्दीकी का इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) तृणमूल कांग्रेस के लिए चिंता की वजह है क्योंकि उसका दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों के कई क्षेत्रों में दबदबा है।
 

06:41 AM, 06-Apr-2021

केरल में 140 सीटों के लिए चुनाव

हफ्तों तक चले जबर्दस्त प्रचार अभियान, ताबड़तोड़ रैलियों और विशाल रोड शो के बाद केरल में मंगलवार को चुनाव होने जा रहा है। यहां 2.74 करोड़ मतदाता राज्य विधानसभा की 140 सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 957 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
 

06:15 AM, 06-Apr-2021
विधानसभा चुनाव 2021 लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

मतदान की तैयारियां पूरी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 31 सीटों पर होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का किला ध्वस्त करने का मंसूबा पाले है। वहीं वाममोर्चा-आईएसएफ-कांग्रेस गठबंधन को उन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है जहां अस्मिता की राजनीति की जड़ें गहरी हुई हैं।
 

05:28 AM, 06-Apr-2021

चुनाव Live: पांच राज्यों में हुई बंपर वोटिंग, जानिए कितना फिसदी हुआ मतदान

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण और असम में तीसरे और अंतिम चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल में तीन जिलों की 31 सीटों और असम में 40 सीटों, केरल की 140 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

असम में तीसरे और अंतिम चरण में कद्दावर भाजपा नेता हिमंत बिस्व शर्मा, बीपीएफ प्रमुख हमग्राम महिलारी सहित 337 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में 31 सीटों पर 205 उम्मीदवार हैं, जिनमें भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता, माकपा के कांति गांगुली भी हैं। इधर, तमिलनाडु में 3,998 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन भी हैं। 

केरल में भाजपा के मेट्रो मैन ई श्रीधरन हैं तो यूडीएफ के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी और रमेश रामकृष्ण नायर उर्फ रमेश चेन्निथला चुनावी मैदान में हैं।  मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम के साढ़े छह बजे तक होगा, आयोग ने इस समय में फेरबदल करने की सुविधा राज्यों को दी है।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें