11:09 AM, 26-Aug-2021
खड़गे समेत कई बड़े नेता पहुंचे बैठक में भाग लेने के लिए
सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए कई बड़े नेता संसद पहुंच चुके हैं। इनमें एनके प्रेमचंद्रन, लल्लन सिंह, बिनय विश्वम और प्रसन्ना आचार्य शामिल हैं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंग्ला भी पहुंच चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी समेत अन्य नेता भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।