फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash Live: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हुआ; परिवार को जानकारी दी गई

Sun, 15 Jun 2025 02:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद

खास बातें

Plane Crash Ahmedabad News Live : एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर लगातार नए-नए अपडेट आ रहे हैं। हादसे में मृतकों का आंकड़ा 270 तक पहुंच गया है। इस बीच अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि 32 शवों के डीएनए का मिलान हो गया है। 14 शवों को उनके संबंधित परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 15-Jun-2025

80 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हुआ
अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 80 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से 33 लोगों के शव को उनके परिवारों को सौंपे जा चुके हैं।

10:20 PM, 15-Jun-2025

62 डीएन मैच हुए, 27 शवों को संबंधित परिवारों को सौंपा गया
62 डीएनए मैच हो चुके हैं। इनमें से 27 शवों को संबंधित परिवारों को सौंपा गया है। इसके अलावा डीएनए टेस्ट की आवश्यकता के बिना पहचाने गए 8 शवों को शुक्रवार को ही परिजनों को सौंप दिया गया था। अब तक कुल 35 शव सौंपे जा चुके हैं। केवल 3 यात्रियों के रिश्तेदारों के डीएनए सैंपल लंबित हैं। ये रिश्तेदार अभी ब्रिटेन में हैं और उनके अगले 2-3 दिनों में आने की उम्मीद है।

02:36 PM, 15-Jun-2025

हेलिकॉप्टर से राजकोट ले जाया जाएगा रूपाणी का पार्थिव देह 
भाजपा विधायक रीता पटेल ने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री का डीएनए परीक्षण हो गया है। सैंपल का मिलान कर लिया गया है। इसका परिणाम भी सकारात्मक आ गया है। अब पार्थिव देह को राजकोट में उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। उत्तर गुजरात और केंद्रीय गुजरात के निवासियों को अपने नेता को अंतिम विदाई देने का मौका दिया जाएगा। पार्थिव देह को सिविल हॉस्पिटल से उनके परिवार को सौंपा जाएगा। इसके बाद हेलिकॉप्टर से सभी राजकोट के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
01:46 PM, 15-Jun-2025

रूपाणी के परिवार के सदस्यों को डीएनए मैच होने की जानकारी दी गई
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रूपाणी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें डीएनए मिलान के बारे में जानकारी दी। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, 'सीएम भूपेंद्र पटेल पूर्व सीएम विजय रूपाणी के आवास पर गए और उनके परिवार को बताया कि उनका डीएनए मिलान हो गया है। पटेल ने बताया कि अब तक करीब 45 डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। 

सीएम ने परिवार को यह भी बताया है कि राजकोट में अंतिम संस्कार की आगे की कार्यवाही में राज्य सरकार उनका सहयोग करेगी। परिवार के सदस्य तय करेंगे कि वे उनका पार्थिव शरीर कब लेना चाहते हैं।' 

01:14 PM, 15-Jun-2025

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए मैच
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, 'गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई। आज सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया है। उन्होंने कई वर्षों तक राज्य के लोगों के लिए काम किया।'
 

विज्ञापन
12:53 PM, 15-Jun-2025

डीएनए परीक्षण के माध्यम से अब तक 32 पीड़ितों की पहचान
अहमदाबाद में लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद अधिकारियों ने डीएनए परीक्षण के माध्यम से अब तक 32 पीड़ितों की पहचान की है और 14 के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया चल रही है।

12:14 PM, 15-Jun-2025

कैसे बरामद किया गया ब्लैक बॉक्स?
अहमदाबाद के नगर आयुक्त बंछा निधि पाणि ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान ब्लैक बॉक्स को बरामद करना था। ब्लैक बॉक्स या तो आगे की तरफ होता है या पीछे की तरफ। सौभाग्य से इस मामले में पिछला हिस्सा नष्ट नहीं हुआ था और यह पहली इमारत में ही अटका हुआ था। AAIB टीम ने अनुरोध किया कि ब्लैक बॉक्स को बरामद करने के लिए क्रेन, मजदूर और इंजीनियर उपलब्ध कराए जाएं। इसके बाद ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया।

12:10 PM, 15-Jun-2025

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले लड़के आर्यन असारी ने क्या कहा?
12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले लड़के आर्यन असारी ने बताया कि मैं 12 जून को यहां आया था। विमान बहुत करीब से गुजर रहा था, इसलिए मैंने एक वीडियो शूट करने के बारे में सोचा ताकि मैं इसे अपने दोस्तों को दिखा सकूं। विमान नीचे की ओर चला गया, और मुझे लगा कि यह उतरने वाला है, क्योंकि हवाई अड्डा पास में ही था। जब यह नीचे गिरा, तो आग की लपटें उठने लगीं, और हमने देखा कि यह फट गया था। मैं डर गया। मैंने अपनी बहन को वीडियो दिखाया। मैंने अपने पिता को भी इसके बारे में बताया।
 

12:01 PM, 15-Jun-2025

'किसी को भी हवाई यात्रा से डरना नहीं चाहिए'
विमानन विशेषज्ञ सुभाष गोयल ने कहा कि किसी को भी हवाई यात्रा से डरना नहीं चाहिए। हवाई दुर्घटनाओं की तुलना में सड़क दुर्घटनाएं अधिक आम हैं, लेकिन हम यात्रा करना बंद नहीं करते। जीवन चलता रहना चाहिए। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में शामिल विमान पहले पेरिस से आया था, और फिर दिल्ली में जांच की गई। बाद में विमान अहमदाबाद आया। कोई भी पायलट और चालक दल संदेह होने पर विमान में नहीं बैठेगा। हम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं।

11:34 AM, 15-Jun-2025

'दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकता'
कल्पना प्रजापति के बेटे हीर प्रजापति ने कहा कि जितना हम अपने परिवार के लिए चिंतित हैं, सरकार भी उतनी ही मदद करने को तैयार है। मैं इतना दुखी हूं कि इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
 

10:34 AM, 15-Jun-2025

लॉरेंस डैनियल क्रिश्चियन विमान में मारे गए 241 यात्रियों में से एक थे। पिछले डेढ़ साल से वह काम के सिलसिले में अपनी पत्नी के साथ लंदन में रह रहे थे और हाल ही में अपने पिता के निधन के कारण छुट्टी पर अहमदाबाद लौटे थे। एनआई से बात करते हुए उनकी मां रवीना डैनियल क्रिश्चियन ने कहा, '...वह काम के सिलसिले में पिछले डेढ़ साल से अपनी पत्नी के साथ लंदन में रह रहे थे। 15 दिन पहले मेरे पति की मृत्यु के बाद वह छुट्टी पर यहां आए थे... वह लंदन लौट रहे थे और हम भी गए...'

10:13 AM, 15-Jun-2025

'हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह चली जाएंगी और कभी वापस नहीं आएंगी'
जयाबेन गज्जर विमान हादसे में मरने वाले यात्रियों में से एक थीं। डीएनए मैच के बाद जयाबेन के अवशेष लेने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंची उनकी रिश्तेदार नेहा गज्जर ने कहा कि हमारा परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह चली जाएंगी और कभी वापस नहीं आएंगी। सरकार की तरफ से बहुत मदद मिली। जैसे ही डीएनए मैच हुआ, हमें उनसे फोन आया कि वे मेरी मौसी का शव सौंप देंगे।

10:06 AM, 15-Jun-2025

33 ड्रीमलाइनर विमानों में से नौ का निरीक्षण पूरा
इससे पहले नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से एयर इंडिया के बोइंग 787-8 और 787-9 बेड़े पर बढ़ी हुई सुरक्षा जांच को अनिवार्य करने के निर्देश के बाद एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि उसके 33 ड्रीमलाइनर विमानों में से नौ का निरीक्षण पूरा हो चुका है। शेष 24 विमानों का निरीक्षण नागरिक उड्डयन नियामक द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर किया जाएगा। यह कदम लंदन जाने वाली AI171 फ्लाइट की दुखद दुर्घटना के बाद उठाया गया।

10:05 AM, 15-Jun-2025

'त्रासदी के भीतर चमत्कार', जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति पर विमानन विशेषज्ञ
भारतीय विमान प्राधिकरण के पूर्व महाप्रबंधक और जाने-माने विमानन सलाहकार गुरमुख सिंह बावा ने हाल ही में हुई हवाई दुर्घटना में बचे इकलौते व्यक्ति को त्रासदी के भीतर चमत्कार बताया। एकमात्र जीवित व्यक्ति की पहचान भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुमार रमेश के रूप में हुई थी। वे घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

बावा ने कहा कि इस तरह की विनाशकारी घटना में एक व्यक्ति का भी जीवित बचना चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और अधिकारियों की तत्काल प्रतिक्रिया की प्रशंसा की जानी चाहिए। बावा ने एएनआई से कहा, 'यह त्रासदी त्रासदी के भीतर चमत्कार है। हादसा दिल दहला देने वाला है। इतने सारे लोगों की जान चली गई, लेकिन एक व्यक्ति का भी जीवित बचना चमत्कार से कम नहीं है।'

10:01 AM, 15-Jun-2025

विमान में सवार यात्रियों के अलावा कम से कम 21 शव दुर्घटना स्थल से बरामद किए गए
FAIMA के उपाध्यक्ष और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन बीजे मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष धवल गमेती ने यह भी कहा कि विमान में सवार यात्रियों के अलावा कम से कम 21 शव दुर्घटना स्थल से बरामद किए गए हैं और जिनका डीएनए परीक्षण अभी चल रहा है। यात्रियों के अलावा दुर्घटना स्थल से 21 शव बरामद किए गए हैं। डीएनए परीक्षण चल रहा है। अभी 270 शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं।

09:59 AM, 15-Jun-2025

12 जून की दोपहर को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था विमान
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान 12 जून की दोपहर को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 242 यात्री और चालक दल सवार थे। इसमें एक जीवित बचे व्यक्ति को छोड़कर किसी और को बचाया नहीं जा सका। दुर्घटना में मारे गए लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। एयर इंडिया ने पुष्टि की थी कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है।

09:59 AM, 15-Jun-2025

चार मेडिकल छात्र और उनके रिश्तेदारों की मौत
अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिनों बाद अधिकारियों ने कहा कि बीजे मेडिकल कॉलेज के चार मेडिकल छात्र और उनके रिश्तेदार अब तक मृत घोषित किए जा चुके हैं। इससे 12 जून की दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 270 हो गई है। FAIMA के उपाध्यक्ष और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन बीजे मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष धवल गमेती ने कहा कि अब तक चार मेडिकल छात्र और उनके रिश्तेदार मर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि भर्ती 20 छात्रों में से 11 को छुट्टी दे दी गई है और आठ से नौ लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।

09:48 AM, 15-Jun-2025

Ahmedabad Plane Crash Live: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हुआ; परिवार को जानकारी दी गई

Plane Crash Ahmedabad News Live : एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर लगातार नए-नए अपडेट आ रहे हैं। हादसे में मृतकों का आंकड़ा 270 तक पहुंच गया है। इस बीच अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि 31 शवों के डीएनए का मिलान हो गया है। 12 शवों को उनके संबंधित परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। हम अन्य लोगों के आने और अपने रिश्तेदारों के अवशेष लेने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम विजय रूपाणी पर सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने कहा कि पूर्व सीएम विजय रूपाणी के शव की पहचान की प्रक्रिया अभी भी जारी है। हम अभी भी डीएनए का मिलान नहीं कर पाए हैं। जैसे ही हमें उनका शव मिलेगा, हम प्रेस को सूचित करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें