02:28 AM, 16-Oct-2026
तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। यह मार्च आज कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में होना है। पुलिस ने कहा कि वह चुनिंदा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही सीजेपी के अभिजीत दिपके ने 'लहरा दो तिरंगा' से जुड़ने का आह्वान करते हुए आम जनता से घरों से निकलने और बड़ी संख्या में कनॉट पैलेस पहुंचने की अपील की है।
पुलिस ने किन पाबंदियों का हवाला दिया है?
दिपके के आह्वान से जुड़े बयान में पुलिस ने गुरुवार शाम कहा, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने संकेत दिया कि देशभक्ति के प्रतीकात्मक प्रदर्शन में सीमित संख्या में लोगों को अनुमति मिल सकती है। पुलिस के मुताबिक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लागू है। यह धारा मानव जीवन और सार्वजनिक-निजी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए है। एहतियाती उपाय के तौर पर कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसमें रानी झांसी रोड के पास झंडेवालान क्षेत्र भी शामिल है, दिपके यहीं ठहरे हुए हैं।