फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result Out Live: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी, 92.02 फीसदी रहा परिणाम; सबसे पहले यहां देखें नतीजे

Mon, 04 May 2026 12:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

खास बातें

HP Board Class 12th Result 2026 Link hpbose.org, digilocker :

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब छात्र अमर उजाला पर एक क्लिक में अपना परिणाम देख सकते हैं। बस अपना रोल नंबर दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।नतीजें देखने के लिए  यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:04 PM, 04-May-2026

12वीं कक्षा के नतीजे पर मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आपके परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का सुखद परिणाम है। इस सफलता के पीछे अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनके प्रति आभार। जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, वे निराश न हों- निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

01:41 PM, 04-May-2026

इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस साल 81,417 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 74,637 पास हुए हैं। इस बार 308 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे थे। इस बार 40,828 लड़कों ने परीक्षी दी थी, जिसमें 36,888 पास हुए हैं। वहीं, 40,281 लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 37,749 पास हुई हैं। इस तरह से 12वीं की परीक्षा में इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।

12:10 PM, 04-May-2026

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर

अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल किए हैं। जो कि पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना कांगड़ा के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयार सिरमौर की छात्रा आरूषी हैं। इन्होंने 99% अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल एसआर सेकेंडरी स्कूल, दाड़ी कांगड़ा की छात्रा शाम्या बड़जात्या हैं। जिन्होंने 98.8% अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर चौथे स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जकातखाना बिलासपुर की छात्रा गौरी शर्मा हैं। जिन्होंने 98.6% अंक हासिल किए हैं।   

विज्ञापन
12:06 PM, 04-May-2026

सभी वर्गों का शानदार रहा प्रदर्शन

जनरल, SC, ST और OBC सभी वर्गों में इस साल बेहतर परिणाम देखने को मिला, इनमें जनरल में 40,462 में से 37,576, SC में 22,186 में से 20,095, ST में 5,023 में से 4,520 और OBC में 13,438 में से 12,446 छात्र पास हुए, जिससे कुल परिणाम मजबूत और संतोषजनक रहा।

 

11:59 AM, 04-May-2026

HP Board 12th Result Out 2026: अनुपस्थित व असफल विद्यार्थियों की संख्या?

इस वर्ष कुल 81,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 308 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं 3,352 छात्र फेल हुए और 3,071 को कंपार्टमेंट मिला है।

विज्ञापन
11:49 AM, 04-May-2026

कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

पहला स्थान यशस्वनी चौहान ने हासिल किया है जो कि ऊना के गगरेट के एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। इन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। इसके साथ पहले स्थान पर ही एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृषिका भी हैं। जिनके भी 98.2% हैं। वहीं, 491 नंबरों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के छात्र हैं वो भी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अंजलि जो कि कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं। इसकी 97.8% मार्क्स हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा हैं जिनका नाम मुस्कान है और ये भी कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं।

11:46 AM, 04-May-2026

HP Board 12th Result Out 2026: छात्राओं का रहा दबदबा

इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष शायला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।

11:43 AM, 04-May-2026

HP Board 12th Result Out 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं (साइंस) टॉपर्स

पहला स्थान: शायला कश्यप (99%) – न्यूला स्कूल, छतड़ी
दूसरा स्थान: संचिता धीमान, कांशी शर्मा (98.6%)
तीसरा स्थान: तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार, वैशाली ठाकुर

11:42 AM, 04-May-2026

12वीं में 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे

इस वर्ष 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि 10वीं कक्षा में 93,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। दोनों ही कक्षाओं के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। खासकर 12वीं के विद्यार्थी उच्च शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

11:34 AM, 04-May-2026

साइंस स्ट्रीम में शायला कश्यप ने हासिल किया पहला स्थान

साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान शायला कश्यप ने हासिल किया है। जो कि कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरा स्थान संचिता धीमान जो कि ऊना की रहने वाली हैं और गुरुकुल पब्लिग सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब स्कूल की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की रहने वाली छात्रा कांशी शर्मा हैं। चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा हैं जो सनराइज पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।

11:32 AM, 04-May-2026

परीक्षा परिणाम 92.02 रहा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 92.02 रहा। इस साल कुल 81,109 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 बच्चे सफल रहे हैं। इस बार का कुल पास प्रतिशत 92.20 फीसदी रहा है।

11:28 AM, 04-May-2026

एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कहां देखें?

 

हिमाचल बोर्ड कक्ष 12वीं के विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के स्टेप्स नीचे बताए गए हैं:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।
  • आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है।
या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे पंजीकरण पेज पर जा सकते हैं।

11:22 AM, 04-May-2026

अमर उजाला पर बस एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज कक्षा 12वीं (प्लस टू) का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा आज सुबह बजे धर्मशाला स्थित मुख्यालय में की गई, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट से जुड़ी जानकारी साझा की गई। अब छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर रोल नंबर के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।

11:16 AM, 04-May-2026

साईंस में पहला स्थान शायला कश्यप

मेरिट में साईंस में पहला स्थान शायला कश्यप, न्यूला स्कूल छतड़ी- 99 फीसदी है। दूसरे स्थान पर दो टॉपर हैं। संचिता धीमान हैं, कांशी शर्मा हैं। दोनों के 98.6 फीसदी अंक पाए हैं। तीसरा स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार, वैशाली ठाकुर रही।

11:13 AM, 04-May-2026

हिमाचल बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी

हिमाचल बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस पर 92.02 फीसदी रहा रिजल्ट। 

11:10 AM, 04-May-2026

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा कर रहे संबोधित

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। राजेश शर्मा ने कहा कि इस बार नकल के मामले कम आए हैं। 

11:05 AM, 04-May-2026

कुछ देर में हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम

बोर्ड के अधिकारी प्रेस वार्ता के लिए पहुंच गए हैं। कुछ देर में हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी होने वाला है।

11:04 AM, 04-May-2026

एचपी बोर्ड की नहीं चल रही साइट

हिमाचल बोर्ड की साइट नहीं चल रही है। छात्रों को थोड़ा इंतजार करना होगा। सभी विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड लेकर तैयार रहें।

11:01 AM, 04-May-2026

HP Board 12th Result 2026: यहां सबसे पहले मिलेगा रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड कक्ष 12वीं के विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के स्टेप्स नीचे बताए गए हैं:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।
  • आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है।

10:55 AM, 04-May-2026

HP Board 12th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन amarujala.com/results में जाएं।
अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
अब सबमिट कर दें।

10:38 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी की जा सकती है। टॉपर लिस्ट में राज्यभर के सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम शामिल होते हैं। छात्र और अभिभावक हर साल टॉपर्स की सूची का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इससे छात्रों को प्रेरणा भी मिलती है। बोर्ड अक्सर टॉपर्स के इंटरव्यू और उनकी सफलता की कहानी भी साझा करता है। इस बार भी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में टॉप करने वाले छात्रों पर सभी की नजर रहेगी।

10:11 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: पीडीएफ और हार्ड कॉपी दोनों में मिलेगा सर्टिफिकेट

सर्टिफिकेट के आधार कार्ड से लिंक होने के बाद विद्यार्थी इसे पीडीएफ और हार्ड कॉपी दोनों के रूप में हासिल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन करते समय ही ऑप्शन देना होगा। पीडीएफ पर क्लिक करने पर पीडीएफ मिलेगी, जबकि हार्ड कॉपी हासिल करने के लिए अपना पूरा विवरण देना होगा। इसके बाद शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थी के दर्शाए पते पर सर्टिफिकेट की कॉपी भेजेगा। इन दोनों ही तरीकों से सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए अलग-अलग फीस रहेगी।

09:54 AM, 04-May-2026

विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों के लिए बार-बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आधार से लिंक होने के बाद छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार इस डिजिटल पहल से फर्जी सर्टिफिकेट पर भी रोक लगेगी और दस्तावेजों की सत्यता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही खोए या क्षतिग्रस्त सर्टिफिकेट के मामले में विद्यार्थियों को तुरंत डुप्लीकेट कॉपी मिल सकेगी। बोर्ड जल्द ही इस सेवा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवाएगा, जहां छात्र अपने आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे।

09:50 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: पिछले साल छात्राओं ने किया था शानदार प्रदर्शन

पिछले साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा और हर स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप करके राज्य का नाम रोशन किया।विज्ञान संकाय में ऊना की महक ने 97.2% अंक लेकर ओवरऑल टॉप किया। कला संकाय में कांगड़ा की अंकिता ने 96.6% और कॉमर्स में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 96.4% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे प्रदेश में बेटियों का दबदबा साफ देखने को मिला।

09:24 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result: मार्कशीट पर इन बातों का भी रखें ध्यान

सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में वे अपना नाम, रोल नंबर, पिता का नाम , माता का नाम, घर का पता, स्कूल का नाम, विषय और कार्ड, हर विषय में हासिल अंक, कुल अंक, प्रतिशत, डिवीजन या ग्रेड, परीक्षा वर्ष और सत्र जरूर देखें। 

08:53 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

आज 11 बजे प्रेस कॉन्प्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसी दौरान शिक्षा बोर्ड धर्मशाला आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। साथ ही तीनों संकाय की टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी।

08:32 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result: आज 11 बजे जारी होगा रिजल्ट

आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी रुकावट के रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें।

08:16 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result:  पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने जरूरी 

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा। 
 

07:58 AM, 04-May-2026

HP Board 12th Result 2026: री-चेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा

अगर कोई भी छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।

07:42 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: पिछले साल तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

पिछले साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा और हर स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप करके राज्य का नाम रोशन किया।

विज्ञान संकाय में ऊना की महक ने 97.2% अंक लेकर ओवरऑल टॉप किया। कला संकाय में कांगड़ा की अंकिता ने 96.6% और कॉमर्स में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 96.4% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे प्रदेश में बेटियों का दबदबा साफ देखने को मिला।
 

07:14 AM, 04-May-2026

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हिमाचल बोर्ड वाला विकल्प चुनें
  • अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा
  • संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें
  • आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी
  • रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें

06:42 AM, 04-May-2026

री-चेकिंग के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

जो छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।

06:17 AM, 04-May-2026

कितने अंक वाले होंगे पास?

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा। वहीं अगर कोई छात्र एक या दो विषय में न्यूनतम अंक से कम रह जाता है, तो उसे बोर्ड के नियमों के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर भी मिल सकता है।

 

05:42 AM, 04-May-2026

11 बजे होगा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 3 मार्च से 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने 5 अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेश भर में स्थापित 41 केंद्रों पर किया था। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तैयार कर लिया गया है। चार मई को इसे सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जाएगा और बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया जाएगा।

05:00 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result Out Live: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी, 92.02 फीसदी रहा परिणाम; सबसे पहले यहां देखें नतीजे

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। शिक्षा बोर्ड सोमवार को आर्ट्स-कॉमर्स और विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित करेगा। वहीं इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। जहां से विद्यार्थी इसे आसानी से देख सकेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें