या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}नशा और बेरोजगारी भाजपा की देन
राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ तो 25 अरबपतियों का 16 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया जाता है लेकिन दूसरी और किसानों का कर्ज माफी नहीं किया जा रहा है। हरियाणा में भाजपा के राज में बेरोगारी फैली है। यह लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है जिसमें एक तरफ भाजपा व आरएसएस है। इस देश में हर महिला की रक्षा होनी चाहिए, लेकिन नरेंद्र मोदी चुप रहते हैं जब मणिपुर जलता है। डेढ़ साल हो गए वहां तक नहीं गए तब नरेंद्र मोदी संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। पहले यहां विकास होता था प्रगति होती थी रोजगार था लेकिन आज देश के राज्यों में बेरोजगारी व अपराध में पहले नंबर पर पहुंच गए। हरियाणा में नशा और बेरोजगारी भाजपा की देन है।
हरियाणा की राजनीति में एक अहम मोड़ तब आया जब पूर्व सांसद अशोक तंवर ने आज महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तंवर का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि अशोक तंवर की वापसी से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। गांव बवानिया में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने वीरवार को दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में हरियाणा की राजनीति पर गहन चर्चा हुई।
हालांकि, विधानसभा चुनावों के दौरान कुमारी सैलजा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, परंतु कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। अब सोनिया गांधी से हुई इस मुलाकात के बाद पार्टी के भीतर सत्ता संतुलन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
कांग्रेस के समालखा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी धर्म सिंह छोकर ने हाल ही में एक विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें हाई कोर्ट से सरेंडर करने का कोई आदेश नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं द्वारा रची गई एक साजिश है, जिसका उद्देश्य उनके चुनावी अभियान को कमजोर करना है।
धर्म सिंह छोकर ने स्पष्ट किया कि मुझे सरेंडर करने का कोई आदेश हाई कोर्ट से प्राप्त नहीं हुआ है। यह सब एक राजनीतिक चाल है जो मेरे खिलाफ रची जा रही है। यदि सरकारी वकील ने ऐसा कोई बयान दिया है, तो उन्हें इसे सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए।
विधानसभा चुनाव को लेकर करनाल के कर्ण पार्क में गुरुवार को अमर उजाला द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के असिस्टेंट कमिश्नर आईएएस योगेश सैनी, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एमके गर्ग, और निफा (नेशनल इंटीग्रिटी एंड सोशल फोरम) सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य था लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना। योगेश सैनी ने इस अवसर पर कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने वोट का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाए। डॉ. एमके गर्ग ने भी मतदाताओं को जागरूक होने और सही निर्णय लेने की अपील की।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन राजनीतिक दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।
राजनीतिक पार्टियों के अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतारे हुए है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) सहित सभी प्रमुख दलों के नेता हरियाणा के हर हिस्से में रैलियां और सभाएँ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता भी जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दे भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। बेरोजगारी, कृषि समस्याएं, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था जैसे मसले चुनावी चर्चा में हावी रहे हैं। वहीं, किसान आंदोलन और हाल के जातिगत समीकरण भी मतदाताओं के निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं।