फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव: इनेलो के अभय चौटाला ने भाजपा-जजपा कैंडिडेट गोबिंद कांडा को 6739 वोटों से हराया, तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के पवन बेनीवाल

Tue, 02 Nov 2021 04:58 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 

खास बातें

हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। यहां से एक बार फिर अभय सिंह चौटाला जीते हैं। उन्होंने 6739 वोटों से जीत दर्ज की। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू थी और 16 राउंड पूरे होने के बाद अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल को 20857 वोट मिले। गोबिंद कांडा 59189 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। अभय सिंह चौटाला को 65798 वोट मिले।
विज्ञापन
गोबिंद कांडा, पवन बेनीवाल, अभय सिंह चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:57 PM, 02-Nov-2021

इस तरह बदलती रही तस्वीर

        राउंड दर राउंड कुल वोटों की स्थिति

  • 1st round: इनेलो-3405, भाजपा-2927, कांग्रेस-2025
  • 2Ond round: इनेलो-6915, भाजपा-4615, कांग्रेस-4174
  • 3rd round: इनेलो-11225, भाजपा-8017, कांग्रेस-6547
  • 4th round: इनेलो-17016, भाजपा-12412, कांग्रेस-7985
  • 5th round: इनेलो-22188, भाजपा-16154, कांग्रेस-10763
  • 6th round: इनेलो-27334, भाजपा-20710, कांग्रेस-11878
  • 7th round: इनेलो-31838, भाजपा-23658, कांग्रेस-13092
  • 8th round: इनेलो-34702, भाजपा-28172, कांग्रेस-13711
  • 9th round: इनेलो-37159, भाजपा-32308, कांग्रेस-14271
  • 10th round: इनेलो-40633, भाजपा-37648, कांग्रेस-14951
  • 11th round: इनेलो-45171, भाजपा-42074, कांग्रेस-15886
  • 12th round: इनेलो-49827, भाजपा-45866, कांग्रेस-17004
  • 13th round: इनेलो-55009, भाजपा-50421, कांग्रेस-18297
  • 14th round: इनेलो-59878, भाजपा-54832, कांग्रेस-19645
  • 15th round: इनेलो-65430, भाजपा-58857, कांग्रेस-20682

04:41 PM, 02-Nov-2021

16 राउंड में पूरी हुई गिनती

            राउंड टू राउंड यह रही स्थिति

  • अभय सिंह चौटाला-3405+3510+4310+5791+5172+5146+4504+2864+2457+3474+4538+4656+5182+4869+5552+467=65897
  • गोबिंद कांडा-2927+1718+3372+4395+3742+4556+2948+4514+4136+5340+4426+3792+4555+4411+4025+332=59189
  • पवन बेनीवाल-2025+2149+2373+1438+2778+1115+1214+619+507+680+935+1118+1294+1348+1037+175=20857

जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते अभय सिंह चौटाला

03:51 PM, 02-Nov-2021

जीत के बाद लगे ताऊ देवीलाल अमर रहे के नारे

जैसे ही अभय सिंह चौटाला जीत के बाद बाहर आए, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल अमर रहे, ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद, अभय सिंह चौटाला जिंदाबाद के नारे लगाए। अभय ने निशाना साधा कि यह चुनाव जेजेपी, बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा है। कांग्रेस की तो मानो जमानत ही जब्त हो गई। जिसके 35 हजार वोट पिछली बार आए थे। इस बार वह सबसे नीचे रही। तीनों के मिलने के बावजूद इनकी मंशा पर पानी लोगों ने फेर दिया। किसानों और मजदूरों को मेरी जीत समर्पित है। सीएम मनोहर लाल को इस्तीफा देना चाहिए।


आयोग की ओर से जारी आंकड़े।

विज्ञापन
03:42 PM, 02-Nov-2021

अभय चौटाला ने जीत किसानों और मजदूरों को समर्पित की

ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर अभय सिंह चौटाला जीत गए हैं। उन्होंने 6739 वोटों से कांग्रेस और दूसरी पार्टियों को शिकस्त दी। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू थी और 16 राउंड पूरे होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल को सिर्फ 20857 वोट मिले। भाजपा-जजपा के प्रत्याशी गोबिंद कांडा 59189 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। अभय सिंह चौटाला को 65798 वोट मिले। अभय ने अपनी जीत का श्रेय किसानों और मजदूरों को दिया। अभय चौटाला को 6708 वोट ईवीएम और 31 पोस्टल वोट मिले। 


जीत के बाद उत्साहित इनेलो वर्कर

03:17 PM, 02-Nov-2021

जीत के बाद इनेलो में उत्साह

ऐलनाबाद उपचुनाव में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। एक बार फिर यहां से इनेलो ने जीत दर्ज की है। इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला 6739 वोटों से जीत गए हैं। 16 राउंड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल तीसरे नंबर पर रहे हैं। अभय को भाजपा-जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने जरूर टक्कर दी। लेकिन वे जीत का स्वाद नहीं चख सके। कुछ राउंड में वे सिर्फ वोटों का अंतर कम कर पाए। इस सीट पर पहले भी अभय सिंह विधायक थे, जिन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा दिया था।


जीत की खुशी में गुलाल उड़ेलते इनेलो वर्कर।



जीत के बाद कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो प्रत्याशी के बेटे।

विज्ञापन
02:48 PM, 02-Nov-2021

15 राउंड के नतीजे आए

ऐलनाबाद उपचुनाव में वोटों की गिनती पूरी होने वाली है। एक बार फिर यह सीट इनेलो के खाते में जाती दिख रही है। 16 में से 15 राउंड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। अब अभय काफी वोटों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। अभय को भाजपा-जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने जरूर टक्कर दी। लेकिन वे जीत का स्वाद चखने से वंचित नजर आ रहे हैं।
 

मतगणना केंद्र के बाहर नाचते इनेलो के वर्कर।


मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे अधिकारी व पार्टियों के वर्कर।

02:38 PM, 02-Nov-2021

सिर्फ दो राउंड की गिनती बाकी

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद में जीत की ओर अग्रसर हैं। 16 में से 14 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इनेलो के अभय सिंह चौटाला की बढ़त अब लगातार बढ़ती जा रही है। अब वे 5046 वोटों से आगे हो गए हैं।

14वें राउंड के नतीजे

  • अभय सिंह चौटाला (इनेलो)-59878
  • गोबिंद कांडा (भाजपा+जजपा)-54832
  • पवन बेनीवाल ( कांग्रेस)-19645 

मतगणना केंद्र के बाहर नाचते इनेलो के वर्कर।

02:09 PM, 02-Nov-2021

13वें राउंड के नतीजे आए, इनेलो के वर्कर नाचे

ऐलनाबाद हलके के 13वें राउंड के नतीजे आ गए हैं। इनेलो के अभय सिंह चौटाला की बढ़त कुछ ज्यादा हुई है। अब वे 4568 वोटों से आगे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर लगातार अभय सिंह चौटाला की बढ़ती लीड से उत्साहित वर्कर ढोल की थाप पर खूब नाचे।

13वें राउंड के नतीजे
अभय सिंह चौटाला (इनेलो)-55009
गोबिंद कांडा ( बीजेपी+गठबंधन)-50421
पवन बेनीवाल ( कांग्रेस)-18297


मतगणना केंद्र पर पहुंचे अभय सिंह चौटाला।


 

01:50 PM, 02-Nov-2021

अभय सिंह चौटाला की लीड बढ़ी

ऐलनाबाद हलके के 12वें राउंड के नतीजे आ गए हैं। इनेलो के अभय सिंह चौटाला की बढ़त कुछ और ज्यादा हुई है। अब वे 3961 वोटों से आगे है।

           12वें राउंड के नतीजे

  • अभय सिंह चौटाला (इनेलो)-49827
  • गोबिंद कांडा ( बीजेपी+गठबंधन)-45866
  • पवन बेनीवाल ( कांग्रेस)-17004
अभय चौटाला पहुंचे मतगणना केंद्र, फिर किया जीत का दावा 
अभय चौटाला मतगणना केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीत रहा हूं और मेरा मार्जिन 8000 से ज्यादा होगा। इस चुनाव में वोटों की खरीद-फरोख्त हुई है और सरकार ने हॉर्स ट्रेडिंग की है।अभय चौटाला ने कांग्रेस पर भी बीजेपी के साथ सांठ-गांठ के आरोप लगाए। कहा कि मेरी जीत नहीं है, किसान और मजदूर की जीत हुई है। अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए


मतगणना केंद्र पर पहुंचा अभय सिंह चौटाला का काफिला।

01:45 PM, 02-Nov-2021

अभय पहुंचे मतगणना केंद्र

अभय सिंह चौटाला मतगणना केंद्र पहुंचे और वर्करों से बातचीत की। अभय सिंह ने किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा दिया था।


कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है।

01:39 PM, 02-Nov-2021

अभय सिंह चौटाला की लीड बढ़ी

ऐलनाबाद हलके के 11वें राउंड के नतीजे आ गए हैं। इनेलो के अभय सिंह चौटाला की बढ़त कुछ ज्यादा हुई है। अब वे 3097 वोटों से आगे है।

          11वें राउंड के नतीजे

  • अभय सिंह चौटाला (इनेलो)-45171
  • गोबिंद कांडा ( बीजेपी+गठबंधन)-42074
  • पवन बेनीवाल ( कांग्रेस)-15886

01:12 PM, 02-Nov-2021

गिनती के 10 राउंड पूरे

सिरसा के ऐलनाबाद में हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 10वें राउंड के नतीजे आ चुके हैं। इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला 40633 वोटों के साथ पहले, भाजपा-जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा 37648 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल 14951 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अभय सिंह 2985 वोटों के साथ आगे हैं। उनकी बढ़त लगातार कम हो रही है।


मतगणना केंद्र के बाहर जुटी भीड़।

12:55 PM, 02-Nov-2021

अभय चौटाला 4851  से आगे

ऐलनाबाद उपचुनाव के 9वें राउंड के नतीजे आ चुके हैं। इस राउंड में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला 37,159 वोटों के साथ सबसे ऊपर हैं। भाजपा-जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा 32,308 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के पवन बेनीवाल 14,271 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अभय चौटाला अब 4851 वोटों से आगे हैं। आठवें राउंड में यह अंतर ज्यादा था। उनकी बढ़त कम हो रही है।

पांचवें राउंड के नतीजे जानिए
पांचवें राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला ने बढ़त बरकरार रखी थी। तब इनेलो के अभय चौटाला ने 22,188, भाजपा के गोबिंद कांडा ने 16,154 और कांग्रेस के पवन बेनीवाल ने 10,763 वोट हासिल कर लिए थे। अभय सिंह चौटाला ने 6034 वोटों से लीड पांचवें राउंड में बनाई थी।

12:50 PM, 02-Nov-2021

पहले के मुकाबले कम हुआ वोटों का अंतर

ऐलनाबाद उपचुनाव के आठवें राउंड के नतीजे आ चुके हैं। इस राउंड में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला 34,702 वोटों के साथ सबसे ऊपर हैं। भाजपा-जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा 28,172 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के पवन बेनीवाल 13,711 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अभय चौटाला अब 6530 वोटों से आगे हैं। सातवें राउंड में यह अंतर ज्यादा था।


मतगणना केंद्र के बाहर जुटे लोग।

12:40 PM, 02-Nov-2021

सातवें राउंड के नतीजे आए

ऐलनाबाद उपचुनाव में सातवें राउंड के नतीजे सामने आ चुके हैं। अभय सिंह चौटाला निरंतर आगे चल रहे हैं। इस राउंड में अभय सिंह चौटाला 31,838 वोटों के साथ पहले, भाजपा-जजपा के गोबिंद कांडा 23,658 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के पवन बेनीवाल  13,092 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अभय चौटाला 8180 वोटों से लीड बनाए हुए हैं।


मतगणना केंद्र पर सुरक्षा कड़ी है।

 

12:22 PM, 02-Nov-2021

छठे राउंड के नतीजे में इनेलो आगे

ऐलनाबाद उपचुनाव में छठे राउंड के नतीजे आ गए हैं। छठे राउंड में इनेलो के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला और वोटों से आगे हो गए हैं। इस राउंड में अभय को 27334 भाजपा-जजपा के गोबिंद कांड को 20710 और कांग्रेस के पवन बेनीवाल को 11878 वोट मिले हैं। अभय चौटाला फिलहाल 6624 से आगे चल रहे हैं।


मतगणना में जुटे कर्मचारी

11:25 AM, 02-Nov-2021

अभय चौटाला ने और बड़ी बढ़त बनाई

ऐलनाबाद उपचुनाव में तीसरे राउंड के नतीजे आ गए हैं। भाजपा-जजपा के गोबिंद कांडा को 8017, इनेलो के अभय सिंह चौटाला को 11,225 और कांग्रेस के पवन बेनीवाल को 6547 वोट मिले हैं। 3208 वोटों से अभय चौटाला आगे हो गए हैं। उन्होंने दूसरे राउंड के बाद और बड़ी बढ़त बनाई है। इनेलो के वर्करों में उत्साह दिख रहा है।


मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी।

11:07 AM, 02-Nov-2021

पहले भी चुनाव जीत चुके हैं अभय चौटाला

किसान आंदोलन को समर्थन देने की बात पर अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दिया था। इनेलो नेता इससे पहले भी यहां पर कई बार उपचुनाव जीत चुके हैं। आपको बता दें कि इस सीट से ओमप्रकाश चौटाला भी चुनाव जीत चुके हैं।


मतगणना केंद्र के बाहर मुस्तैद पुलिस बल।

 

10:29 AM, 02-Nov-2021

अभय ने बनाई बड़ी बढ़त

ऐलनाबाद उपचुनाव में दूसरे राउंड के नतीजे आ गए हैं। भाजपा-जजपा के गोबिंद कांडा को 4645, इनेलो के अभय चौटाला को 6915 और कांग्रेस के पवन बेनीवाल को 4144 वोट मिले हैं। 2270 वोटों से अभय चौटाला आगे हो गए हैं। उन्होंने पहले राउंड के बाद बड़ी बढ़त बनाई है।


मतगणना के दौरान सीडीएलयू के बाहर बैठकर मोबाइल पर परिणामों को देखते कार्यकर्ता।

10:06 AM, 02-Nov-2021

इनेलो में दिख रहा उत्साह

पहले राउंड के नतीजे के बाद इनेलो के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सीडीएलयू के बाहर इनेलो के समर्थकों की भीड़ अधिक है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं। पुलिस हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है।


सीडीएलयू में चाय की दुकान पर आपस में वार्तालाप करते कार्यकर्ता।

09:40 AM, 02-Nov-2021

कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर

मतगणना के दौरान प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले राउंड में ही इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर भाजपा-जजपा और तीसरे पर कांग्रेस चल रही है। अभय ने ही इस सीट से किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा दिया था।


सीडीएलयू में ट्रैक्टर पर पहुंचे पीपल पार्टी के उम्मीदवार दलबीर सिंह।

09:32 AM, 02-Nov-2021

मतगणना केंद्र के बाहर भीड़

मतगणना केंद्र के बाहर काफी लोग चुनाव परिणामों का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। बता दें कि इनेलो से अभय सिंह चौटाला, भाजप-जजपा से गोबिंद कांडा और कांग्रेस से पवन बेनीवाल में मुकाबला है। पहले राउंड में अभय चौटाला 478 वोटों से आगे हैं। अभय को 3405, गोबिंद कांडा को 2927 और पवन बेनीवाल को 2025 वोट मिले हैं।


मतगणना केंद्र पर पहुंचे भाजपा कैंडिडेट गोबिंद कांडा।

09:05 AM, 02-Nov-2021

बिना पास नहीं की जा रही एंट्री

मीडिया सेंटर में पत्रकारों के बैठने व कंप्यूटर आदि की सुविधा की गई है। बाईपास रोड स्थित गेट से पत्रकारों की एंट्री की गई है। वहीं, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के लिए ब्वॉयज हॉस्टल की तरफ पार्किंग बनाई गई है। उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की एंट्री भी जारी किए गए पास से की जाएगी। बिना पास के किसी भी सदस्य और कार्यकर्ता की सीडीएलयू में एंट्री नहीं की जा रही है।


यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस बल।

08:49 AM, 02-Nov-2021

वोटर ले सकते हैं पल-पल की जानकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने मतगणना की तैयारियों के मद्देनजर मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया था। मतगणना की पल-पल की जानकारी वोटर हेल्पलाइन एप व results.ECI.gov.in वेबसाइट से भी ले सकते हैं। मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए सीडीएलयू के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में स्थित कमरा नंबर 29 मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है।


मतगणना सेंटर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं

08:41 AM, 02-Nov-2021

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ऐलनाबाद उपचुनाव की मतगणना चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय के डॉ. आंबेडकर भवन के लॉ विभाग में हो रही है। बेल्ट पेपर की गिनती पहले करवाई जा रही है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। टोटल बूथ 211 हैं, जिन पर 212 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। 16वें राउंड में 1 ईवीएम की गिनती होगी। 1 राउंड में 14 ईवीएम मशीनों की गिनती होगी। एंट्री गेट पर ही थ्री टायर सिक्योरिटी तैनात की गई है।

मतगणना केंद्र के बाहर मुस्तैद फोर्स

08:34 AM, 02-Nov-2021

ऐलनाबाद उपचुनाव: इनेलो के अभय चौटाला ने भाजपा-जजपा कैंडिडेट गोबिंद कांडा को 6739 वोटों से हराया, तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के पवन बेनीवाल

हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम आज घोषित हो जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 16 राउंड पूरे होने के बाद अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा। शांतिपूर्वक तरीके से मतगणना करवाने के लिए प्रशासन की ओर से दो पैरामिलिट्री कंपनियों के जवानों को तैनात किया गया है और तीन कंपनियों को रिजर्व रखा गया है। सीडीएलयू और उसके आसपास के क्षेत्र में 16 नाके लगाए गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें