पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान वे अपनी साथी रेसलर साक्षी मलिक के गले लगकर रोने लगीं। इसके बाद विनेश ओपन जीप में रवाना हो गई हैं।
बलाली में सम्मान समारोह के दाैरान विनेश को चक्कर आया। उन्हें कुछ देर के लिए वहीं लेटा दिया गया।
विनेश फाैगाट अपने पैतृक गांव बलाली पहुंच गई हैं। चरखी दादरी में अपने गांव बलाली पहुंचने पर भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का जोरदार स्वागत किया गया।। विनेश के स्वागत के लिए फैंस ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे थे। अपने गांव बलाली के एक मंदिर में विनेश ने पूजा-अर्चना की। वहीं, खबर है कि मंच पर विनेश को चक्कर आ गया।
भिवानी जिले के इमलोटा गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
झज्जर में भव्य स्वागत
विनेश का जगह-जगह जोरदार स्वागत हो रहा है। वह रात तक घर पहुंच सकती हैं।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की मां प्रेम लता फोगाट ने कहा, "हम बहुत खुश हैं, पूरा देश बेटी का मान-सम्मान कर रहा है। घर पहुंचने पर बेटी को चूरमा, हल्वा आदि खिलाएंगे..."
पहलवान विनेश फोगट ने रास्ते में बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
पहलवान विनेश फोगाट ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ना टूटी कभी,ना बिखरी हूं; थककर, हारकर हर बार मैं निखरी हूं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पहलवान विनेश फोगाट के साथ रेसलर साक्षी मलिक।
दिल्ली एयरपोर्ट पर विनेश के स्वागत के लिए बॉक्सर विजेंद्र पहुंचे और पहलवान का हौसला बढ़ाया।
सांसद शशि थरूर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इसके आगे सब ढ़ेर है या छोरी बब्बर शेर है।
दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही विनेश फोगाट साथी रेसलर साक्षी मलिक के गले लगकर रोईं।
पहलवान विनेश ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया। दुर्भाग्यवश निर्णायक बाउट से एक दिन पहले विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक मिला। इसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आज विनेश अपने गांव बलाली में पहुंचेगी। विनेश के गांव बलाली तक रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत होगा। गांव के खेल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम रखा गया है।