फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: सीएम नायब सैनी बोले- युद्ध-नशे के विरुद्ध अमर उजाला के अभियान को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा

Wed, 18 Dec 2024 05:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Amar Ujala Samvad Haryana Live News Updates in Hindi: अमर उजाला ने हरियाणा में बढ़ते नशे के केसों और तस्करी पर वार करते हुए अभियान युद्ध-नशे के विरुद्ध शुरू किया था। सीएम नायब सैनी ने कार्यक्रम में पहुंच कर अपने संबोधन में अमर उजाला के अभियान की जमकर सराहना की और सरकार के सहयोग की भी बात कही। 
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में संबोधित करते सीएम सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में नशे के खिलाफ शुरू किया गया अमर उजाला अभियान युद्ध-नशे के विरुद्ध एक दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं संवाद का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

 

अमर उजाला के मंच से महाअभियान का आगाज

कार्यक्रम के दौरान सीएम सैनी राज्य में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अमर उजाला के मंच से महाअभियान का शंखनाद कर एक्शन प्लॉन लॉन्च करेंगे।

दिलाई जाएगी नशे के खिलाफ शपथ

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों से आए विद्यार्थियों को वह नशे के विरुद्ध शपथ दिलाकर एक नई जंग की शुरुआत करेंगे।

नशे को खत्म करने के लिए सीएम सैनी प्रतिबद्ध

सीएम नायब सैनी नशे की समस्या को खत्म करने के लिए वचनबद्ध हैं। वह समय-समय पर इस सामाजिक समस्या के खिलाफ कड़ा प्रहार भी करते रहे हैं।

कई गण्यमान्य रहेंगे माैजूद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य की गृह सचिव व वरिष्ठ आईएएस डा. सुमिता मिश्रा, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुलदीप भी मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे अलग-अलग विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद से छनकर आए विचारों और सुझावों को अभियान से जुड़े हितधारकों व समाजसेवी संस्थाओं तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जाएगा। 

कार्यक्रम में पहुंचने लगे लोग

कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे और अन्य मेहमान पहुंच गए हैं। 



अमर उजाला पंजाब-चंडीगढ़ के संपादक आशीष तिवारी ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग के लिए शासन और प्रशासन का आभार जताया और अभियान के बारे बताया। पैनल डिस्कशन में डायरेक्टर मेंटल हेल्थ ब्रह्मदीप सिंह, एनसीबी की एसपी पंखुड़ी कुमार, स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा, एनडीपीएस कानून विशेषज्ञ अभिषेक राणा, नशामुक्ति केंद्र के संचालक अभिमन्यु रामपाल, हाईवे किनारे ठेके बंद करवाने वाले हरमन सिद्धू शामिल हैं।

एनसीबी की एसपी बोलीं-हरियाणा कार्रवाई करने में आगे

एनसीबी की एसपी पंखुड़ी कुमार ने कहा कि नशा सबसे बड़ी चुनौती है। हमें मिलकर काम करना होगा, ये केवल एक का काम नहीं है। हरियाणा पुलिस लगातार साथ लगते राज्यों से मुहिम चलाने में आगे है। नशे के खिलाफ इस साल 4 हजार लोग पकड़े गए हैं। तस्करों पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। 63 बड़े अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचाए। देश में इस कार्रवाई में हम दूसरे नंबर पर हैं।

कम स्टाफ में भी अच्छा काम कर रहे हैं

एसपी पंखुड़ी कुमार ने कहा कि हरियाणा से ड्रग होकर गुजरता है। ये नॉर्थ ईस्ट से आ रहा है। हरियाणा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स है। स्टाफ की कमी के बावजूद पूरी हरियाणा पुलिस इस समस्या से निपटने को तैयार है। मिलकर काम हो रहा है। आप हम सब सोल्जर के रूप में कार्य कर रहे हैं। आगे भी ऐसे कार्य करना पड़ेगा। हमारे तीन मुख्य काम हैं-अपराधी पकड़ना, कानून कड़ा और नशा छोड़ने वालों की अवेयरनेस फैलाना।

स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक बोले-नशे से नफरत करो, रोगी से नहीं

स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक ( मनोरोग ) डा. ब्रह्मदीप सिद्धू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का रोल बीमारी को खत्म करना है। पुलिस का काम नशा रोकना है। स्वास्थ्य विभाग का काम रोगी का सहयोग करना है। नशे से नफरत करो, रोगी से नहीं। हमें उन्हें सुलभ इलाज उपलब्ध करवाना है। टीम काम कर रही है। 28 साल से मैं भी इसमें काम कर रहा हूं। लाखों मरीज ठीक हुए हैं। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, ड्रग कंट्रोलर सभी के योगदान के बारे में बताया। 

नशा छोड़ने के लिए खेल सबसे बढि़या माध्यम

स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक ( मनोरोग ) डा. ब्रह्मदीप सिद्धू ने कहा कि नशा छोड़ने वाला बताएगा तो दूसरे जागरूक होंगे। खेल सबसे बढ़िया माध्यम है। खेल से दूर होना भी नशे का बड़ा कारण। मोबाइल भी युवा ज्यादा देख रहे हैं। रिश्तों में परेशानी हो, कोई अन्य समस्या आ जाए तो युवा नशे की तरफ जाते हैं। उन्होंने कहा कि गाने भी नशे को बढ़ोतरी दे रहे है। उन्होंने चार बोतल वोदका का भी उदाहरण दिया। नशे की दुनिया के दो दरवाजे हैं बीड़ी और बीयर। इसके बाद लोग दूसरा नशा करते हैं। एक बार युवा बीड़ी उत्सुक होकर पीता है। अभिभावक को पता चले तो पहली बार में ही डांटें। अध्यापक हो तो वो समझाएं। दोस्त के पास जाए तो अच्छा दोस्त समझाता है। अगर नशे वाला मिल जाए तो और बढ़ावा दे देता है। ऐसे ही तस्करी में चले जाते हैं। घर के बर्तन तक बेच देते हैं। नशा रोकने के लिए सप्लाई चेन रोकना सबसे जरूरी है। मिलकर काम करेंगे तो उड़ता पंजाब की तरह उड़ता हरियाणा फिल्म कभी नहीं बनेगी। उन्होंने अमर उजाला के अभियान को सराहा और दूसरे विभागों को भी जोड़ने की अपील की।

नशा मुक्ति केंद्रों में मोबाइल की लत भी छुड़वाई जा रही

डा. ब्रह्मदीप सिद्धू ने कहा कि बच्चों, युवाओं को मोबाइल की लत लग चुकी है। पढ़ाई के बीच में भी बार बार देखते हैं। अब नशा मुक्ति केन्द्रों में बच्चों के लिए भी वार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसमें बच्चों को मोबाइल से दूर रखने पर काम किया जाएगा। आजकल खुशी में नशा लिया जा रहा है ये चिंताजनक है। पहले लड़की वाले पूछते थे शराब, सिगरेट पीता है। आजकल लड़की वालों को पूछते हैं लड़की सिगरेट तो नहीं पीती।

नशा सप्लाई में बड़ा रोल कस्टमर का होता है

नशामुक्ति केंद्र संचालक डा. अभिमन्यु रामपाल ने खुद का सुधरा हुआ नशेड़ी बताया। उन्होंने कहा कि कलंक हटाना सबसे जरूरी है। हरियाणा में काम करते हुए मुझे 10 साल ही गए। सभी विभाग अच्छा काम कर रहे हैं। पंजाब से बढ़िया काम होता है। हरियाणा से बहुत सपोर्ट मिला। यहां कंफर्टेबल हूं। 13 साल से नशा नहीं किया। उन्होंने कहा कि नशा सप्लाई में ज्यादा रोल कस्टमर का है। तभी सप्लाई हो रही है। लेकिन पुलिस रोल निभा रही है। पकड़कर दो चार थप्पड़ लगाने से कुछ नहीं होगा। केस से भी ये नहीं डरते। इसलिए डिमांड कैसे कम करनी है ये जरूरी है। स्कूल, कॉलेज में ज्यादा ध्यान देना चाहिए। नशा छोड़ने वालों की स्टोरी स्कूलों में बच्चों को सुनानी चाहिए। खुद नशा छोड़ने वाले को स्कूल लेकर जाना चाहिए। उन्होंने अपना अनुभव बताया कि मेरे दिमाग में था, नशेड़ी कपड़े फटे वाला होगा। लेकिन मैं डॉक्टर था, रोल मॉडल जरूरी है। अभिभावकों के स्तर पर प्यार मिलना चाहिए। मेरा तलाक हुआ, मैं सड़कों पर गिरा। अब मेरा रोल लोगों को सुधारने का है। आज नशे से ज्यादा आनंद आ रहा है।
 

हजारों ठेके हैं, नशा कंट्रोल करना मुश्किल

अराइव सेफ एनजीओ के संचालक हरमन सिद्धू ने कहा कि जंगी में रास्ता खुद ही बनाना पड़ता है। मेरा एक्सीडेंट हुआ। हर मिनट में हादसे होते हैं। नशे से हादसा मुख्य कारण है। हरियाणा में हजारों ठेके हैं। ऐसे में कहा जाए कि नशा कंट्रोल होगा, तो कठिन है। सरकार सही से काम करे।

डीजीपी नारकोटिक्स बोले-अमर उजाला का अभियान शानदार

ओपी सिंह डीजीपी नारकोटिक्स ने कहा कि अमर उजाला ने अच्छा अभियान चलाया। बधाई हो। ये नई समस्या नहीं है। पहले भी नशा था। मूल समाधान खुद है। शराब बंद हो सकती है दवा नहीं। अभिभावक बच्चों को समझाएं। दिमाग में डालें ये नहीं करना। अमर उजाला से रिक्वेस्ट है कि अभिभावकों को टारगेट कर लिखें। बताएं बच्चों को कैसे जागरूक करें। अभिभावक बच्चों को बताएं ऐसा करें ये न करें। बच्चों से नशे के बारे में कैसे बात करें। ये भी ध्यान रखें।

नशा विरोध परवरिश का हिस्सा बने

ओपी सिंह डीजीपी नारकोटिक्स ने कहा कि अमर उजाला बताए अभिभावक बच्चों से क्या बात करें, अध्यापक बच्चों से क्या बात करें। सप्लाई रोकने से नशा नहीं रुक सकता। लेकिन उपरोक्त करने से रुकेगा। हमने बहुत कार्रवाई की है, लेकिन समाधान नहीं। ये परवरिश का हिस्सा हो ये नहीं करना है तो ठीक होगा। अमर उजाला के पास निगेटिव रिपोर्टिंग का विकल्प था फिर भी आप नशे के खिलाफ खड़े हुए, इसके लिए टीम को बधाई। बच्चों को बताएं ये आपको नकारा दिखाता है, आप अच्छे नहीं लगोगे, ये खाने में अच्छा नहीं, देखने में अच्छा नहीं है।

नाटक की प्रस्तुति

पंचकूला सेक्टर एक कॉलेज के विद्यार्थी नशे के खिलाफ नाटक प्रस्तुत कर रहे हैं।

कुछ ही देर में पहुंचेंगे सीएम

कुछ ही देर में सीएम नायब सैनी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

गृह सचिव डा. सुमिता मिश्रा पहुंचीं

राज्य की गृह सचिव व वरिष्ठ आईएएस डा. सुमिता मिश्रा कार्यक्रम में पहुंच गई हैं। 

सीएम नायब सैनी कार्यक्रम में पहुंचे

सीएम नायब सैनी कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। 

सीएम को दी अभियान की जानकारी

अमर उजाला हरियाणा के संपादक विजय गुप्ता ने सीएम नायब सैनी को नशे के खिलाफ अभियान की जानकारी दी।

अमर उजाला इस मिशन में सफल होगा- सीएम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि अमर उजाला के अभियान के लिए मैं धन्यवाद करता हूं। सीएम सैनी ने कहा कि अमर उजाला की सराहनीय पहल है। ये अभियान अच्छा कदम है। अमर उजाला इस प्रकार के कार्य पहले भी करता रहा है। वहीं जो स्लोगन अभी दिया गया है युद्ध, नशे के विरुद्ध इसका लाभ युवाओं को मिलेगा। आप ऐसा युद्ध लड़ रहे हैं, जो पीढ़ियों को अंधकार से बचाएगा। आप इस मिशन में सफल होंगे।

पीएम मोदी की मुहिम को आगे बढ़ा रहा अमर उजाला
सीएम ने कहा कि अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह भी करता है। पिछली बार मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जो करनाल में हुआ था उसमें मुझे भी जाने का मौका मिला था। इसके अलावा स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर लगाते हैं, मुफ्त शिविरों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। आपका यह मिशन अच्छा है, इस कार्य की मैं सराहना करता हूं। नशा बड़ी समस्या है। इससे नार्को आतंकवाद का खतरा पैदा हो गया है। अमर उजाला पीएम मोदी की मुहिम को आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत बनाने को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पीएम ने मन की बात में भी जिक्र किया था। आज अमर उजाला का अभियान शुरू किया है। इससे आमजन भी जुड़ेंगे और आगे बढ़ाएंगे। सात राज्यों की टास्क फोर्स बनाई है, ताकि नशे की सप्लाई को रोका जा सके। 

नशे के खिलाफ काम करने वाले होंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे से व्यक्ति शारीरिक कमजोर होता है और शरीर का विकास रुक जाता है। लोगों को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। हमने साइक्लोथन कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। वहीं सरकार ने भी तीन मुहिम चला रखी है। कार्रवाई, पुनर्वास और नशे की कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य और जिला स्तर पर भी टास्क फोर्स बनाई है। हमारा लक्ष्य है कि ग्राम पंचायतें भी अभियान से जुड़ें। गांव के लोग अपने गांव को मुक्त करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं पुलिस को भी सतर्क किया गया है। पुलिस विभाग को क्षेत्र अनुसार जिम्मेदारी दी है। अच्छा काम करने वाला अधिकारी सम्मानित होगा। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया है। नशा गरीबी लाता है, विकास रुकता है। प्रदेश, देश को नुकसान होता है। अभिभावक चिंता करें, बच्चों से बात करें, उसे तुरंत समझाएं। 
विज्ञापन

संस्थाओं से अपील नशे के विरुद्ध अभियान से जुड़ें
सीएम ने कहा कि सरकार ने नशे को लेकर एक पोर्टल बनाने का निर्णय लिया है। नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के लिए अमर उजाला को बधाई। अभियान के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी। सभी संस्थाओं से अपील है कि इस अभियान से जुड़े। पुलिस को बताएं और कार्रवाई की जाएगी। अब समय बदल गया। हमने निर्णय लिया है कि सख्ती से नशा खत्म करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें