फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic Trailer Live: यश बोले- ‘यह कन्नड़ नहीं..भारतीय फिल्म’, पढ़े ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लाॅन्च इवेंट की पूरी अपडेट

Sat, 08 Aug 2026 08:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Toxic Trailer Release Live Updates: सुपरस्टार यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर आज 08 अगस्त को रिलीज हो चुका है। बंगलूरू में आयोजित एक भव्य इवेंट में ट्रेलर जारी किया गया, जहां स्टारकास्ट भी पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:32 PM, 08-Aug-2026
यश - फोटो : वीडियो ग्रैब

यश को देख बजने लगीं सीटियां

यश जैसे ही मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। सीटियां बजने लगीं। अभिनेता ने बंगलूरू का अभिवादन किया। वे बोले, 'सभी का शुक्रिया। उन्होंने कहा, 'यह कन्नड़ फिल्म नहीं है। यह भारतीय फिल्म है। इसमें सभी प्रतिभाशाली लोग हैं। यह सिर्फ यश की फिल्म नहीं है। इसमें सभी प्रतिभाशाली लोग हैं। यह फिल्म इसीलिए संभव हुई, क्योंकि इसमें सभी सफल और सक्सेसफुल लोग हैं'। यश ने आगे कहा, 'यह फिल्म काफी कठिन है, क्योंकि कई बड़े फैसले लेने पड़े। यह कोई कमर्शियल फिल्म नहीं है। इसमें बहुत सारे लोगों की मेहनत लगी है। पैशन कभी बेकार नहीं जाता। आप इस फिल्म को देखेंगे तो जानेंगे'। 

यश ने अपनी पत्नी का खासतौर से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरा दोस्त होना आसान नहीं है। किसी भी तरह मेरे साथ जुड़ा होना आसान नहीं है। यह फिल्म काफी डिमांडिंग थी। मुझे अपने कंफर्ट जोन से निकलना पड़ा। मैंने जितने भी रोल किए हैं, यह अलग था। समय की बहुत जरूरत थी। मेरी पत्नी ने बहुत मैनेज किया है। उनका बहुत सपोर्ट रहा है। मैं शुक्रगुजार हूं। कुछ भी बेकार नहीं जाएगा'।

यश ने नयनतारा के लिए कहा, 'लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने इस फिल्म में काम किया और अपना बेस्ट दिया है। इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने इस फिल्म में वैल्यू एड किया है'।

08:29 PM, 08-Aug-2026
निर्देशक गीतू मोहनदास - फोटो : वीडियो ग्रैब

गीतू मोहनदास ने मां के आभार से शुरू की बातचीत

फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा, 'मैं सबसे पहले अपनी अम्मा का शुक्रिया कहूंगी, जिन्होंने मेरी बेटी का इतने साल तक ध्यान रखा। मैं अपनी मां का जितना शुक्रिया अदा करूं कम है। निर्माता वेंकट सर का शुक्रिया। फिल्म की मेकिंग के दौरान सैंकड़ों फैसले लिए गए। फिल्म की मेकिंग में पूरी क्रू, प्रोडक्शन टीम सभी का साथ रहा। मैं सभी की आभारी हूं। यश सिर्फ एक शानदार एक्टर नहीं हैं, बल्कि राइटर भी उतने ही उम्दा हैं'।

08:14 PM, 08-Aug-2026
नयनतारा - फोटो : वीडियो ग्रैब

नयनतारा ने बताया उनके लिए क्यों खास 'टॉक्सिक'?

नयनतारा भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मंच पर पहुंचीं। उनसे पूछा गया कि टॉक्सिक आपकी फेवरेट फिल्म क्यों है? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'यह स्पेशल है, इसके कई कारण है। मगर, फिलहाल तो यश हैं। इतना काफी है मेरे लिए फिल्म के खास होने के लिए। वेंकट सर का शुक्रिया कहना चाहूंगी। उन्होंने मुझ पर यकीन किया। तारा, हुमा, रुक्मिणी, कियारा सभी का बहुत शुक्रिया'। उन्होंने कहा, 'कियारा के लिए कहूंगी कि शायद यह आपकी सबसे बेस्ट फिल्म है, अब तक की'।

नयनतारा ने यश को कहा, 'रॉकी भाई! मैं बहुत से सुपरस्टार्स और एक्टर्स से मिली हूं। सब कूल होते हैं। सब अच्छे होते हैं। मगर, जब यश से मैं मिली तो उनकी 'लार्जर देन टाइप' की इमेज है। हर कोई वर्क एथिक्स के बारे में बात करता है। मैंने उन्हें कभी यह कहते नहीं सुना कि मैं हार्ड वर्किंग एक्टर हूं। हर दिन सेट पर मैं उन्हें देखकर हैरान हुई हूं कि इस इंसान ने यह दिया है। साढ़े चार साल तक ये मेहनत की है। उन्होंने अपने फैमिली टाइम और लाइफ के साथ समझौता किया है। अपने बच्चों का समय और अपनी पत्नी के समय के साथ समझौता किया है। उन्होंने सिर्फ काम पर फोकस किया है। यह देखते रहे कि काम कैसा चल रहा है। बाकी एक्टर्स कंफर्टेबल हैं या नहीं। मैंने आप जैसा एक्टर नहीं देखा। आप फैमिली मैन हो। शानदार पिता हो। आप बेहिसाब कठिन मेहनत करते हो।'

उन्होंने राधिका को लेकर कहा, 'सब मेन कास्ट के बारे में बात कर रहे हैं। सबके कठिन परिश्रम की बात कर रहे हैं। मगर, कोई फैमिली की बात नहीं करता कि उन्होंने कितना समझौता किया है। राधिका वह महिला हैं, जिन्होंने बहुत समझौता किया है। मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान और प्यार है'। 

विज्ञापन
08:11 PM, 08-Aug-2026
कियारा आडवाणी - फोटो : वीडियो ग्रैब

कियारा बोलीं- मेरे करियर की सबसे खास फिल्म

कियारा आडवाणी ने भी फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'गीतू और यश ने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के बारे में सोचा। मैंने आज फिल्म का हिस्सा दिखा, मैं सभी का शुक्रिया कहना चाहती हूं। मेरे लिए यह फिल्म मेरे करियर की बहुत ही स्पेशल फिल्म है। मैं दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं सभी का।'। कियारा ने तेलुगु में वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

08:10 PM, 08-Aug-2026
तारा सुतारिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

तारा सुतारिया ने क्या कहा?

तारा सुतारिया ने कहा, 'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि इतनी अच्छी फिल्म का हिस्सा बनी हूं'।

विज्ञापन
08:04 PM, 08-Aug-2026
रुक्मिणी वसंत - फोटो : वीडियो ग्रैब

रुक्मिणी वसंत बोलीं- बहुत योग्य लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला

रुक्मिणी वसंत ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, 'मुझे बहुत ही प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है'। आगे कहा, 'मैं सभी के प्रति आभारी हूं। यश के बारे में तो काफी कुछ कह सकती हूं। पूरी स्टारकास्ट का शुक्रिया'।

07:56 PM, 08-Aug-2026

हुमा बोलीं- 'मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने पर गर्व है'

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुमा ने बंगलूरू को नमस्कार कहकर बातचीत शुरू की। उन्होंने कहा, 'पिछले सालभर से मैं जहां भी जाती हूं, हर कोई टॉक्सिक के बारे में पूछता है। यह इस फिल्म की पावर है। मैं इसका हिस्सा हूं। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं इसका हिस्सा हूं। इतनी शानदार स्टारकास्ट औ इतनी दमदार कहानी वाली फिल्म'। हुमा ने निर्देशक गीतू का शुक्रिया अदा किया। 

हुमा के बाद अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म को लेकर निर्देशक गीतू मोहनदास का शुक्रिया अदा किया और अपना अनुभव साझा किया।

07:54 PM, 08-Aug-2026

राधिका भी पहुंचीं इवेंट में

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश अपनी पत्नी राधिका के साथ पहुंचे।
 

07:46 PM, 08-Aug-2026
निर्माता वेंकट के. नारायण - फोटो : वीडियो ग्रैब

निर्माता ने जताया आभार

फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माता वेंकट के. नारायण भी इवेंट में पहुंचे। उनसे पूछा गया कि टॉक्सिक खास क्यों है? उन्होंने कहा, 'यह दिल के बेहद करीब फिल्म है'। इसी के साथ उन्होंने पूरी कास्ट का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इसे बनाने में सभी ने बहुत ही मेहनत की है।

07:08 PM, 08-Aug-2026

रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' का ट्रेलर

फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर आखिर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत में हेडफोन इस्तेमाल करने की चेतावनी दी गई है। एक बच्चा रोता हुआ दिख रहा है और बार-बार कह रहा है, 'मैं वादा करता हूं'। फिल्म का ट्रेलर सिहरन पैदा करने वाला है। इसमें एक्शन सीन्स के साथ-साथ कई हिंसक सीन हैं।

07:07 PM, 08-Aug-2026
यश - फोटो : वीडियो ग्रैब

अभिनेता यश भी पहुंचे

सुपरस्टार यश भी टॉक्सिक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंच चुके हैं।

07:04 PM, 08-Aug-2026
तारा सुतारिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

खूबसूरत अंदाज में दिखीं तारा

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तारा सुतारिया ने भी शिरकत की है।

07:03 PM, 08-Aug-2026
नयनतारा और हुमा कुरैशी - फोटो : वीडियो ग्रैब

नयनतारा से मिलीं हुमा

नयनतारा और हुमा कुरैशी आसपास बैठीं। 

06:59 PM, 08-Aug-2026
कियारा आडवाणी और नयनतारा - फोटो : वीडियो ग्रैब

गर्मजोशी से मिलीं कियारा आडवाणी और नयनतारा

कियारा आडवाणी भी इवेंट में पहुंच चुकी हैं। वे और नयनतारा गले लगकर एक-दूसरे से मिलती दिखीं।

06:56 PM, 08-Aug-2026
शिवराजकुमार से चर्चा करतीं नयनतारा - फोटो : वीडियो ग्रैब

ऑरेंज साड़ी में पहुंचीं नयनतारा

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नयनतारा पहुंच चुकी हैं। वे शिवराजकुमार से चर्चा करती नजर आईं।

06:51 PM, 08-Aug-2026

शुरू हुआ ट्रेलर लॉन्च इवेंट

बंगलूरू में आयोजित 'टॉक्सिक' फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट शुरू हो चुका है। बस कुछ देर में ट्रेलर जारी होगा।

06:24 PM, 08-Aug-2026

नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी पहुंचीं बंगलूरू

अभिनेत्री नयनतारा भी बंगलूरू पहुंच चुकी हैं। वे 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत करने वाली हैं। अभिनेत्री ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। बता दें कि वे भी फिल्म का हिस्सा हैं। उनके अलावा रुक्मिणी वसंत भी बंगलूरू पहुंची हैं। वे भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।
 
 

06:21 PM, 08-Aug-2026

यश के फैंस हुए क्रेजी, थिएटर के बाहर जुटी भीड़

बंगलूरू में एएमबी सिनेमा के बाहर यश के फैंस की भीड़ जुटी है। केजीएफ स्टार को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब हैं।
 

06:18 PM, 08-Aug-2026

ट्रेलर देखने थिएटर पहुंचे दर्शक

टॉक्सिक के ट्रेलर को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। थिएटर में दर्शकों की भीड़ जुट रही है। शानदार माहौल है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामना आया है, जिसमें थिएटर खचाखच भरा दिख रहा है।
 

05:47 PM, 08-Aug-2026

कियारा का दिलकश अंदाज

फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए कियारा तैयार हैं। उन्होंने अपना लुक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वे व्हाइट कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। तस्वीरें साझा करते हुए कियारा ने कैप्शन लिखा है, 'TOXIC के ट्रेलर लॉन्च पर मिलते हैं'।
 

05:43 PM, 08-Aug-2026

डॉ. शिवराजकुमार भी करेंगे इवेंट में शिरकत

फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कन्नड़ सिनेमा आइकन और अभिनेता डॉ. शिवराजकुमार भी शामिल होंगे। केवीएन प्रोडक्शंस की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है।
 

05:41 PM, 08-Aug-2026
कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, - फोटो : सोशल मीडिया

बंगलूरू पहुंचीं कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया बंगलूरू पहुंचीं हैं। इन लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी थीं। 

Toxic: 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च के लिए बंगलूरू पहुंचीं कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया

05:38 PM, 08-Aug-2026

कब रिलीज होगी फिल्म 'टॉक्सिक'

'टॉक्सिक' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में शामिल है। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का डबल रोल है। वे 'राया' और 'टिकट' का दोहरा रोल अदा करने वाले हैं।

05:24 PM, 08-Aug-2026

कितने बजे आएगा ट्रेलर?

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया बंगलूरू पहुंच चुकी हैं।  इन लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी थीं। फिल्म का ट्रेलर आज शाम सात बजकर एक मिनट पर रिलीज होगा। ऐसी जानकारी खुद मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर दी है। 
 

05:09 PM, 08-Aug-2026

Toxic Trailer Live: यश बोले- ‘यह कन्नड़ नहीं..भारतीय फिल्म’, पढ़े ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लाॅन्च इवेंट की पूरी अपडेट

अभिनेता यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इसके ट्रेलर को लेकर उत्सुकता है। आज शनिवार को ट्रेलर बंगलूरू में आयोजित एक इवेंट में रिलीज होने जा रहा है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें