फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff Firing Case Live: सामने आई हमलावरों की तस्वीर, बाइक भी बरामद; सीएम ने दिया सुरक्षा का आश्वासन

Mon, 19 Oct 2026 09:55 AM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Tiger Shroff firing case live updates: रविवार शाम मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। यह हमला तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं हमलावरों की भी पहली तस्वीर सामने आ गई है। जानें अपडेट्स..
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 AM, 19-Oct-2026

शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई चिंता

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'क्या हो रहा है???? कल सबसे चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना हुई। सबसे पसंदीदा स्टार टाइगर श्रॉफ, जो एक योग्य पिता के योग्य बेटे हैं, उनको निशाना बनाया गया, धमकियां दी गईं और उन पर फायरिंग की गई। टाइगर खुशकिस्मत थे कि उन्हें गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बेचारे ड्राइवर को बुरी तरह चोट आई। महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस गंभीर मामले को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। जय हिंद।'

10:13 AM, 19-Oct-2026

सीएम ने टाइगर को दिया आश्वासन

फायरिंग मामले पर बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मैंने टाइगर को आश्वासन दिया है कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम मामले से जुड़े हर गुनहगार को पकड़कर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।
 

10:07 AM, 19-Oct-2026

सामने आया एक और चश्मदीद का बयान

मामले में एक और चश्मदीद शाहरुख शेख का बयान सामने आया है। उसका कहना है, 'हमलावर कार से आए। फायरिंग की और फिर बाइक से नेहरू नगर की तरफ भाग गए।'
 

विज्ञापन
10:01 AM, 19-Oct-2026
टाइगर पर हमले में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद - फोटो : सोशल मीडिया

बरामद की गई हमले में इस्तेमाल हुई बाइक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक पुलिस ने अंधेरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली है। इसी बाइक पर सवार होकर हमलावर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। अब पुलिस बाइक के मालिकों से पूछताछ कर रही है।

  • जानकारी के मुताबिक, इस बाइक को अब तक तीन बार बेचा जा चुका है। 
  • पुलिस ने सबसे पहले जोगेश्वरी इलाके में रहने वाले बाइक के पूर्व मालिक से पूछताछ की। 
  • उसने बताया कि उसने बाइक किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी। 
  • इसके बाद पुलिस ने दूसरे मालिक से पूछताछ की, तो उसने भी बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात कही। 
  • वहीं, तीसरे मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक शूटरों को बेची थी, लेकिन बाइक के कागजात पर नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था। 
  • इसी वजह से अब शूटरों के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस को परेशानी हो रही है। जांच के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

09:58 AM, 19-Oct-2026

हमलावरों ने 45 मिनट तक किया इंतजार

  • सूत्रों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने 45 मिनट तक खड़े रहकर टाइगर का इंतजार किया।
  • टाइगर पर हमला करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। 
  • 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 5 कार पर हिट और 2 मिस हुए।
  • वहीं दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हुआ, इसलिए टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।
  • हमला करने के बाद बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में भाग गए।

विज्ञापन
09:54 AM, 19-Oct-2026
टाइगर पर हमला करने वाले संदिग्ध - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई हमलावरों की पहली तस्वीर

वहीं सोशल मीडिया पर दो अज्ञात हमलावरों की तस्वीर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि इन दोनों ने ही टाइगर की कार पर गोलीबारी की थी। 

09:53 AM, 19-Oct-2026

पुलिस ने दर्ज किया मामला

दूसरी तरफ फायरिंग मामले में मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 109 (1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

09:23 AM, 19-Oct-2026

Tiger Shroff Firing Case Live: सामने आई हमलावरों की तस्वीर, बाइक भी बरामद; सीएम ने दिया सुरक्षा का आश्वासन

एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को आधिकारिक रूप से ट्रांसफर कर दी गई। क्राइम ब्रांच ने ही अब तक बिश्नोई गैंग से जुड़े ज्यादातर मामलों को हैंडल किया है। ऐसे में मामले की गंभीरता और इसके संभावित लिंक को देखते हुए, अब आगे की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें