फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Live: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बने ये 16 प्रतिभागी, इस हसीना को मिली अंडरकवर एजेंट की कमान

Sat, 22 Jun 2024 01:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Bigg Boss OTT 3 Show Live News, Contestants List: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड प्रीमियर का आगाज जियो सिनेमा पर हो गया है और इस बार शो को फिल्म अभिनेता अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो के प्रतियोगियों की एक सूची सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:57 AM, 22-Jun-2024

'नागिन' फेम पॉलोमी दास एक अनुबंध के साथ शो में प्रवेश करती हैं जिसमें कई संकेत हैं। उन्होंने नॉन-वेज खाने देने (बंगाली होने के नाते) से लेकर महिलाओं के लिए अलग शौचालय बनाने तक की डिमांड की। साथ ही उन्होंने घर के अंदर आठ घंटे की नींद की भी मांग की। 
 

12:56 AM, 22-Jun-2024

शो का हिस्सा बने रैपर नैजी ने खुलासा किया कि वह अंडरग्राउंड क्यों रहते हैं, उन्होंने कहा, 'एक कलाकार का असली सार अंडरग्राउंड रहना है। बाहरी दुनिया ध्यान भटकाने वाली है। मुझे अंडरग्राउंड रहना पसंद है। मुझ पर भी बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। मुझे इसका ख्याल रखना है।'
 

12:12 AM, 22-Jun-2024

शो में भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत की एंट्री हुई। शो में प्रवेश करते ही नीरज कहते हैं, 'यहां पे मुक्कों की नहीं बातों की लड़ाई चलेगी।' अनिल कपूर कहते हैं, 'बॉक्सर तो आप कमाल के हैं, इंग्लिश भी कमाल की है।' नीरज के साथ अनिल कपूर की मजेदार बातचीत दर्शकों को काफी पसंद आई है।
 

विज्ञापन
11:58 PM, 21-Jun-2024

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बन गए हैं। इसी बीच अनिल कपूर ने पूछा कि अरमान की दो शादी कैसे हुई। इस पर तीनों ने याद कर बताया कि उन्होंने एक कठिन परिस्थिति में शादी की और अब बहुत अच्छे दोस्त हैं। पायल और कृतिका ने एक-दूसरे के नाम का टैटू भी गुदवाया हुआ है। पायल ने कहा कि अरमान की सारी सेविंग्स पत्नियों के नाम पर हैं। 
 
 
 

11:56 PM, 21-Jun-2024

अनिल कपूर ने बताया कि सना सुल्तान जनता की एजेंट होंगी और वह जनता के लिए खेलेंगी। दर्शक उन्हें हर कदम पर जानकारी देते रहेंगे और मदद करते रहेंगे। हालांकि, एकमात्र शर्त यह है कि वह घर के अंदर की जानकारी नहीं बता पाएंगी।

विज्ञापन
11:36 PM, 21-Jun-2024

सना सुल्तान भी शो में एंट्री ले चुकी हैं। सना ने अनिल कपूर की फरमाइश पर एक शायरी सुनाई। उन्होंने कहा, 'वह अपनी आवाज नहीं उठाने वाली हैं और गुस्से भरी शायरी से स्थिति को बिगाड़ने वाली हैं।'
 

11:21 PM, 21-Jun-2024

टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी शो में प्रवेश कर चुकी हैं और अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने सोनम के लिए भी टैरो कार्ड रीडिंग की थी। वह टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से साई की भविष्यवाणी करती हैं।
 

11:06 PM, 21-Jun-2024

अभिनेता साई केतन राव की आंखों में आंसू आ गए, उन्होंने अपने संघर्षों को याद करते हुए कहा, 'मैंने हमेशा अपनी असल जिंदगी में अभिनय किया है, यहां तक कि अपने दोस्तों के सामने भी। मुझे बहादुरी से काम करना था।' उन्होंने कहा कि उनकी मां और बहन ने उन्हें पाला है। अनिल कपूर का कहना है कि वह उनकी स्टाइलिश एंट्री देखकर काफी प्रभावित हुए। साई कहते हैं, 'मुझे धोखा पसंद नहीं है। मैं किसी को धोखा नहीं दूंगा क्योंकि मैंने बहुत सारे विश्वासघात देखे हैं।'

10:17 PM, 21-Jun-2024

पत्रकार दीपक चौरसिया के लिए एक अस्थायी 'ब्रेकिंग न्यूज' मंच तैयार किया गया है। उन्हें विशाल और लव से तीखे सवाल पूछते देखा जा रहा है। जानकारी हो कि दीपक चौरसिया शो के सातवें प्रतियोगी हैं। 

10:07 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी 3' के पांचवें प्रतियोगी विशाल पांडे हैं। विशाल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वहीं, छठे प्रतिभागी के रूप में लव कटारिया ने एंट्री ली है। 
 

09:48 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी 3' की चौथी प्रतियोगी सना मकबूल खान हैं। सना ने स्टेज पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। साथ ही शिवानी कुमारी के साथ अपनी गुफ्तगू से दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आईं।
 

09:43 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' की तीसरी प्रतिभागी शिवानी कुमारी हैं। शिवानी कुमारी मंच पर आते ही अनिल कपूर को देखकर भावुक हो गईं और अपने परिवार का दुख साझा कर होस्ट को भी भावुक कर दिया। शिवानी कुमारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपनी डांस और कॉमेडी वीडियो से लोगों का मनोरंजन करती हैं। शिवानी उत्तर प्रदेश के अरियारी गांव की रहने वाली हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी हैं, जिसका नाम- शिवानी कुमारी ऑफिशियल है।
 

09:27 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी 3' के दूसरे प्रतियोगी रणवीर शौरी हैं। रणवीर को 'जिस्म', 'लक्ष्य' 'खोसला का घोसला', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'मिथ्या', 'भेजा फ्राई' और 'एक छोटी सी लव स्टोरी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें वेब सीरीज 'एक्सीडेंट ऑर कन्स्पिरसी : गोधरा' और 'सनफ्लॉवर सीजन 2' में भी देखा जा चुका है। 
 

09:19 PM, 21-Jun-2024

अनिल कपूर ने शो की पहली प्रतियोगी के रूप में चंद्रिका दीक्षित उर्फ 'वड़ा पाव गर्ल' का वेलकम किया है। बैंगनी रंग की सेक्विन साड़ी में चंद्रिका दीक्षित धमाकेदार अंदाज में अपना इंट्रो देती नजर आई हैं। इसके साथ ही उन्होंने होस्ट अनिल कपूर के सामने अपनी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव पर भी खुलकर बात की। 
 

09:06 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी' की तीसरी किस्त में अब तक के सबसे बड़े नियम में बदलाव किया गया है। अनिल कपूर ने बिग बॉस के साथ मिलकर एलान कर दिया है कि इस बार घर में फोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, इसके पीछे भी धमाकेदार ट्विस्ट है। 

09:04 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड आगाज हो गया है। मंच पर शो के नए होस्ट अनिल कपूर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आए हैं। इसके साथ ही जियो सिनेमा ने शो के 24/7 लाइव स्ट्रीमिंग की घोषणा कर दी है। 
 

08:51 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी 3' में मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक की एंट्री की पुष्टि हो गई है। जियो सिनेमा ने शो से जुड़ा नया प्रोमो जारी किया है, जिसे देखकर साफ हो गया है कि अरमान अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ रियलिटी शो की तीसरी किस्त में धमाल मचाते नजर आएंगे। शो के होस्ट अनिल कपूर को अरमान और उनकी पत्नियों से दिलचस्प सवाल पूछकर चुटकी लेते देखा जा सकता है-
 

08:33 PM, 21-Jun-2024
देवोलीना भट्टाचार्जी-वड़ा पाव गर्ल - फोटो : इंस्टाग्राम

वड़ा पाव गर्ल के 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बनने से देवोलीना भट्टाचार्जी खासी नाराज हैं। अभिनेत्री ने बिना नाम लिए अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नोट लिखा है, 'बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि बिग बॉस में कैसे आ सकते हैं। इसके लिए क्या करना पड़ता है? कहां ऑडिशन देना पड़ता है? तो इसका जवाब मिल गया है। फिलहाल ये चल रहा है कि झगड़ा करिए, 1-2 थप्पड़ मारिए, हो सकता है कि पुलिस भी जाना पड़ जाए तो इससे पब्लिसिटी भी होगी। अभी की कंडीशन को देखकर ये बात कंफर्म की जा सकती है। इसके बाद खुद को वायरल कीजिए। ब्लॉगर्स को बुला लीजिए अपना ब्लॉग बनवाइए।'

07:36 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी 3' की प्रीमियर नाइट से होस्ट अनिल कपूर का लुक सामने आ गया है। ऑल ब्लैक सूट-बूट और मैचिंग चश्मे में अभिनेता स्वैग बिखेरते नजर आए हैं। साथ ही फोटोज में उनकी मस्ती देख फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। 
 

07:19 PM, 21-Jun-2024

इस बार भी बिग बॉस के घर को उमंग कुमार ने डिजाइन किया है और उन्होंने घर के बारे में बताते हुए कहा, 'यह हैरी पॉटर मीट जुमांजी मीट अस' है। उन्होंने यह भी कहा, 'एआई अनुभव का हिस्सा होने के साथ, हमारे पास विशाल कीहोल हैं जहां से आप बाहरी दुनिया को देख सकते हैं, लेकिन उसके अंदर नहीं।' 

07:19 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रतियोगियों की घोषणा शनिवार और रविवार को शो के प्रीमियर एपिसोड के साथ की जाएगी, लेकिन अपेक्षित प्रतियोगियों की एक सूची इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस सूची में सना सुल्तान खान, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, अरमान मलिक के साथ उनकी दोनों पत्नियां, चंद्रिका दीक्षित उर्फ 'वड़ा पाओ गर्ल', लवेश कटारिया, विशाल पांडे और कृतिका मलिक जैसे सोशल मीडिया प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल हैं। इसमें अभिनेता रणवीर शौरी, साई केतन राव, मुनीशा खटवानी, सना मकबुल और पॉलोमी पोलो दास भी शामिल हैं।

07:18 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी 3' के नए होस्ट से लेकर इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों तक ने दर्शकों के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है। पहले यह अनुमान लगाया गया था कि गायक मीका सिंह इस शो का हिस्सा होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। 

07:18 PM, 21-Jun-2024

'बिग बॉस ओटीटी 3' की मेजबानी के लिए उत्साहित अनिल कपूर ने एक बयान में कहा, 'बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं! हम दोनों दिल से युवा हैं, लोग अक्सर कहते हैं कि मैं रिवर्स एजिंग हूं लेकिन बिग बॉस वास्तव में कालातीत हैं, ऐसा लगता है जैसे मैं स्कूल वापस जा रहा हूं, कुछ नया और रोमांचक कर रहा हूं।'

07:17 PM, 21-Jun-2024

Bigg Boss OTT 3 Live: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बने ये 16 प्रतिभागी, इस हसीना को मिली अंडरकवर एजेंट की कमान

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 लाइव अपडेट: बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर शुक्रवार को रात 9 बजे जियो सिनेमा पर हो रहा है और इस बार शो को फिल्म अभिनेता अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। अनिल पहली बार किसी भी प्रारूप में बिग बॉस की मेजबानी कर रहे हैं, जिसे पहले मुख्य रूप से सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें