फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2 Live: एल्विश यादव बने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता, सलमान खान ने सुनाया जनता का फैसला

Mon, 14 Aug 2023 11:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale Live News in Hindi: 'बिग बॉस ओटीटी 2' आखिरकार खत्म आज होने वाला है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को कुछ ही घंटों में उसका विनर मिल जाएगा। रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है और सभी फैंस बहुत उत्साहित हैं। इस वक्त घर में पांच खिलाड़ियों के बीच मुकाबला है। इनमें एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट का नाम शामिल है। सभी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। शो के फिनाले का ग्रैंड इवेंट आज रात 9 बजे 'जियो सिनेमा' पर स्ट्रीम होने वाला है। चलिए आपको 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले से जुड़ी हर अपडेट से रूबरू कराते हैं...  
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 14-Aug-2023

हुआ विजेता का एलान

सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता का एलान कर दिया है। जनता का फैसला सुनाते हुए अभिनेता ने खुलासा किया कि यह सीजन एल्विश यादव ने जीता है। 

11:10 PM, 14-Aug-2023

एल्विश यादव और मनीषा रानी ने दी जबर्दस्त परफॉर्मेंस

एल्विश यादव और मनीषा रानी ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। दोनों ने अभिषेक मल्हान को अपना परफॉर्मेंस डेडिकेट करते हुए स्टेज पर आग लगा दी। मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान ने 'यूपी बिहार' गाने पर डांस किया। 
 

11:04 PM, 14-Aug-2023

घर से बाहर आए टॉप 2 फाइनलिस्ट

एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान ने एक साथ घर की लाइट्स बंद करते हुए बाहर कदम निकाला और सलमान खान ने दोनों का पूरी गर्मजोशी के साथ स्टेज पर स्वागत किया। इसी के साथ वोटिंग लाइनंस बंद हो गई हैं और वोटों की गिनती शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
10:57 PM, 14-Aug-2023

अविनाश सचदेव और फलक का परफॉर्मेंस

अविनाश सचदेव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले के स्टेज पर फलक नाज के साथ डांस कर आग लगा दी। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

10:53 PM, 14-Aug-2023

15 मिनट के लिए खुलीं वोटिंग लाइन

'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले की वोटिंग लाइंस सलमान खान ने 15 मिनट के लिए खोल दी हैं। अब जनता अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के लिए वोट कर सकती है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह वोटिंग 15 मिनट बाद बंद हो जाएंगी।

विज्ञापन
10:40 PM, 14-Aug-2023

आयुष्मान ने दिखाया मनीषा रानी को बाहर का रास्ता

ग्रैंड फिनाले से तीसरा एविक्शन होने वाला है। सलमान खान ने टॉप 3 फाइनलिस्ट्स में से एक को घर से बाहर निकालने की जिम्मेदारी इस बार आयुष्मान खुराना के हाथों में सौंपी है। आयुष्मान खुराना के तीनों फाइनलिस्ट्स को एक्टिविटी रूम में रखे फोनबूथ में जाने के लिए कहा, जिस पर आयुष्मान और अनन्या उनसे बात करेंगे। इसी के साथ मनीषा रानी का सफर घर में खत्म हुआ।

10:29 PM, 14-Aug-2023

'ड्रीम गर्ल 2' को प्रमोट करने पहुंचे आयुष्मान

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले पर अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान आयुष्मान खुराना ने बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने की इच्छा जताई। 
 

10:24 PM, 14-Aug-2023

बिल्ली-बिल्ली पर थिरके सलमान खान

जिम्मी शेरगिल अपनी टीम के साथ अपने आगामी शो का प्रमोशन करने के लिए शो पर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने 'राजनीति' की मुख्य अदाकारा डेलनाज के साथ 'बिल्ली बिल्ली' पर डांस किया। सलमान खान ने सूरज बड़जात्या ने के बेटे की आगामी फिल्म 'दोनों' का प्रमोशन किया। इसके साथ ही जानकारी दी कि इसमें सनी देओल के बेटे राजवीर और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा नजर आने वाली हैं।

10:11 PM, 14-Aug-2023

बेबिका का सफर खत्म

पूजा भट्ट के बाद अब बेबिका धुर्वे 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले के बाहर हो गई हैं। इसके साथ ही शो को उसके टॉप 3 मिल गए हैं, जो मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव हैं। बेबिका धुर्वे इस दौरान काफी भावुक नजर आईं।

10:09 PM, 14-Aug-2023

फाइनलिस्ट के पिता से कराया सलमान ने टास्क

सलमान खान ने शो का अगला एलिमिनेशन कराने के लिए सभी फाइनलिस्ट के पिता को स्टेज पर बुलाया और उनसे बॉक्स से कार्ड निकालने के लिए कहा। जिस भी बॉक्स से एलिमिनेशन कार्ड निकलता वह कंटेस्टेंट बाहर होना था। इस टास्क में मनीषा रानी, एल्विश और अभिषेक सेफ रहे।

10:05 PM, 14-Aug-2023

कृष्णा अभिषेक ने किया पूजा को प्रपोज

ग्रैंड फिनाले में बादशाह के साथ कृष्णा अभिषेक स्टेज पर आए और कॉमेडियन ने सभी को जमकर हंसाया। हंसाने के साथ ही उन्होंने पूजा भट्ट को प्रपोज भी किया और यह भी साफ किया कि शो में अभिनेत्री के पास फोन नहीं था।

 

09:57 PM, 14-Aug-2023

अभिषेक मल्हान की शो में वापसी

ग्रैंड फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए थे। लेकिन अब वह डॉक्टर्स की मर्जी से डिस्चार्ज होकर बिग बॉस के घर में लौट आए हैं। 

09:43 PM, 14-Aug-2023

घर से बेघर हुईं पूजा भट्ट

पांचों फाइनलिस्ट में से सबसे पहले फिनाले की रेस से पूजा भट्ट बाहर हुईं। सलमान खान ने बताया कि यह सीजन पूजा भट्ट के नाम से जाना जाएगा, लेकिन उनका सफर यहीं खत्म होता है।  

09:42 PM, 14-Aug-2023

25 लाख रुपये होगी प्राइज मनी

सलमान खान ने बातों-बातों में खुलासा कर दिया है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये मिलेंगे। 

09:38 PM, 14-Aug-2023

पूजा भट्ट-बेबिका का परफॉर्मेंस

पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। दोनों दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के 'हवा-हवाई' के साथ कई गानों पर जमकर थिरकीं।   

09:31 PM, 14-Aug-2023

घरवालों से रूबरू हुए फाइलनिस्ट्स

पूजा भट्ट, मनीषा रानी, बेबिका और एल्विश यादव ने अपने-अपने माता-पिता से बातचीत की और सभी फाइनलिस्ट इस दौरान बेहद भावुक नजर आए।

09:23 PM, 14-Aug-2023

बादशाह ने ली घरवालों से विदाई

बादशाह ने सभी घरवालों को उनके परिवार और दोस्तों के स्पेशल मैसेज उन्हें सुनाए और अब बादशाह वहां से चले गए। 

09:17 PM, 14-Aug-2023

परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने दी शुभकामनाएं

सभी फाइनलिस्ट के सदस्यों और उन सभी के दोस्तों ने फिनाले में आकर अपने बच्चों के बारे में खुलकर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूजा भट्ट के बारे में पिता महेश भट्ट, चाचा विक्रम भट्ट, मां सोनी राजदान और दोस्त दीपक तिजोरी ने खुलकर बात की। महेश भट्ट ने अपनी बेटी का पिता होने पर गर्व जताया। 

09:11 PM, 14-Aug-2023

फाइनलिस्ट्स से मिलवाने आए बादशाह

देश के चर्चित रैपर बादशाह ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सभी फाइनलिस्ट्स को दर्शकों के सामने अपने रैप के जरिए पेश किया। 

09:09 PM, 14-Aug-2023

डॉक्टर्स की निगरानी में हैं अभिषेक मल्हान

सलमान खान ने अभिषेक मल्हान का हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ साझा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी खुलासा किया वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और जल्द ही फिनाले ज्वाइन करेंगे। 

09:06 PM, 14-Aug-2023

ओटीटी पर नंबर वन रियलिटी शो बना 'बिग बॉस ओटीटी 2'

सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले के स्टेज पर आकर एलान किया कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' का यह सीजन सुपरहिट रहा है। अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' ओटीटी पर नंबर वन रियलिटी शो बना गया है।

08:59 PM, 14-Aug-2023

शुरू हुआ ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। अब से कुछ ही समय बाद सबके सामने सलमान खान दूसरे सीजन के विजेता का नाम घोषित करेंगे, जिसके लिए सभी बेहद उत्साहित हैं। उससे पहले इवेंट पर परफॉर्मेंस होंगी और एक्स कंटेस्टेंट्स से लेकर फाइनलिस्ट के परिवार के लोग सलमान संग बातचीत करेंगे।

08:39 PM, 14-Aug-2023

एल्विश यादव को मिला शिव ठाकरे का समर्थन

'बिग बॉस 16' के फर्स्ट रनर-अप रहे शिव ठाकरे ने एल्विश यादव का समर्थन करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। शिव ठाकरे ने उन्हें 'दिल का बंदा' कहा और आश्वासन दिया कि वह इस सीजन में ट्रॉफी जीतेंगे।
Image Source: Instagram/@shivthakare9

08:16 PM, 14-Aug-2023

पिता को देख भावुक हुईं पूजा भट्ट

'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले में अपने पिता महेश भट्ट को देखकर पूजा भट्ट बहुत ज्यादा भावुक दिखाई दीं। महेश भट्ट ने पूजा से बात भी की। 

 

 

07:50 PM, 14-Aug-2023

कृष्णा अभिषेक ने बताया कौन होंगे टॉप 3 कंटेस्टेंट्स

कृष्णा अभिषेक ने अपने आप को शो का बहुत बड़ा फैन बताया है। उनके मुताबिक वह हर बार शो को फॉलो करते हैं। कॉमेडियन और अभिनेता ने खुलासा किया कि उनके हिसाब से टॉप 3 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान तो हैं ही, वहीं पूजा भट्ट भी हो सकती हैं।

07:33 PM, 14-Aug-2023

पूरे सीजन में बिग बॉस का अपडेट देने वाले हैंडल्स के सोशल मीडिया पोल में, एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता के रूप में उभर रहे हैं और उनके बाद अभिषेक मल्हान उपविजेता बताए जा रहे हैं।

07:21 PM, 14-Aug-2023

फलक-अविनाश की होगी परफॉर्मेंस

बिग बॉस के घर में अविनाश सचदेव और फलक नाज के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों का रोमांटिक रिश्ते पर नेटिजन्स ने सवाल भी उठाए थे, तो कुछ ने उन्हें सपरोर्ट भी किया था। अब ग्रैंड फिनाले में उनकी कैमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिलेगी। दोनों स्टेज पर डांस का तड़का लगाएंगे।

07:09 PM, 14-Aug-2023

महेश भट्ट के साथ डांस करेंगे सलमान खान

सलमान खान आज रात मंच पर महेशा भट्ट, अन्य फाइनलिस्ट के परिवार के सदस्यों के साथ डांस करते नजर आएंगे।

07:03 PM, 14-Aug-2023

बीबी हाउस में कंटेस्टेंट्स से मिलेंगे बादशाह

फिनाले इवेंट के एक नए प्रोमो में गायक बादशाह को बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस के अंदर एल्विश यादव और पूजा भट्ट से बात करते हुए दिखाया गया है।
 

07:01 PM, 14-Aug-2023

बीबी ओटीटी 2 के फिनाले की शोभा बढ़ाएंगी आलिया भट्ट?

पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फाइनलिस्ट में से एक हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट अपनी बहन पूजा का समर्थन करने के लिए आज रात के ग्रैंड फिनाले में शामिल हो सकती हैं।

06:54 PM, 14-Aug-2023

फिनाले के दौरान हो सकती है लाइव वोटिंग

खबरों के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता का फैसला करने के लिए फिनाले के दौरान लाइव वोटिंग होगी। विजेता वह होगा जिसे वोटिंग के लास्ट वीक के साथ-साथ लाइव वोटिंग से भी सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे।

06:48 PM, 14-Aug-2023

Bigg Boss OTT 2 Live: एल्विश यादव बने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता, सलमान खान ने सुनाया जनता का फैसला

'बिग बॉस ओटीटी 2' के पहले फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को शो के फिनाले से ठीक पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बहन प्रेरणा ने एक पोस्ट साझा कर कहा था, 'अभी पता चला कि अभिषेक काफी अस्वस्थ हैं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। उन्होंने पूरे सीजन में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है।' प्रेरणा ने यह पोस्ट बीते दिन किया था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें