फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15 Grand Premier Live: बिग बॉस के घर में आए 13 प्रतिभागी, जानें अब तक किसने की एंट्री

Sun, 03 Oct 2021 12:41 AM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में जय भानुशाली (Jay Bhanushali), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), विशाल कोटियान (Vishal Kotiyan), विधि पांड्या (Vidhi Pandy),  सिंबा नागपाल (Simba Nagpal), उमर रियाज (Umar Riaz), ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal), डॉनल बिष्ट (Donal Bisht), अकासा सिंह (Akasa Singh) और करण कुंद्रा (karan kundra) एंट्री कर चुके हैं। 
विज्ञापन
बिग बॉस 15 लाइव: एक-दूसरे को टक्कर देंगे 15 प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:17 AM, 03-Oct-2021

अचानक खत्म हो गया बिग बॉस का प्रीमियर

अफसाना खान, मायशा अय्यर और साहिल श्रॉफ की एंट्री के बाद बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर अचानक खत्म हो गया। इससे फैंस परेशान हो गए। उन्हें लगा कि कुछ तकनीकी समस्या आ गई है।

12:09 AM, 03-Oct-2021

शादी छोड़कर बिग बॉस के घर में पहुंचीं अफसाना

सिंगर अफसाना खान की बिग बॉस 15 में एंट्री हो गई है। अफसाना तितलियां गाने से मशहूर हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी शादी छोड़कर बिग बॉस के घर में आई हैं।

 

12:06 AM, 03-Oct-2021

ऑसम मिरर ने अफसाना खान को बनाया बंदरिया

बिग बॉस के घर में लगा ऑसम मिरर प्रतिभागियों का अलग ही रूप दिखा रहा है। ऑसम मिरर ने अफसाना खान को बंदरिया के रूप में दिखाया, जिसके बाद सलमान खान की भी हंसी छूट गई। 

विज्ञापन
11:31 PM, 02-Oct-2021

बिग बॉस के घर में पहुंचे अफसाना खान, मायशा अय्यर और साहिल श्राफ

बिग बॉस के घर में अब तक 13 प्रतिभागियों की एंट्री हो चुकी है। अब अफसाना खान, मायशा अय्यर और साहिल श्राफ घर में पहुंचे।

11:13 PM, 02-Oct-2021

अकासा सिंह और करण कुंद्रा ने भी बिग बॉस के घर में की एंट्री

बिग बॉस के घर में अब तक 10 प्रतिभागी आ चुके हैं। 9वें नंबर पर अकासा सिंह आईं। वहीं, 10वें नंबर पर करण कुंद्रा ने एंट्री की। ऑसम मिरर ने अकासा सिंह को बिल्ली तो करण कुंद्रा को भेड़िया बताया। इस दौरान अकासा और करण के बीच गेम भी हुआ, जिसमें अकासा ने बाजी मारी।

विज्ञापन
11:07 PM, 02-Oct-2021

जीप से जंगल में जा रहे डॉनल, उमर और ईशान

बिग बॉस 15 की जंगल थीम के तहत प्रतिभागियों को नए-नए टास्क से रूबरू होना पड़ रहा है। इसके तहत डॉनल बिस्ट, ईशान सहगल और उमर रियाज को जीप से जंगल में भेजा गया। 

11:02 PM, 02-Oct-2021

उमर रियाज और ईशान सहगल में हुआ दंगल

बिग बॉस के जंगल में एंट्री पाने के लिए उमर रियाज और ईशान सहगल को दंगल करना पड़ा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हो गई। 

10:53 PM, 02-Oct-2021

डॉनल बिस्ट ने आठवें प्रतिभागी के रूप में की एंट्री

बिग बॉस के घर में आठवें प्रतिभागी की भी एंट्री हो चुकी है। यह डॉनल बिष्ट हैं। उमर रियाज ने उनके साथ कनेक्शन जोड़ने की कोशिश की, लेकिन डॉनल ने उन्हें मुस्कुराते हुए खारिज कर दिया।

10:52 PM, 02-Oct-2021

ईशान सहगल बने सातवें प्रतिभागी

बिग बॉस के घर में सातवें प्रतिभागी के रूप में ईशान सहगल की एंट्री हुई है। वह उमर रियाज के साथ बिग बॉस के जंगल में एंट्री करेंगे। ऑसम मिरर ने दोनों को अलग-अलग तरह का सांड बताया।

10:44 PM, 02-Oct-2021

उमर रियाज बिग बॉस में छठवें प्रतिभागी

बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के भाई उमर रियाज ने आखिरकार बिग बॉस 15 के घर में एंट्री कर ली है। उमर ने बताया कि वह बचपन से सलमान खान के गानों पर डांस करते थे। इस दौरान सलमान ने उमर की टांग खिंचाई भी की।

10:39 PM, 02-Oct-2021

सीन प्ले कर रहे सिंबा और विधि

सलमान खान ने जंगल में एंट्री करने से पहले सिंबा नागपाल और विधि पांड्या को एक सीन प्ले करने के लिए दिया है। इसके तहत विधि सलमान खान की दोस्त बनी हैं, जबकि सिंबा उनसे भागकर शादी कर चुके हैं। 

10:37 PM, 02-Oct-2021

सिंबा नागपाल बने पांचवें प्रतिभागी

सिंबा नागपाल बिग बॉस 15 के पांचवें प्रतिभागी बने हैं। ऑसम मिरर ने उन्हें शेर बताया। 

10:33 PM, 02-Oct-2021

ऑसम मिरर ने विधि को बताया पांडा

सलमान खान ने विधि पांड्या को ऑसम मिरर से रूबरू कराया। ऑसम मिरर ने विधि को पांडा बताया। 

10:32 PM, 02-Oct-2021

विधि पांड्या बनीं बिग बॉस 15 की चौथी प्रतिभागी

टीवी सीरियल उड़ान की इमली यानी विधि पांड्या ने भी बिग बॉस के घर में एंट्री कर ली है। वह चौथी प्रतिभागी के रूप में घर में शामिल हुईं। विधि आते ही सलमान खान से चुटीले अंदाज में बातें करती नजर आईं और उन्होंने सेल्फी भी ली। अब सलमान खान उन्हें जंगल के खतरों से रूबरू करा रहे हैं। विधि ने सलमान से उन्हें नहीं डांटने का अनुरोध किया है। 

10:25 PM, 02-Oct-2021

विशाल को नहीं मिली जंगल में एंट्री

बिग बॉस 15 के घर की जंगल वाली थीम में अब तक जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश को एंट्री मिल चुकी है, लेकिन विशाल कोटियान अभी जंगल के अंदर जाने का रास्ता तलाश रहे हैं। सलमान खान ने उन्हें नया टास्क दिया है, जिससे जंगल में जाने के लिए उनके रास्ते खुलेंगे। 

10:15 PM, 02-Oct-2021

कौन हैं तेजस्वी प्रकाश, यहां जानें सबकुछ

Bigg Boss 15: इंजीनियर बनना चाहती थीं तेजस्वी प्रकाश, एक्टर शिविन नारंग संग जुड़ चुका है नाम
तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 को साउदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उनके पिता प्रकाश वयंगंकर और भाई प्रतीक वयंगंकर इंजीनियर हैं। ऐसे में वह भी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनिरिंग की लाइन में आ गईं। वह बचपन से ही एक इंजीनियर बनना चाहती थीं और समय के साथ वह इंजीनियर बन भी गई थीं। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की। लेकिन कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपना करियर बदलने का फैसला कर लिया था।

10:13 PM, 02-Oct-2021

सलमान खान ने दिखाया 'बचाव बाजार'

सलमान खान ने विशाल कोटियान और तेजस्वी प्रकाश को बचाव बाजार से रूबरू कराया। इसके तहत विशाल और तेजस्वी की आंखों पर ब्लाइंड फोल्ड लगा दिया गया। इसके बाद उन्हें कुछ खिलाया गया और उसका स्वाद पूछा गया। दोनों ने सही जवाब बैंगन दिया तो उन्हें एक-एक पॉइंट मिला।

10:10 PM, 02-Oct-2021

ऑसम मिरर ने तेजस्वी को बनाया 'पोपट'

बिग बॉस 15 के घर में लगे ऑसम मिरर ने अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को पोपट यानी तोता बताया। इसके बाद सलमान खान ने उनसे भविष्यवाणी पूछी। इस पर तेजस्वी ने कहा कि सलमान उन्हें ही बिग बॉस का विनर चुनेंगे और वह घर में सबका पोपट कर देंगी।

10:06 PM, 02-Oct-2021

बिग बॉस के जंगल में आईं तेजस्वी, विशाल को देख हुईं हैरान

बिग बॉस के घर में तीसरी एंट्री अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की हुई। उन्होंने हाथी को अपना फेवरिट जानवर बताया। शो में एंट्री करते ही विशाल कोटियान से उनकी नोक-झोंक शुरू हो गई। तेजस्वी ने कहा कि उनके अंदर शो की ट्रॉफी जीतने की भूख है। 

10:01 PM, 02-Oct-2021

सलमान ने खोला ऑसम मिरर का राज

सलमान खान ने विशाल कोटियान को ऑसम मिरर दिखाया। यह मिरर हर प्रतिभागी को उसके अंदर का प्राणी दिखा रहा है। मिरर ने विशाल को हाथी के रूप में दिखाया। विशाल ने हाथी को जंगल का सबसे ताकतवर प्राणी बताया।

09:59 PM, 02-Oct-2021

पिंजरे में 'कैद' होकर विशाल कोटियान ने की एंट्री

बिग बॉस 15 के दूसरे प्रतिभागी विशाल कोटियान हैं। बिग जी ने पिंजरे में कैद करके उन्हें बिग बॉस के घर में एंट्री कराई। विशाल ने बताया कि वह जिस हीरो का टिकट ब्लैक करके बड़े हुए, आज उसके साथ शो में मौजूद हैं। विशाल ने कहा कि वह जिंदगी भर दंगल करते आए हैं। अब मंगल करेंगे। 

09:54 PM, 02-Oct-2021

सलमान को मिला असिस्टेंट, नाम है बिग जी

बिग बॉस के 15वें सीजन में इस बार सलमान खान को एक असिस्टेंट भी दिया गया है। इसका नाम बिग जी है, जिसने 'बेबी को बेस पसंद है' गाने से शो में एंट्री की। अब सलमान बिग जी के साथ मस्ती कर रहे हैं। 

09:52 PM, 02-Oct-2021

प्रतिभागियों के चेहरों पर लगाए गए मास्क

बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत में कई प्रतिभागी डांस करते नजर आए, लेकिन चेहरे पर मास्क होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी। अब सलमान खान धीरे-धीरे सबकी पहचान करा रहे हैं। 

09:46 PM, 02-Oct-2021

कौन हैं जय भानुशाली?

Bigg Boss 15: आखिरी वक्त पर घर में हुई जय भानुशाली की एंट्री? शो में मचेगा जबरदस्त धमाल
बिग बॉस शो में मशहूर टीवी कलाकार और होस्ट जय भानुशाली की भी घर में एंट्री हो चुकी है। जय कई मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 'कयामत', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कायरी' जैसे शोज में काम किया है।

09:42 PM, 02-Oct-2021

सबसे पहले जय भानुशाली की हुई एंट्री

अभिनेता जय भानुशाली ने बिग बॉस 15 के पहले प्रतिभागी के रूप में घर में एंट्री की। उन्होंने सलमान खान के साथ घर का पूरा दौरा किया। ब्राउन लैदर जैकेट और ब्लू डेनिम में जय धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले इस घर में आया हूं और सबसे आखिर में जाना चाहता हूं। 

09:37 PM, 02-Oct-2021

Bigg Boss 15 के घर में कोने-कोने से रूबरू करा रहे सलमान

सलमान खान अब बिग बॉस के जंगल थीम वाले पूरे घर की सैर कर रहे हैं और अपने फैंस को घर के कोने-कोने से रूबरू करा रहे हैं। 

09:34 PM, 02-Oct-2021

सलमान खान ने किया जंगल में सबका स्वागत

शो की शुरुआत में सलमान खान ने जंगल थीम के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में सबका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस बार कोई चारदीवारी नहीं होगी। सबकुछ खुले में होगा। जंगल में आपका स्वागत है। 

09:31 PM, 02-Oct-2021

बिग बॉस का 15 सीजन शुरू

'जंगल है आधी रात है' गाने पर सलमान खान ने डांस के साथ बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरू की। 

09:27 PM, 02-Oct-2021

Bigg Boss 15  Grand Premier Live: रणवीर की एंट्री पर सलमान ने कही यह बात

रणवीर सिंह बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर के लिए पहुंच चुके हैं। बता दें कि कलर्स टीवी ने ग्रैंड प्रीमियर का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें रणवीर ने सलमान खान से कहा था कि वह एक अनोखा शो होस्ट कर रहे हैं। इस पर सलमान खान ने हंसी-ठिठोली करते हुए जवाब दिया कि कलर्स की तो निकल पड़ी। 

09:21 PM, 02-Oct-2021

Bigg Boss 15 Launch: बिग बॉस 15 की शुरुआत से तहसीन पूनावाला ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद

बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले बिग बॉस 13 के पूर्व प्रतिभागी तहसीन पूनावाला ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आई लव यू एंड मिस यू सिद्धार्थ। आपकी यादें हमेशा संजोए रखूंगा।'

09:08 PM, 02-Oct-2021

Bigg Boss Live: बिग बॉस के घर में आए 13 प्रतिभागी, जानें अब तक किस-किस ने की एंट्री

बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। जंगल थीम वाले इस शो में हिस्सा लेने वाले सभी 15 प्रतिभागियों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें जय भानुशाली, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, डोनल बिष्ट, विशाल कोटियन, सिंबा नागपाल, अकासा सिंह, अफसाना खान और बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के भाई उमर रियाज शामिल हैं। इस बार शो की की थीम जंगल पर रखी गई है।  आज से शुरू होने वाला भारत का यह रिएलिटी शो करीब तीन महीने तक चलेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें