07:25 PM, 17-Nov-2024
अल्लू अर्जुन
- फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
अल्लू अर्जुन ने हिंदी बोलकर लोगों को कहा शुक्रिया
अल्लू अर्जुन ने कहा, "नमस्ते, बिहार की पावन धरती को मेरा शत शत प्रणाम। पहली बार बिहार आया हूं। आपके प्यार और स्वागत के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। पुष्पा कभी झुकेगा नहीं, पर आज पहली बार आपके प्यार के लिए झुकेगा। बिहार की इस महान धरती पर मैं पहली बार आया हूं और जिस प्रकार आपने प्रेम दिखाया है और इतने दिल से मेरा स्वागत किया, इसके लिए मैं आपको जितना धन्यवाद दूं, कम है। पुष्पा राज किसी के सामने झुकता नहीं हैं, लेकिन यहां, आज, मैं आपके प्यार के लिए आप सभी के सामने झुकता हूं।धन्यवाद, पटना।"