या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}पराग बोले- मेरी परी के लिए प्रार्थना करना
शेफाली के अंतिम संस्कार से लौटे परिजन और दोस्त भावुक दिखे। पति पराग ने पैपराजी से हाथ जोड़कर कहा, 'मेरी परी के लिए प्रार्थना करना'।
मीका सिंह बोले- 'वो पहले दिन से स्टार थीं'
शेफाली के अंतिम संस्कार में पहुंचे सिंगर मीका सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'उन्होंने इतनी कम उम्र में जो स्टारडम हासिल किया, मुझे नहीं लगता कि किसी और अभिनेत्री ने कभी ऐसा हासिल किया होगा। वह पहले दिन से ही स्टार थीं। भले ही वह चली गई हों, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले'।
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से सभी स्तब्ध हैं। उनका पूरा परिवार शोक में डूबा है। अभिनेत्री की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहनाज भी अंतिम विदाई देने पहुंचीं
‘बिग बॉस 13’ में शेफाली जरीवाला के साथ प्रतियोगी रहीं शहनाज गिल भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं। शहनाज को देखकर फोटोग्राफर्स दौड़े और इसी दौरान एक पैपराजी गिर गया। शहनाज ने उसे उठाया और फिर वहां से चली गईं।
शेफाली की अंतिम यात्रा में सिंगर सुनिधि चौहान के आंसू छलक पड़े।
बहन शेफाली की आखिरी यात्रा में हिंदुस्तानी भाऊ।
शेफाली को अंतिम विदाई देते हुए माहिरा का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्त के निधन से वे बुरी तरह टूट गई हैं। शेफाली की अंतिम यात्रा में आरती सिंह भी शामिल हुई हैं।
शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज ही होना है।
शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम पूरा हुआ, ओशिवारा क्रिमेटोरियम में होगा अंतिम संस्कार
शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। अब उनके पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल से घर ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा क्रिमेटोरियम में होगा।
शेफाली के घर पहुंचीं सिंगर सुनिधि चौहान
दिग्गज सिंगर सुनिधि चौहान शेफाली जरीवाला के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंची हैं।
शेफाली की बहन ने की पुलिस से बात
शेफाली के घर के बाहर उनकी बहन पुलिस से कुछ बात करती नजर आईं। इस दौरान वो भावुक दिखीं। वीडियो शेफाली के घर के बाहर का है।
शेफाली की मां को रो-रोकर हुआ बुरा हाल
शेफाली जरीवाला की मां सुनीता जरीवाला का एक भावुक वीडियो सामने आया है। शेफाली के घर के बाहर उनकी मां नजर आईं। वो काफी भावुक हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
शेफाली के पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से घर ले जाने की तैयारी
अब शेफाली जरीवाला के पार्थिव शरीर को अस्पताल से वापस घर ले जाने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल के बाहर एंबुलेंस को आते देखा गया है। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है।
सुरभि चंदना पहुंचीं अस्पताल
टेलीविजन अभिनेत्री सुरभि चंदना भी शेफाली के अंतिम दर्शन करने कूपर हॉस्पिटल पहुंचीं। इस अस्पताल में अभी भी शेफाली का पोस्टमार्टम जारी है।
भावुक हुए हिंदुस्तानी भाऊ, बोले- ‘मोबाइल में नाम है उसका, लेकिन फोन नहीं बज रहा’
शेफाली जरीवाला के निधन पर हिंदुस्तानी भाऊ काफी भावुक नजर आए। बिग बॉस के दौरान उन्होंने शेफाली को अपनी बहन बताया था और वो उनसे राखी भी बंधवाते थे। उनके निधन के बाद मीडिया से बात करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा, ‘जो कुछ भी हुआ बहुत गलत हुआ। अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। वो रक्षाबंधन गणपति के समय मुझे लगातार फोन करती थी। अभी फोन में नाम तो है उसका, लेकिन फोन नहीं बज रहा।’
वॉचमैन ने बताया- रात 1 बजे किसी व्यक्ति ने आकर दी शेफाली की मौत की खबर
शेफाली जरीवाला की सोसायटी के वॉचमैन ने बीती रात के बारे में बताया है। वॉचमैन के मुताबिक, रात करीब 10 बजे शेफाली की गाड़ी सोसायटी से बाहर गई थी और उसी दौरान उसने गेट खोला था। इसके बाद वो उन्हें नहीं देख पाया। वॉचमैन का कहना है कि रात लगभग 1 बजे किसी व्यक्ति ने आकर उन्हें जानकारी दी कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वो व्यक्ति बाइक पर आया था और उसने मोबाइल पर शेफाली की तस्वीर दिखाकर उनके निधन की खबर दी। जब वॉचमैन ने ऊपर जाकर कन्फर्म करने को कहा तो वह व्यक्ति बोला कि वो ऊपर नहीं जाएगा बल्कि सीधे अस्पताल जा रहा है। वॉचमैन ने दो दिन पहले ही शेफाली को पति पराग त्यागी के साथ सोसायटी में देखा था।
पति के साथ कूपर हॉस्पिटल पहुंचीं आरती सिंह
मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भी शेफाली के अंतिम दर्शन के लिए अपने पति के साथ कूपर हॉस्पिटल पहुंची हैं। यहां शेफाली का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
नम आंखें लिए हॉस्पिटल पहुंचे हिंदुस्तानी भाऊ
शेफाली जरीवाला के करीबी दोस्त रहे हिंदुस्तानी भाऊ कूपर हॉस्पिटल में शेफाली के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। वो इस दौरान काफी ज्यादा भावुक नजर आए। इस दौरान पैपराजी ने उनसे बात भी करनी चाहिए, लेकिन वो बिना कुछ कहे ही वहां से निकलकर अस्पताल के अंदर चले गए।
हॉस्पिटल पहुंचे पति पराग
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी कूपर हॉस्पिटल पहुंचे हैं। जहां शेफाली का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस दौरान पराग काफी भावुक नजर आए। वो पैपराजी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करते हुए हाथ जोड़ते दिखे।
15 साल तक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थीं शेफाली, लेती थीं खास डाइट
शेफाली जरीवाला के परिवार के पिता सतीश जरीवाला और बहन शिवानी जरीवाला कूपर अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अस्पताल में उनकी एक करीबी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर भी मौजूद हैं। ट्रेनर ने जानकारी देते हुए बताया कि शेफाली अपनी सेहत को लेकर बहुत ही अनुशासित थीं। वह सख्त डाइट लेती थीं, रोजाना एक्सरसाइज करती थीं और फिटनेस को बहुत जरूरी मानती थीं। दो दिन पहले ही उनकी ट्रेनर से मुलाकात हुई थी। शेफाली करीब 15 साल से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थीं। वह इससे बचने के लिए ठंडी चीजें जैसे ठंडा खाना और ड्रिंक्स नहीं लेती थीं। वह मिर्गी दौरों से बचने के लिए एक खास डाइट भी अपनाती थीं।
शेफाली का एक्स पर आखिरी पोस्ट वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शेयर की थी तस्वीर
शेफाली की मौत के बीच एक्स (ट्विटर) की उनकी आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है। दरअसल, ट्विटर पर अपनी आखिरी पोस्ट शेफाली ने सितंबर 2024 में की थी। इसमें उन्होंने बिग बॉस 13 में उनके साथी रहे दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'आज तुम्हारे बारे में सोच रही हूं दोस्त।' शेफाली की इस पोस्ट पर अब फैंस कमेंट कर रहे हैं और शेफाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
करिश्मा तन्ना ने जताया दुख
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मन भारी है। यकीन नहीं हो रहा। इतनी जल्दी चली गईं।’
बिल्डिंग से निकली पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली की बिल्डिंग से निकल चुकी है। फॉरेंसिक टीम के हाथ में एक बैग था। सूत्रों के मुताबिक, उस बैग में शेफाली जरीवाला के मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी हो सकती है। इसके अलावा पुलिस ने शेफाली जरीवाला के रसोइये और नौकरानी से भी पूछताछ की है। साथ ही बिल्डिंग के एंट्री रजिस्टर का फोटो भी पुलिस ने लिया है, ताकि पता लगाया जा सके कि घटना के पहले शेफाली के फ्लैट में कोई गया तो नहीं।
पुलिस ने दर्ज किया पति पराग त्यागी का बयान
अमर उजाला के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के अधिकारी ने शेफाली के पति पराग त्यागी का बयान उनके घर पर ही दर्ज किया है। पुलिस लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब तक 4 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
सामने आया पुलिस का बयान, जारी है पोस्टमार्टम
शेफाली की मौत के मामले में अब मुंबई पुलिस का विस्तृत बयान सामने आया है। इसमें पुलिस ने बताया कि शेफाली जरीवाला की 42 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। वह मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके परिवार के सदस्य कल देर रात उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस को कल रात करीब 1 बजे सूचना मिली। कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
पेट डॉग को घुमाते दिखे पति पराग
शेफाली के निधन के बाद उनके पति पराग शनिवार सुबह अपने पेट डॉग को घुमाने के लिए बिल्डिंग के नीचे आए थे। इस दौरान वो पैपराजी के कैमरे में भी कैद हुए। हालांकि, पैपराजी ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन वो चुपचाप चले गए। उनकी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड का बयान है कि कपल दोनों राेज सुबह साथ में अपने पेट डॉग के साथ वॉक पर जाते थे। शुक्रवार सुबह भी दोनों साथ में ही वॉक पर निकले थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस समय उनके घर पर जांच कर रही है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम अभी भी कर रही जांच
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, रात 1 बजे शेफाली के घर मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। जो अब तक घर के अंदर मौजूद है और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले रात में शेफाली के घर काम करने वाली कुक और मेड से भी पूछताछ की जा चुकी है। अमर उजाला को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 8 बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू होगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया- रात 10ः30 पर ले जाया गया हॉस्पिटल
शेफाली जरीवाला लोखंडवाला शास्त्रीनगर के गोल्डेन रेज बिल्डिंग में रहती थीं। अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि कल सुबह पति-पत्नी अपने पेट डॉग के साथ बिल्डिंग कंपाउंड में दिखे थे। सिक्योरिटी गार्ट ने बताया कि रात करीब 10.30 के बीच शेफाली जरीवाला को हॉस्पिटल ले जाया गया था, तब गेट खोला। इसके बाद रात 1 बजे बिल्डिंग में शेफाली की मौत की खबर आई।
राहुल वैद्य बोले- ‘आप हमें जल्दी छोड़कर चली गईं’
गायक राहुल वैद्य ने शेफाली को श्रद्धांजलि देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पीस शेफाली आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं।'
अली गोनी बोले- रेस्ट इन पीस
अभिनेता अली गोनी ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर उनकी फोटो शेयर की है। साथ ही रेस्ट इन पीस लिखा है।
मीका ने जताया दुख
सिंगर मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं। हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई।'
Shefali Jariwala Death News Live Updates In Hindi: साल 2002 में रिलीज हुए रीमेक सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से फेमस हुईं मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। 27 जून की रात 11 बजे शेफाली को सीने में दर्द की शिकायत हुई। पति पराग त्यागी उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने अमर उजाला से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। मामले पर परिवार ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यहां जानिए उनके निधन की खबरों से जुड़े अपडेट्स...