फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GlobeTrotter Live: 'वाराणसी' का टीजर रिलीज, राजामौली ने की महेश बाबू की तारीफ; प्रियंका बोलीं- ये तो बस शुरुआत

Sat, 15 Nov 2025 11:32 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

GlobeTrotter Grand Launch Event Live Updates: हैदराबाद में एसएस राजामौली की अगली फिल्म को लेकर ग्लोबट्रॉटर इवेंट आयोजित किया गया है। इवेंट में फिल्म के लीड एक्टर सुपरस्टार महेश बाबू, लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हुए। शाम 6 बजे शुरू हुए इस इवेंट से फिल्म का नाम और महेश बाबू का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। यहां लें पल-पल की अपडेट्स…
विज्ञापन
ग्लोबट्रॉटर इवेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:58 PM, 15-Nov-2025

महेश बाबू ने फिल्म पर क्या कुछ कहा? 
ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान महेश बाबू ने मंच से कहा- 'मैं राजामौली सर को गर्व महसूस करवाऊंगा'। उन्होंने कहा- मैं सबको गर्व फील कराऊंगा! सबसे जरूरी बात, मैं अपने डायरेक्टर को गर्व महसूस करवाऊंगा। वाराणसी रिलीज होने के बाद पूरे देश को गर्व होगा।


 

10:57 PM, 15-Nov-2025

महेश बाबू के किरदार पर बोले राजामौली
इवेंट के दौरान बात करते हुए राजामौली ने बताया, 'बचपन से ही मैं कई बार बता चुका हूं कि रामायण और महाभारत मेरे लिए क्या मायने रखते हैं। इन्हें बनाना मेरा सपना रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे रामायण का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा इतनी जल्दी शूट करने का मौका मिलेगा। हर सीन और हर संवाद लिखते समय मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हवा में तैर रहा हूं। पहले दिन जब महेश भगवान राम के गेटअप में फोटोशूट के लिए आए, तो मुझे सचमुच रौंगटे खड़े हो गए। मैं दुविधा में था- महेश में कृष्ण का आकर्षण है, लेकिन राम की शांति भी है। फिर भी, मैं आत्मविश्वास से भरा था। मैंने वो फोटो अपना वॉलपेपर भी बना लिया… और बाद में हटा दिया।'
 

10:33 PM, 15-Nov-2025

फिल्म का टीजर हुआ रिलीज
इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने बाद अब टीजर को मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज कर दिया है। टीजर में शानदार तरीके से वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। महेश बाबू के किरदार रूद्र को दिखाया गया है। 


 

विज्ञापन
09:54 PM, 15-Nov-2025

राजामौली ने महेश बाबू पर कही ये बात
इवेंट के दौरान राजामौली ने फिल्म के लीड एक्टर महेश बाबू की जमकर तारीफ की है। इसके अलावा राजामौली ने ये भी बताया कि इस फिल्म का पहला लुक कैसे एक ड्रोन की वजह से लीक हो गया था। सोशल मीडिया पर इवेंट शुरू होने से पहले ही महेश बाबू की झलक लीक हो गई थी। 
 

09:30 PM, 15-Nov-2025

महेश बाबू का पोस्टर हुआ आउट 
फिल्म से महेश बाबू के किरदार रूद्र की पहली झलक भी सामने आ गई है। इस पल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म के पोस्टर को अब मेकर्स ने ऑफिशियली साझा कर दिया है। 
 

विज्ञापन
09:26 PM, 15-Nov-2025

फिल्म की पहली झलक
इवेंट के दौरान मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। इस वीडियो में महेश के किरदार रूद्र को इंट्रोड्यूस कराया गया जो नंदी पर बैठे हुए नजर आए। 
 

08:43 PM, 15-Nov-2025

प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट में क्या कहा?
प्रियंका ने कहा- मुझे भारत में इस फिल्म में काम करने की बहुत खुशी हैं। मैं खुद को बहुत लकी फील करती हूं कि मैं तेलुगु इंडस्ट्री को ज्वाइन कर पाई। ये तो बस शुरुआत है। पृथ्वीराज बहुत डरावने लग रहे हैं फिल्म में। इसके अलावा उन्होंने राजामौली और महेश बाबू की भी तारीफ की। महेश की तारीफ करते हुए पीसी ने कहा मुझे आपके परिवार ने इतना अपनापन फील कराया कि मुझे लगा कि हैदराबाद मेरा दूसरा घर है।
 

 

08:38 PM, 15-Nov-2025

पृथ्वीराज का किरदार कुंभा हुआ इंट्रोड्यूस
इवेंट में अभिनेता पृथ्वीराज के किरदार कुंभा को भी इंट्रोड्यूस किया गया। पृथ्वीराज ने राजामौली की मंच से काफी तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने का भी अनुभव बताया। 
 

08:15 PM, 15-Nov-2025

इवेंट से आई महेश बाबू की तस्वीरें 
सोशल मीडिया पर महेश बाबू के फैन क्लब ने उनकी कुछ तस्वीरें साझा कीं जो इवेंट से हैं। 
 

08:12 PM, 15-Nov-2025

इवेंट में भूषण कुमार भी मौजूद
भूषण कुमार भी इवेंट में मौजूद हैं। वो इस फिल्म से भी जुड़े हैं। जब होस्ट आशीष ने उनसे पूछा कि राजामौली की फिल्म का म्यूजिक वो सुनते हैं या सिर्फ विजुअल देखते हैं? तो भूषण ने जवाब दिया- मैं सिर्फ एसएस राजामौली का नाम देखता हूं।
 

08:10 PM, 15-Nov-2025

श्रुति हासन की धमाकेदार परफॉर्मेंस 
इस इवेंट में श्रुति हासन ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। श्रुति को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

07:54 PM, 15-Nov-2025

इवेंट में भारी-भरकम भीड़ मौजूद
इवेंट से सामने आए लेटेस्ट वीडियो में फ्लाइंग कैमरे से लिए गए शॉट में भारी भरकम भीड़ नजर आ रही है। इस इवेंट में काफी लोग पहुंचे हैं। 
 

07:43 PM, 15-Nov-2025

इवेंट में साथ बैठे महेश बाबू और प्रियंका 
इवेंट से महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।
 

07:40 PM, 15-Nov-2025

इवेंट में पहुंचे महेश बाबू 
ग्लोबट्रॉटर इवेंट में महेश बाबू पहुंच चुके हैं। इस दौरान महेश बाबू को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए।
 

07:29 PM, 15-Nov-2025

कुछ इस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
इस इवेंट से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक भी सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर पीसी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 
 

07:13 PM, 15-Nov-2025

ग्लोबट्रॉटर इवेंट हुआ शुरू 
अब आधिकारिक तौर पर इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले फिल्म के अभिनेता महेश बाबू की झलक स्क्रीन पर दिखाई गई। शो की होस्ट सुमा मंच पर पहुंच चुकी हैं। 
 

07:08 PM, 15-Nov-2025

महेश बाबू का टीजर देख क्रेजी हुए फैंस 
फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का मोशन पोस्टर जारी करते ही सोशल मीडिया पर फैंस की अलग ही दीवानगी और पागलपन दिखाई दे रहा है। 
 

06:44 PM, 15-Nov-2025

महेश बाबू का मोशन पोस्टर आया सामने
फिल्म 'वाराणसी' से महेश बाबू का लुक भी अब फैंस के सामने आ गया है। फिल्म के नए पोस्टर में महेश बाबू का लुक काफी एग्रेसिव लग रहा है। उन्हें नंदी पर बैठे हुए दिखाया गया है।
 
 

06:42 PM, 15-Nov-2025

फिल्म का नाम आया सामने
इस इवेंट में फैंस के सामने फिल्म का नाम भी रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम होगा-वाराणसी। 
 

06:29 PM, 15-Nov-2025

शो को होस्ट करेंगे आशीष चंचलानी 
राजामौली जो भी करते हैं, वह हमेशा खास होता है। आमतौर पर सभी तेलुगु इवेंट्स की होस्ट सुमा कनकला रहती हैं, लेकिन इस बार वह अकेली नहीं होंगी। सोशल मीडिया सेंसेशन और यूट्यूबर आशिष चंचलानी भी सुमा के साथ मिलकर इस शो को अंग्रेजी में को-होस्ट करने वाले हैं।
 

06:24 PM, 15-Nov-2025

वेन्यू पर बज रहे महेश बाबू के गाने
रामो जी फिल्म सिटी में होने वाले इवेंट से पहले महेश बाबू की फिल्म का गाना रामा-रामा बजाया जा रहा है। एक यूजर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा-  'मैं स्टेज के बिलकुल सामने बैठा हूं। 'निन्नु चाला दग्गरगा चूसता महेशा'
 

05:27 PM, 15-Nov-2025

महेश बाबू की एक झलक का फैंस को इंतजार 
सोशल मीडिया पर इवेंट से पहले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्क्रीन पर महेश बाबू का फिल्म से लुक देखा जा सकता है।उनके पोस्टर के स्क्रीन पर आते ही फैंस के बीच जोश भर गया।
 

05:22 PM, 15-Nov-2025

महेश बाबू का धमाकेदार टीजर
इस इवेंट का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन होगा इस फिल्म से जुड़ा धमाकेदार टीजर। जानकारी के अनुसार सुपरस्टार महेश बाबू एक नाटकीय अंदाज में मंच पर एंट्री लेंगे जिसके बाद आसमान को रोशन करते हुए एक ग्रैंड फायरवर्क शो होगा। यह टीजर अंग्रेजी और तेलुगु-दोनों भाषाओं में रिलीज होगा ताकि इसकी पहुंच भारत से बाहर भी व्यापक हो सके।

प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज की झलक का इंतजार
फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। प्रियंका का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है और अब फैंस टीजर में उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं।

05:14 PM, 15-Nov-2025

हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा 
इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा भी हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी पहुंच चुकी हैं। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को जानकारी दी है। साथ ही इस इवेंट के लिए अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है। 



05:05 PM, 15-Nov-2025

12 घंटे का ट्रेवल करके पहुंचा फैन
इस इवेंट के लिए महेश बाबू का एक जबरा फैन ऑस्ट्रेलिया से हैदराबाद पहुंचा है। एस एस राजामौली के बेटे ने फैन के इस कदम की सराहना करते हुए पोस्ट साझा किया है।

X (formerly Twitter) post

04:57 PM, 15-Nov-2025

श्रुति हासन और डिवाइन की लाइव परफॉर्मेंस
इस ऐतिहासिक शाम को और खास बनाने के लिए अभिनेत्री श्रुति हासन लाइव परफॉर्म करेंगी और रैपर डिवाइन फिल्म के टाइटल ट्रैक पर लाइव परफॉर्म करेंगे। उनकी यह प्रस्तुति लॉन्च इवेंट को एक मेगा म्यूजिकल नाइट में बदल देगी।

04:08 PM, 15-Nov-2025

GlobeTrotter Live: 'वाराणसी' का टीजर रिलीज, राजामौली ने की महेश बाबू की तारीफ; प्रियंका बोलीं- ये तो बस शुरुआत

साउथ सिनेमा के विजनरी डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'ग्लोबट्रॉटर' के जरिए इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। उनकी बड़ी एक्शन-एडवेंचर फिल्म आज हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक भव्य इवेंट के साथ दुनिया के सामने अपना पहला लुक और टीजर पेश करने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि यह फिल्म डिजिटल-फर्स्ट ग्रैंड प्रीमियर के जरिए प्रमोशन की एक नई परंपरा शुरू कर रही है, जिसे आज शाम 7 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

50 हजार की भीड़ 
रामोजी फिल्म सिटी आज एक ऐसी शाम का गवाह बनने जा रही है, जिसका पैमाना भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखा। लगभग 50,000 दर्शकों की मौजूदगी में फिल्म का टीजर 130 × 100 फीट की विशाल स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, जिसे भारत का सबसे बड़ा स्क्रीन बताया जा रहा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें