राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया संबोधित
मिथुन को सम्मानित करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी विजेताओं को बधाई दी और अपना संबोधन भाषण प्रस्तुत किया।
मिथुन को मिला सम्मान
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया है। अभिनेता काफी भावुक नजर आए और कहा कि पहले मैं भगवान से बहुत शिकायत करता था, अब कोई शिकायत नहीं है। भगवान ने सूद सहित सब वापस कर दिया। मिथुन को इस दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
श्रीपथ को सर्वश्रेष्ठ बाल पुरस्कार। आज इनका जन्मदिन भी है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी) का एलान किया गया।
ए आर रहमान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उनका सातवां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।
फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए रजत कमल का सम्मान
बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए गुलमोहर को दिया गया अवॉर्ड। स्क्रीनप्ले राइटर राहुल वी.चित्तेला को गुलमोहर के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला।
बेस्ट कन्नड़ फिल्म के रूप में 'केजीएफ चैप्टर 2' को सम्मान मिला।
फिल्म गुलमोहर को नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में स्पेशल मेंशन मिला। मनोज बाजपेयी ये अवॉर्ड लेने पहुंचे।
'पोन्नियन सेलवन 2' के लिए मणिरत्नम सम्मान ग्रहण करते हुए। इस फिल्म को बेस्ट तमिल फिल्म का पुरस्कार मिला है।
तेलुगु फिल्म कार्तिकेय 2 को सम्मान। अभिषेक अग्रवाल ने ये अवॉर्ड हासिल किया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर, एआर रहमान, नीना गुप्ता सहित तमाम सितारे पहुंचे हैं। मिथुन के हाथ में चोट लगे होने के चलते वे हाथ में पट्टी बांधे समारोह में पहुंचे हैं।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की यह तस्वीर राष्ट्रगान के दौरान की है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्म जगत की तमाम हस्तियां भी शिरकत कर रही हें।
विशाल भारद्वाज को फिल्म 'फुरसत' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
समीक्षक दीपक दुआ को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
फिल्म समीक्षक दीपक दुआ को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित। उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार दिया गया है।
शुरू हुई नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी
नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ-साथ सभी कलाकार भी पहुंच चुके हैं।
साल 2022 की फिल्मों को मिलेंगे अवॉर्ड
इस बार साल 2022 की फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। कोविड 19 के चलते अवॉर्ड्स में देरी हो गई थी। इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड में क्षेत्रीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व दिखाई देगा। मलयालम फिल्म आट्टम को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जिन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाना है, उनकी सूची इस प्रकार है-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- नित्या मेनन और मानसी पारेख ( 'तिरुचित्रबलम' और 'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए क्रमशः)
बेस्ट डायरेक्टर- सूरज बड़जात्या ( 'ऊंचाई' फिल्म के लिए)
बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री- नीना गुप्ता ('ऊंचाई' फिल्म के लिए)
बेस्ट सोपोर्टिंग एक्टर- पवन मल्होत्रा ('फौजा' के लिए)
बेस्ट मनोरंजक फीचर फिल्म- कांतारा
बेस्ट तेलुगु फिल्म- कार्तिकेय 2
बेस्ट तमिल फिल्म- पोन्नियन सेलवन 2
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ चैप्टर 2 1
बेस्ट हिंदी फिल्म- गुलमोहर