फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Father Death News Live: पिता के निधन की सूचना पाते ही पहुंची मलाइका-अमृता, रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 11 Sep 2024 08:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम सितारे मलाइका के पिता के आवास पर पहुंच रहे हैं। अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अमृता अरोड़ा-मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:01 PM, 11-Sep-2024

अरोड़ा आवास पहुंचे चंकी-अनन्या और काजोल 

अनन्या पांडे पिता चंकी पांडे के साथ अरोड़ा परिवार को सांत्वना देने पहुंची हैं। साथ ही अभिनेत्री काजोल को भी मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचते देखा गया है। 





06:06 PM, 11-Sep-2024

नेहा धूपिया और अंगद भी पहुंचे
अभिनेत्री नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद के साथ मलाइका अरोड़ा के पिता के घर पहुंची हैं।
 

04:38 PM, 11-Sep-2024

सांत्वना देने पहुंचा खान परिवार
मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान ही नहीं, बल्कि पूरा खान परिवार मलाइका के माता-पिता के घर सांत्वना देने पहुंचा है। अरबाज के पिता सलीम खान, मां सलमा के अलावा उनके भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान भी नजर आए हैं।
 
 

विज्ञापन
04:28 PM, 11-Sep-2024

करीना और सैफ अली खान भी पहुंचे
करीना कपूर भी सैफ अली खान के साथ मलाइका के पिता के आवास पर पहुंच गई हैं। मालूम हो कि करीना और मलाइका की छोटी बहन अमृता के बीच पक्की दोस्ती है। इसके अलावा मलाइका के साथ भी करीना का काफी अच्छा बॉन्ड है।
 
 

04:17 PM, 11-Sep-2024
अमृता अरोड़ा-मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी पिता के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर पहुंच गई हैं। कहा जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना घटी, मलाइका मुंबई में नहीं थीं। वे पुणे में थीं। मलाइका और अमृता रोते-बिलखते पिता के घर पहुंची हैं। साथ में मलाइका के बेटे अरहान खान भी नाना के निधन की खबर पाकर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
03:35 PM, 11-Sep-2024
मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्यों की आत्महत्या?
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पहला अपडेट जारी किया है। पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है।

03:02 PM, 11-Sep-2024
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सांत्वना देने पहुंचे अरबाज
मलाइका अरोड़ा के एक्स हस्बैंड व एक्टर अरबाज खान मलाइका की मां के घर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उनके पिता सलीम खान, मां सलमा व सोहेल खान भी पहुंचे हैं।
 

02:58 PM, 11-Sep-2024

Malaika Father Death News Live: पिता के निधन की सूचना पाते ही पहुंची मलाइका-अमृता, रो-रोकर बुरा हाल

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम सितारे मलाइका के पिता के आवास पर पहुंच रहे हैं। अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें