अभिनेता जितेंद्र भी उन सितारों में से एक थे, जिन्होंने पांचवें चरण में मतदान किया। वे अपनी बेटी एकता कपूर के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे। वोट देने के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को फिल्म सितारों में काफी अधिक उत्साह देखने को मिला। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। वोट देने के बाद उन्होंने भी अपनी उंगली की स्याही लोगों को दिखाई।
सारा अली खान पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए वोट देने के लिए सोमवार को मतदान केंद्र पहुंचीं। वोट देने के बाद वे अपनी मां के साथ अपनी उंगली की स्याही दिखाती नजर आईं
अभिनेता शाहिद कपूर सोमवार को मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए पहुंचे। सफेद टी-शर्ट में काफी हेंडसम लग रहे थे।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता बोनी कपूर भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वोट देने पहुंचे। सोमवार को पांचवें चरण के मतदान के दौरान वे अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ वोट देने के लिए पहुंचे।
मशहूर फिल्मकार और गीतकार गुलजार और उनकी बेटी ने भी पांचवें चरण के मतदान में हिस्सा लिया। वोट देने के बाद दोनों अपनी उंगली की स्याही दिखाते नजर आए।
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी सोमवार को मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद वे अपनी लगी स्याही दिखाते नजर आए। सफेद शर्ट औल काले चश्मे में अभिनेता काफी डैशिंग लग रहे थे।
कई फिल्मी सितारों के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी सोमवार को मतदान किया। हाथ में चोट लगने के बाद भी वे अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटीं। सिंपल लुक में वे मतदान केंद्र में वोट देने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
अंबानी परिवार ने भी दिया वोट
शाम को मुंबई के मतदान केंद्र में अंबानी परिवार ने भी वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की। वहीं, पिता सलीम खान के बाद सलमान खान ने अपना वोट डाला।
टाइट सिक्योरिटी के साथ वोट देने पहुंचे सलमान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। अभिनेता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इन सितारों ने दिया वोट
प्रीति जिंटा ने अपना वोट देने के बाद मीडिया में ढेर सारे पोज दिए। एकता कपूर भी मतदान केंद्र में वोट देने के बाद उत्साहित नजर आईं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां के साथ वोट देने पहुंची थीं।
जया बच्चन के साथ वोट देने पहुंचे अमिताभ
अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी से अपना वोट कास्ट करने की अपनी की। इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने वोट को आवाम की आवाज बताया और कहा कि सभी का अपने पसंदीदा पार्टी को वोट देना बेहद जरूरी है।
ये सितारे आए नजर
किंग खान परिवार के साथ आए नजर
शाहरुख खान पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन और अबराम के साथ मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अपना वोट कास्ट किया। सुहाना खान भी वोट देने के बाद मीडिया में स्पॉट हुईं।
सनी देओल ने भी डाला अपना वोट
सनी देओल और बॉबी देओल वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर नजर आए, जहां उन्होंने फैंस से वोट डालने की अपील की।
जावेद अख्तर भी अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के जरिए फैंस से वोट देने की अपील की। इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा ने भी अपना वोट दिया। वहीं, गौहर खान मतदान केंद्र की व्यवस्था से खफा नजर आईं।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी वोट डालने के लिए पहुंची हैं। इसके अलावा कियारा आडवाणी भी कान फिल्म फेस्टिवल से वोट डालने के लिए मुंबई वापस आईं। वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल प्रेगनेंसी में भी वोट देने आईं।
रेखा का वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री वोट डालकर मतदान केंद्र के बाहर आती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का ऑल व्हाइट लुक फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
आमिर खान ने दिया वोट
आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मतदार केंद्र में स्पॉट हुए। दोनों ने वोट डालने के बाद मीडिया को पोज भी दिया और फैंस से मतदान करने की अपील भी की।
इमरान हाशमी और मनोज बाजपेयी ने दिया वोट
इमरान हाशमी ने भी आज वोट देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की। इसके अलावा मनोज बाजपेयी भी अपनी पत्नी के साथ मतदानकेंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला।
हेलन के साथ सलीम खान ने दिया वोट, संजय दत्त ने भी किया मतदान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की। वहीं, संजू बाबा यानी संजय दत्त को भी वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आते देखा गया।
नई गाड़ी में वोट देने पहुंचीं शिल्पा, ऋतिक भी आए नजर
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी नई गाड़ी में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची हैं। इस दौरान उनकी मां और बहन शमिता शेट्टी भी नजर आईं। वहीं, अभिनेता ,ऋतिक रोशन भी पिता राकेश रोशन के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे
पिता के साथ वोट देने पहुंचे वरुण, श्रिया शरन भी आईं नजर
अभिनेता वरुण धवन अपने पिता के साथ वोट देने पहुंचे हैं। इस दौरान अभिनेता ने फैंस से वोट करने की अपील भी की। वहीं, अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी मतदान करने के बाद फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा की है।
दीपिका-रणवीर ने भी दिया वोट
बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मतदान केंद्र पहुंचे और कपल ने अपना वोट डाला। इस दौरान दोनों व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करते नजर आएं।
देओल परिवार ने भी दिया वोट
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र भी सुबह-सुबह मतदान केंद्र वोट डालने पहुंचे। अभिनेता के साथ उनकी पत्नी हेमा मालिनी और एशा देओल भी नजर आईं। इस दौरान धर्मेंद्र ने अपने फैंस से कहा कि सभी वोट डालकर अपनी सरकार चुनें और अपना फर्ज निभाएं। धर्मेंद्र एक कैमरापर्सन के किसी वोटिंग से जुड़े सवाल से इरिटेट होते नजर आ रहे हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने पलटकर नसीहत दे डाली।
भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय ने डाला पहला वोट
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहला वोट दिया है। अक्षय के पास पहले कनाडाई नागरिकता थी। उन्होंने आज पहला वोट डाला है। इस दौरान अक्षय ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो, मैंने उसी को ध्यान में रखते हुए वोट किया। 'लोगों को जो सही लगता है उसे वोट देना चाहिए। मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा। अभिनेता ने कहा, 'मैं सुबह 7 बजे से यहां था, जब मतदान केंद्र खुला और मैंने लगभग 500-600 लोगों को अंदर देखा।'
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी मतदान करने के बाद फैंस से वोट डालने की अपील की है। इसके अलावा दिव्या दत्ता ने भी मतदान करने के बाद अपना उत्साह व्यक्त किया है।
परेश रावल ने भी अपना वोट डाला है और फैंस से मतदान करने की अपील भी की है। वोट डालने के बाद परेश रावल ने मीडिया से बातचीत की और मतदान न करने वालों पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। इसके अलावा फरहना अख्तर बी अपने परिवार के साथ वोट डालते नजर आए हैं।