05:11 AM, 28-Mar-2022
Oscar Awards 2022 Live: विल स्मिथ और जैसिका चैस्टेन बेस्ट एक्टर्स, ऑस्कर से चूकी भारतीय फिल्म 'राइटिंग विद फायर'
कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में में ऑस्कर पुरस्कार समारोह चल रहा है। इस साल शो को Regna Hall, Amy Schumer, Wanda Skyes ऑस्कर अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे हैं। 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है। इस साल जेन कैंपियॉन की 'द पावर ऑफ़ द डॉग' को 12 श्रेणियों में नामांकन मिला है। अवॉर्ड से पहले रेड कारपेट की कुछ तस्वीरें सामने आई है। विल स्मिथ का रेड कारपेट लुक सामने आया है। लेडी गागा, रामे मालेक, नाओमी स्कॉट, जैमी ली और जसमेत अन्य सेलेब्स अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगे।