फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golden Globes 2025: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में द ब्रूटलिस्ट का जलवा, जानें किसने किस श्रेणी में मारी बाजी

Mon, 06 Jan 2025 10:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Golden Globes Awards 2025 Live Updates: गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। समारोह से पहले केट ब्लैंचेट से लेकर एंड्रयू गारफिल्ड तक ने रेड कार्पेट पर अपना  जलवा दिखाया। 
विज्ञापन
गोल्डन ग्लोब्स - फोटो : एक्स- गोल्डन ग्लोब्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:01 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ फिल्म - म्यूजिकल/ कॉमेडी- एमिलिया पेरेज

सर्वश्रेष्ठ फिल्म - म्यूजिकल/ कॉमेडी श्रेणी में एमिलिया पेरेज ने गोल्ड ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किया है।
 

09:41 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ पिक्चर- ड्रामा- द ब्रूटलिस्ट

गोल्डन ग्लोब्स में 'द ब्रूटलिस्ट' का जलवा देखने को मिला है। फिल्म ने अब सर्वश्रेष्ठ पिक्चर की श्रेणी पुरस्कार जीतकर धमाल मचा दिया है।
 

09:35 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- मोशन पिक्चर ड्रामा- एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- मोशन पिक्चर- ड्रामा की श्रेणी में एड्रियन ब्रॉडी ने 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए पुरस्कार अपने नाम किया है।
 

विज्ञापन
09:32 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मोशन पिक्चर ड्रामा- फर्नांडा टोरेस (आई एम स्टिल हियर)

गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- मोशन पिक्चर- ड्रामा की श्रेणी में फर्नांडा टोरेस ने 'आई एम स्टिल हियर' के लिए पुरस्कार जीता है।
 

09:08 AM, 06-Jan-2025

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए कैसे चुनी जाती हैं फिल्में?

ये है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए नामांकन पाने की प्रक्रिया, आइए इसे ग्राफिक्स की मदद से समझते हैं...

विज्ञापन
09:06 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल/ कॉमेडी सीरीज का खिताब हैक्स के नाम

'हैक्स' का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में जलवा देखने को मिला है। सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल/ कॉमेडी सीरीज की श्रेणी में इसने पुरस्कार जीता है।

09:04 AM, 06-Jan-2025

बेस्ट लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज/ टेलीविजन मोशन पिक्चर- बेबी रेनडियर

बेस्ट लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज/ टेलीविजन मोशन पिक्चर के लिए बेबी रेनडियर ने जीता गोल्डन ग्लोब पुरस्कार। 

08:47 AM, 06-Jan-2025

विकेड ने इस श्रेणी में अवॉर्ड किया अपने नाम

सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट श्रेणी में 'विकेड' ने मारी बाजी।

08:46 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ गाना- मोशन पिक्चर- एल मल (एमिलिया पेरेज)

एमिलिया पेरेज के 'एल मल' ने सर्वश्रेष्ठ गाने का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता है।
 

08:40 AM, 06-Jan-2025

बेस्ट स्कोर मोशन पिक्चर- ट्रेंट रेज्नर और एटिकस रॉस (चैलेंजर्स)

'चैलेंजर्स' के लिए बेस्ट स्कोर मोशन पिक्चर का अवॉर्ड ट्रेंट रेज्नर और एटिकस रॉस ने जीता है।
 

08:31 AM, 06-Jan-2025

बेस्ट डायरेक्टर बनने से चूकीं पायल कपाड़िया

पायल कपाड़िया फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार के लिए नामित थीं।  हालांकि, इस समारोह में वह यह अवॉर्ड जीतने से चूक गईं। ब्रैडी कॉर्बेट को 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए इस श्रेणी में अवॉर्ड दिया गया है।

08:21 AM, 06-Jan-2025

बेस्ट एनिमेटेड मोशन पिक्चर- फ्लो

गोल्डन ग्लोब्स 2025 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का पुरस्कार फ्लो ने जीता।

08:14 AM, 06-Jan-2025

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से जुड़ी दिलचस्प बातें

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे...

08:10 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - (मोशन पिक्चर - म्यूजिकल/कॉमेडी)- सेबेस्टियन स्टेन (ए डिफरेंट मैन)

'ए डिफरेंट मैन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - (मोशन पिक्चर - म्यूजिकल/कॉमेडी) का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेबेस्टियन स्टेन ने जीता। 

08:05 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - (मोशन पिक्चर - म्यूजिकल/कॉमेडी) - डेमी मूर- द सब्सटेंस

'द सब्सटेंस' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - (मोशन पिक्चर - म्यूजिकल/कॉमेडी) का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार डेमी मूर ने अपने नाम किया।

08:01 AM, 06-Jan-2025
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2025 - फोटो : अमर उजाला

भारतीय फिल्मों और कलाकारों का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में इतिहास

भारतीय फिल्मों और कलाकारों का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में इतिहास काफी दिलचस्प है।

07:57 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज/ टेलीविजन मोशन पिक्चर)- जोडी फोस्टर (ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री )

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज/ टेलीविजन मोशन पिक्चर) का पुरस्कार जोडी फोस्टर को ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री के लिए दिया गया। 

07:53 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता (लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज/ टेलीविजन मोशन पिक्चर) - कॉलिन फैरेल को (द पेंगुइन)

सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता (लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज/ टेलीविजन मोशन पिक्चर) का पुरस्कार कॉलिन फैरेल को 'द पेंगुइन' के लिए दिया गया।

07:43 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (गैर-अंग्रेजी भाषा)- एमिलिया पेरेज (फ्रांस)

पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' गैर अंग्रेजी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार पाने से चूक गई। सर्वश्रेष्ठ फिल्म (गैर-अंग्रेजी भाषा) के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार एमिलिया पेरेज को दिया गया। हालांकि, बेस्ट डायरेक्ट की श्रेणी में इस फिल्म के पास अब भी मौका बाकी है।

07:38 AM, 06-Jan-2025

टेलीविजन पर सर्वश्रेष्ठ स्टैंड-अप कॉमेडियन - अली वोंग (अली वोंग- सिंगल लेडी)

टेलीविजन पर सर्वश्रेष्ठ स्टैंड-अप कॉमेडियन बनीं अली वोंग।

07:35 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ पटकथा - मोशन पिक्चर- पीटर स्ट्रॉघन (कॉन्क्लेव)

सर्वश्रेष्ठ पटकथा - मोशन पिक्चर का अवॉर्ड पीटर स्ट्रॉघन को कॉन्क्लेव के लिए दिया गया।

07:28 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन पुरुष अभिनेता- म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज- जेरेमी एलन व्हाइट

'द बियर' के जेरेमी एलन व्हाइट को सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन पुरुष अभिनेता- म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला।

07:20 AM, 06-Jan-2025

अवॉर्ड पाकर भावुक दिखी जो सलदाना

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद जो सलदाना मंच पर भावुक नजर आईं। वह अपने आंसू रोक नहीं सकीं।

07:17 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (टीवी )- ताडानोबू असानो

ताडानोबू असानो ने 'शोगुन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक पुरुष अभिनेता - टेलीविजन का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता है।

07:14 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (टीवी)- जेसिका गनिंग

टेलीविजन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 'बेबी रेनडियर' के लिए जेसिका गनिंग ने जीता।

07:11 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन पुरुष अभिनेता बने हिरोयुकी सानदा

हिरोयुकी सानदा को 'शोगुन' में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन पुरुष अभिनेता - ड्रामा सीरीज का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है।

07:01 AM, 06-Jan-2025

सर्वश्रेष्ठ सहायक पुरुष अभिनेता- मोशन पिक्चर का खिताब किरन कल्किन के नाम

किरन कल्किन को 'ए रियल पेन' में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक पुरुष अभिनेता- मोशन पिक्चर का पुरस्कार मिला है।
 

06:49 AM, 06-Jan-2025

जीन स्मार्ट बनीं सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन अभिनेत्री

जीन स्मार्ट ने 'हैक्स' में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन अभिनेत्री - म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता।

06:47 AM, 06-Jan-2025

बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर - मोशन पिक्चर- जो सलदाना

बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर - मोशन पिक्चर का पुरस्कार एमिलिया पेरेज के लिए जो सलदाना को दिया गया।

06:45 AM, 06-Jan-2025

मस्ती के मूड में दिखे एंड्रयू गारफिल्ड

द अमेजिंग स्पाइडरमैन फेम एंड्रयू गारफिल्ड भी इस समारोह में पहुंचे हैं। रेड कॉर्पेट पर वह मस्ती के मूड में दिखे। 

06:39 AM, 06-Jan-2025

होस्ट निक्की ग्लेसर ने रेड कार्पेट पर दिखाया अदाओं का जलवा

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2025 को निक्की ग्लेसर होस्ट कर रही हैं। गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन में उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का खूब जादू बिखेरा।

06:28 AM, 06-Jan-2025

Golden Globes 2025: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में द ब्रूटलिस्ट का जलवा, जानें किसने किस श्रेणी में मारी बाजी

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की शुरुआत लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में सोमवार सुबह हुई। समारोह से पहले केट ब्लैंचेट से लेकर एंड्रयू गारफिल्ड तक ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। इस अवॉर्ड समारोह में पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' से भारत के लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस फिल्म को दो श्रेणी, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट मोशन पिक्चर में नामांकन मिला है। इवेंट में उन्होंने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें