फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arti Singh Dipak Chauhan Wedding Live: एक दूजे के हुए आरती सिंह-दीपक चौहान, जोड़े की पहली तस्वीर आई सामने

Thu, 25 Apr 2024 11:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

गोविंदा की भांजी और टीवी अभिनेत्री आरती सिंह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर चुकी हैं। आज वह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए उनकी हो गई हैं। 
विज्ञापन
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 25-Apr-2024

एक दूजे के हुए आरती-दीपक

आरती सिंह और दीपक चौहान सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। नए नवेले जोड़े की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सुर्ख लाल रंग के जोड़े में आरती सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वहीं, दीपक चौहान भी सफेद रंग की शेरवानी में पत्नी के लुक को कॉम्प्लिमेंट करते नजर आए हैं। 

10:39 PM, 25-Apr-2024
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे गोविंदा

गोविंदा ने भांजी आरती सिंह की शादी में पहुंचकर अफवाहों पर विराम लगा दिया है। सुबह से खबरें आ रही थीं कि कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से सालों पुराने मनमुटाव के कारण गोविंदा इस शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे। हालांकि, अभिनेता सभी मतभेदों को भूलकर भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। 

10:35 PM, 25-Apr-2024
कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भैया-भाभी ने की शिरकत

बहन आरती सिंह की शादी में कृष्णा अभिषेक का भी स्वैग देखते ही बना। कॉमेडियन-अभिनेता कृष्णा ने पत्नी कश्मीरा शाह और दोनों बच्चों के साथ शादी में शिरकत की। इस दौरान कृष्णा सफेद रंग की शेरवानी में खूब जंचे। साथ ही कश्मीरा व्हाइट ट्यूब ब्लाउज के ऊपर मैचिंग साड़ी पहनी बेहद हसीन नजर आईं। 

विज्ञापन
09:47 PM, 25-Apr-2024
शहजादा धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शहजादा धामी ने भी की शिरकत

टेलीविजन के चर्चित अभिनेता शहजादा धामी भी आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी के साक्षी बनने वाले हैं। अभिनेता वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। शहजादा को ऑल व्हाइट अटायर में पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया। 

09:25 PM, 25-Apr-2024
दीपक चौहान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंदिर पहुंचे होने वाले दूल्हे राजा

आरती सिंह के होने वाले दूल्हे राजा दीपक चौहान इस्कॉन मंदिर पहुंच चुके हैं। इस दौरान होने वाले दूल्हे राजा सफेद रंग की घोड़ी पर सफेद शेरवानी में खूब जंचे। साथ ही उन्होंने सफेद रंग की ही पगड़ी बांध रखी थी। जल्द ही आरती और दीपक के फेरे शुरू होंगे। 

विज्ञापन
08:42 PM, 25-Apr-2024

शादी का हिस्सा बनेंगे ये सितारे!

आरती सिंह की शादी में पहुंचने वाले मेहमानों को लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर कथित तौर पर आरती सिंह के साथ एक मजबूत रिश्ता साझा करते हैं और उनके शादी में पहुंचने की उम्मीद है। कॉमेडियन डॉली सिंह अपने परिवार के साथ वेडिंग-डे पर वहां मौजूद रहेंगी क्योंकि उन्होंने निमंत्रण मिलने के बारे में अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था। आरती की शादी में शामिल होने वाले अन्य कलाकार अयाज खान, रश्मि देसाई, समीर सोनी, नीलम कोठारी और शेफाली जरीवाला हैं।

07:03 PM, 25-Apr-2024

मामा गोविंदा नहीं बनेंगे शादी का हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, आरती सिंह के मामा गोविंदा उनकी शादी में शामिल नहीं हो सकते हैं। बता दें, गोविंदा और आरती के भाई कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह का 'हीरो नंबर 1' फेम अभिनेता और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ तनावपूर्ण रिश्ता है। हालांकि, सिंह के परिवार ने कहा कि उन्होंने गोविंदा को शादी के लिए आमंत्रित किया है और उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। प्रशंसक सालों बाद परिवार में समझौता और गोविंदा और कृष्णा को एक साथ देखने के लिए उत्साहित थे, हालांकि, अब लग रहा है कि ऐसा जल्द ही नहीं होगा।


 

05:42 PM, 25-Apr-2024

कुछ ही देर में आरती और दीपक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा है, 'सपनों के अगर पर होते तो कैसे होते, सपनों के अगर रंग होते तो कैसे होते...सपने अगर हकीकत के आगे फीके पड़ जाएं तो कैसा लगता...आज लगता है वही सपने कुछ नहीं थे क्योंकि आपके साथ आज और मेरा कल इतना सुंदर हो गया है'। आरती ने अपने मंगेतर दीपक के लिए यह नोट लिखा है।
 

04:34 PM, 25-Apr-2024

कौन हैं दीपक चौहान
आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान एक सफल बिजनेसमैन और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं। इसी के साथ दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आरती सिंह के होने वाले पति 38 साल के हैं। 

01:43 PM, 25-Apr-2024
आरती-दीपक - फोटो : इंस्टाग्राम

आरती सिंह ने शादी के दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर होने वाले हमसफर दीपक पर प्यार लुटाया है। उन्होंने लिखा है, 'वह सपना आज पूरा हो रहा है, जो हम दोनों ने साथ मिलकर देखा'। आरती की यह तस्वीरें उनकी मेहंदी सेरेमनी की हैं।
 

12:31 PM, 25-Apr-2024
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

इस्कॉन मंदिर में होगी शादी!
रिपोर्ट्स के मुताबिक आरती सिंह और दीपक चौहान मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी रचाएंगे। इस दौरान आरती के भाई और अभिनेता-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह के साथ-साथ फिल्म जगत के भी कई सितारे शामिल होंगे।

12:26 PM, 25-Apr-2024
कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा - फोटो : इंस्टाग्राम

बहन आरती की शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों से कृष्णा अभिषेक ने भी काफी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इसके अलावा एक्टर सुदेश लहरी ने भी एक फनी वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कृष्णा खुश है या दुखी? आप ही बताओ'।

11:14 AM, 25-Apr-2024

मंगलवार को आरती सिंह और दीपक की संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान आरती ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने कई गानों पर डांस प्रस्तुति भी दी। इस दौरान आरती और दीपक पैपराजी को मिठाई भी बांटते दिखे। 
 
 

10:45 AM, 25-Apr-2024

आरती सिंह के प्री-वेडिंग फंक्शन काफी धूमधाम से हुए हैं। बुधवार को अभिनेत्री की मेहंदी की रस्म हुई। इसमें खूब रौनक छाई रही। आरती के भाई-भाभी कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा ने कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी संभाली है। आरती ने मेहंदी की रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
 

10:26 AM, 25-Apr-2024

Arti Singh Dipak Chauhan Wedding Live: एक दूजे के हुए आरती सिंह-दीपक चौहान, जोड़े की पहली तस्वीर आई सामने

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री आरती सिंह आज अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी आज 25 अप्रैल गुरुवार को सम्पन्न हुई। इस शादी में फिल्म जगत के तमाम सितारे शामिल हुए। आरती बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की भांजी हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें