11:12 PM, 05-Nov-2024
दिनेश लाल यादव ने दी श्रद्धांजलि
शारदा सिन्हा के निधन पर सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है। उनके संगीत के बिना यूपी बिहार का छठ अधूरा रहता था। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति व् श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें।