05:30 PM, 21-Jul-2022
टॉप 10 शोज की लिस्ट में शामिल हुई बोमन ईरानी की सीरीज
हाल ही में जारी की गई ऑरमैक्स रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'मासूम' का नाम सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप 10 शोज (जनवरी-जून 2022) की लिस्ट में शामिल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शो को अब तक 16.4 मिलियन दर्शकों ने देख चुके हैं। मिहिर देसाई (मिर्जापुर) के निर्देशिन में बनी इस सीरीज में बोमन ईरानी, मंजरी फडनीस, समारा तिजोरी, वीर राजवंत सिंह, सारिका सिंह, उपासना सिंह और मनु ऋषि चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं।