या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपना पहला रिएक्शन शेयर किया है। उन्होंने धरमजी को याद करते हुए कई यादगार तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। हेमा मालिनी ने आज एक्स अकाउंट पर बैक टू बैक तीन पोस्ट किए हैं। जिसमें पहले पोस्ट में हेमा ने दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर धर्मेंद्र की है और दूसरी तस्वीर में हेमा और धर्मेंद्र दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, 'धरम जी, मेरे लिए वे सब कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दोनों बेटियों एशा और अहाना के प्यारे पापा, मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मार्गदर्शक, कवि और हर मुश्किल घड़ी में मेरा साथी। अच्छे-बुरे हर समय में वे मेरे साथ रहे। अपने सरल और प्यार भरे स्वभाव से वे मेरे पूरे परिवार के चहेते थे। सभी से इतना स्नेह रखते थे कि हर कोई उन्हें बहुत चाहता था।'
बॉलीवुड के किंग खान ने भी धरम जी को याद करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। एक पोस्ट ने लिखा- 'मेरे लिए आप सिर्फ एक महान कलाकार नहीं, एक पिता जैसे मार्गदर्शक थे।'
अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही पोस्ट करते हुए हैरानी जताई। साथ ही धरम जी को उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए याद भी किया।
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धरम जी के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर मनोज बाजपेयी ने एक इवेंट में सभी से खड़े होकर मौन रहने के लिए कहा। उन्होंने भी धरम जी को याद किया।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को साउथ की बड़ी हस्तियों ने भी याद किया। रजनीकांत के बाद कमल हासन ने भी धरम जी को पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
देओल परिवार के इस दुख की घड़ी में अभिनेत्री रेखा भी उनके घर पर पहुंची हैं।
इसी बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी धर्मेंद्र के घर पर पहुंची हैं। प्रीति ने इससे पहले धरम जी को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी है।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद शिल्पा शेट्टी भी उनके घर पर पहुंची हैं। पूरा देओल परिवार इस वक्त उनके घर पर मौजूद है।
धर्मेंद्र के घर कई सेलेब्स अब पहुंच रहे हैं। अभिनेता जायद खान और बहन सुजैन खान भी देओल परिवार के दुख को बांटने पहुंचे हैं।
अभिनेत्री जीनत अमान ने पोस्ट करते हुए धरम जी को याद किया। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- मैं बहुत दुखी हूं
अभिनेता संजय खान भी धर्मेंद्र के घर पहुंचे हैं। देओल परिवार के दुख में शामिल होने के लिए तमाम सितारे पहुंच रहे हैं।
आर्यन खान ने भी देओल परिवार की इस दुख की घड़ी में उनके घर पर जानकर व्यक्त किया। आर्यन की डेब्यू सीरीज में बॉबी देओल ने हाल ही में काम किया है।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में जहां कई सेलेब्स पहुंचे। वहीं अब उनके घर पर भी सितारों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। सुनील शेट्टी के बाद अब काजोल भी उनके घर पर देओल परिवार के इस दुख में शामिल होने पहुंची हैं।
अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ सुनील शेट्टी धर्मेंद्र के घर पहुंचे हैं। उनके घर पर देओल परिवार मौजूद है। सनी और बॉबी देओल अपने परिवार के साथ दोनों ही इस वक्त धर्मेंद्र के घर पर ही मौजूद हैं।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अभिनेत्री अदिति राव ने भी याद करते हुए पोस्ट साझा किया।
अभिनेता गोविंदा ने भी अपने उस्ताद को याद करते हुए उनके लिए पोस्ट किया है। गोविंदा ने लिखा- आपके जैसा कोई और नहीं हो सकता।
अभिनेता धर्मेंद्र अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने के लिए कई सितारे पहुंचे। अनुपम खेर ने भी पोस्ट के जरिए ही-मैन को याद किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'धर्मेंद्र सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे और सीधे-सादे इंसान भी थे।'
ही-मैन के निधन के बाद उनके फैंस का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके अंतिम दर्शन करने की उम्मीद लेकर आए फैंस खुद की भावनाओं को जाहिर करते दिखे।
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के बाद बॉबी देओल और सनी देओल पापा के घर पर पहुंच गए हैं। इस वक्त देओल परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है।
धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके फैंस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। धर्मेंद्र के फैंस उनके अंतिम दर्शन करने की पुलिस से गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में पूनम ढिल्लों भी पहुंचीं। पूनम के अलावा कई और सितारे भी पहुंचे हैं।
धर्मेंद्र के निधन के बाद जया प्रदा भी भावुक नजर आईं। जया ने पोस्ट के जरिए धर्मेंद्र को याद किया।
धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने के लिए अभिनेता अनिल कपूर भी पहुंचे। अनिल के अलावा जैकी श्रॉफ भी अंतिम संस्कार में पहुंचे।
धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने के बाद अमिताभ बच्चन काफी भावुक नजर आए। बिग बी के अलावा अंतिम दर्शन करने के लिए रणदीप हुड्डा भी नजर आए।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में किंग खान शाहरुख खान भी पहुंचे।
धर्मेंद्र को विदाई देने के बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल अपनी कार से निकले हैं। हेमा ने हाथ जोड़ते हुए सभी का धन्यवाद किया। ईशा और हेमा काफी भावुक नजर आए।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए तमाम सितारे श्मशान घाट पहुंच रहे हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए धर्म जी को श्रद्धांजलि दी है।
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र के साथ नजर आ चुकीं अभिनेत्री शबाना आजमी भी अपने हीरो को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचीं। इस दौरान शबाना काफी भावुक नजर आ रही हैं।
अभिनेता गोविंदा खुद कार चलाकर धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे। वहीं हीमैन के अंतिम संस्कार में कई दिग्गज सितारे नजर आ रहे हैं।
इसी बीच सनी देओल की कार धर्मेंद्र के घर के बाहर पहुंची है। अपने सुपरस्टार को आखिरी विदाई देने अभिनेता अक्षय कुमार भी पहुंचे।
हीमैन के अंतिम संस्कार में सायरा बानो, मिका सिंह, धर्मेंद्र के पोते करण देओल पहुंचे। इस दौरान करण काफी इमोशनल दिख रहे हैं।
शेखर सुमन ने एक वीडियो के जरिए धर्मेंद्र को याद किया। उनके अलावा नील नितिन मुकेश ने भी हीमैन को श्रद्धांजलि दी।
धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन करने के लिए अभिनेता सैफ अली खान भी पहुंचे हैं। सैफ इस दौरान काफी भावुक नजर आए।
धर्मेंद्र के निधन के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ही-मैन को श्रद्धांजलि दी है। पोस्ट करते हुए सिद्धार्थ ने धर्मेंद्र को याद किया। वहीं एक्टर संजय दत्त ने भी धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया।