मुंबई में वेव्स समिट में पीएम मोदी के भाषण पर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने कहा, 'मैं उनकी (पीएम मोदी की) उपस्थिति में आकर मंत्रमुग्ध और सम्मानित महसूस कर रही हूं।'
विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025- वेव्स में गायक अभिनेता हिमेश रेशमिया ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री के पास एक शानदार विजन है। मैं यहां आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह तो बस शुरुआत है। हम सभी को इतना बड़ा मंच मिलने का सौभाग्य मिला है।'
दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, चिरंजीवी
वेव्स 2025 में शामिल हुए बॉबी देओल
अभिनेता पुलकित सम्राट भी विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में नजर आए।
वेव्स 2025 में शामिल होने पहुंचे विक्की कौशल
अभिनेत्री सारा अली खान भी विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में शामिल हुईं।
सुपरस्टार चिरंजीवी भी विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।
सुपरस्टार रजनीकांत भी विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में शामिल हुए।
अभिनेता अनुपम खेर ने विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लिया। उन्होंने कहा, 'सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है।'
अभिनेता मोहनलाल और अक्षय कुमार विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।
अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और निमरत कौर विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचीं।
अभिनेता अनिल कपूर वेव्स 2025 में भाग लेने के लिए मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।
भाजपा सांसद हेमा मालिनी, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा वेव्स 2025 में भाग लेने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचीं।