फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Death News Live: तीन महीने में ही हो गया था तनीशा और शीजान का ब्रेकअप, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 26 Dec 2022 10:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

TV Actress Tunisha Sharma Death News Live Updates: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस मामले में आरोपी बनाए गए को-स्टार शीजान खान को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा जा चुका है। आइए आपको इस मामले के हर अपडेट से रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 PM, 26-Dec-2022

तीन महीने में हो गया था ब्रेकअप

तुनिशा मामले में फिर एक नया खुलासा हुआ है। आरोपी शीजान ने पुलिस को बताया है कि उनका और तुनिशा का ब्रेकअप तीन महीने के अंदर ही हो गया था और दोनों के बीच में उम्र का भी फासला था। 

09:17 PM, 26-Dec-2022

मुंबई के जेजे अस्पताल से टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का पार्थिव शरीर निकाला जा रहा है, कल उनका अंतिम संस्कार मीरा रोड इलाके के श्मशान घाट में किया जाएगा।
 

07:55 PM, 26-Dec-2022

अब तक 17 लोगों के बयान दर्ज

तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक 17 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
06:48 PM, 26-Dec-2022

मेकअप रूम में शीजान और तुनिशा

तुनिशा की मौत के बाद अब शीजान के इंस्टाग्राम से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेकअप रूम में अभिनेता के साथ वक्त बिताती नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ये वही मेकअप रूम है जिसमें अभिनेत्री ने फांसी लगाई है, लेकिन अभी तक यह बात साबित नहीं हो पाई है।
 

06:00 PM, 26-Dec-2022

शीजान के परिवार ने की अपील

तुनिशा की मौत के बाद जब से शीजान पर आरोप लगे हैं तब से हर कोई पल-पल का अपडेट जानने की कोशिश में लगा है। शीजान के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उनका कहना है कि हर कोई मामले पर एक बयान के लिए हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। कृपया इस गंभीर स्थिति में हमारे परिवार की गोपनीयता की अनुमति दें। मीडिया के सदस्यों द्वारा लगातार हमें फोन करना और यहां तक कि हमारे अपार्टमेंट के नीचे खड़े रहना भी हमें परेशान कर रहा है। हमें भारतीय न्यायपालिका प्रणाली में पूर्ण विश्वास है, और शीजान सभी प्रक्रियाओं में मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। हम इस बारे में सही समय आने पर बात करेंगे, लेकिन अभी के लिए कृपया गोपनीयता की अनुमति दें, जिसके लिए हमारा परिवार अभी हकदार है।

विज्ञापन
04:55 PM, 26-Dec-2022

पुलिस स्टेशन पहुंचीं आरोपी शीजान की बहन

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद पुलिस कई लोगों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। इस मामले में तुनिशा के को-स्टार शीजान आरोपी हैं, इस वजह से पुलिस ने शीजान की बहन को भी पूछताछ में शामिल किया है। शीजान की बहन को वलीव पुलिस स्टेशन जांच के सिलसिले में बुलाया है।

04:39 PM, 26-Dec-2022

को-स्टार आयुष श्रीवास्तव ने किया याद

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में तुनिषा के साथ काम कर चुके आयुष श्रीवास्तव ने दिवंगत अभिनेत्री से जुड़ी मीठी यादों को शेयर किया है। आयुष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे आज भी वो दिन याद है जब हम इश्क सुभानअल्लाह के सेट पर मिले थे। मैं नया था और हर कोई मुझे बहुत सारे कारण से गलत समझ रहा था लेकिन सिर्फ तुम थी वहां जिसमें मुझे वेलकम फील कराया। फिर अली बाबा का शो हुआ और मेरे जन्मदिन पर तुम मेरे लिए छह केक लेकर आई लेकिन अपने बुरे से बुरे सपने में भी नहीं था कि यह भी एक दिन आएगा। मैं बहुत दुखी हूं। काश की तुम इसमें फेल हो जाती। मैं यही प्रार्थना करता हूं कि काश यह नहीं होता।'

04:15 PM, 26-Dec-2022

मौत से एक दिन पहले तुनिशा ने शीजान के बारे में मां से क्या कहा?

तुनिषा शर्मा की मां ने बताया है कि एक्ट्रेस की सुसाइड से  एक दिन पहले ही उनकी मां वनिता शर्मा खुद सेट पर गईं थी। आत्महत्या के दिन पहले ही तुनिषा ने अपनी मां को कहा था कि मां मेरे दिल में एक बात है जो आप को बतानी है,मुझे शीजान चाहिए। लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं है, क्या आप एक बार शीजान से बात करेंगी। इसके बाद तुनिषा की मां ने शीजान को बुलाया था और बेटी की जिंदगी में दोबारा लौट आने के लिए भी कहा था, तब शीजान ने कहा था मुझे माफ कर दो।

03:19 PM, 26-Dec-2022

तुनिशा की मां का रो-रोकर बुरा हाल

तुनिशा की मौत के बाद उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। तुनिशा की मां ये झटका बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं, लेकिन फिर भी उनके इरादे बुलंद हैं। वह शीजान के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रही हैं। तुनिशा की मां ने रोते हुए एक वीडियो भी साझा किया है, जिसे देखने के बाद कोई भी सहम सकता है।

02:17 PM, 26-Dec-2022

होगी तुनिशा के कपड़ों की जांच

पुलिस तुनिशा केस सख्ती से जांच कर रही है। जहां लगातार शीजान से पूछताछ की जा रही है, वहीं अब सामने आया है कि पुलिस तुनिशा शर्मा के कपड़ों और गहनों को भी फॉरेंसिंक चांज के लिए भेजेगी। इससे अहम खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।

01:37 PM, 26-Dec-2022

तुनिशा की मौत पर काम्या पंजाबी का ट्वीट

तुनिशा की मौत ने सभी को सदमें में डाल दिया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक सभी दिवंगत अभिनेत्री की मौत पर शोक जता रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी ट्विट कर अपनी प्रतीक्रिया दी है। वह लिखती हैं, 'आज की पीढ़ी को क्या हो गया है? अपनी दिक्कतों, अपनी परेशानियों से निपटने के लिए थोड़ा तो हिम्मत रखो। इतनी आसानी से जिंदगी को क्यों छोड़ देते हैं? वह इतने कमजोर क्यों हैं? प्लीज ऐसा कठोर कदम उठाने से पहले अपने माता-पिता के बारे में सोचें, प्लीज उन्हें कुछ महत्व दें वे भी मौत से ज्यादा कष्ट भोगते हैं।'

01:15 PM, 26-Dec-2022

शीजान की मां ने दिया बयान

इस केस में तुनिशा की मां के लगातार बान सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बीच अब शीजान खान की मां का भी बयान सामने आया है। अभिनेता की मां ने अपने बयान में कहा- तुनिशा बहुत प्यारी बच्ची थीं। इससे ज्यादा मैं कुछ और नहीं कह सकूंगी। वह मेरी भी बच्ची की तरह ही थी। इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है और मेरा बेटी शीजान भी पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। यह एक बड़ा मामला है, सच सभी के सामने आकर ही रहेगा।

12:41 PM, 26-Dec-2022

शीजान ने तुनिशा से क्यों किया ब्रेकअप?

पुलिस पूछताछ में शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस ने पूछा कि तुनिशा से ब्रेकअप क्यों किया? तो इसका जवाब देते हुए आरोपी ने पुलिस को बताया कि तुनिशा श्रद्धा मर्डर केस के बाद से काफी तनाव में थीं। श्रद्धा मर्डर केस के बाद देश में सोशल मीडिया और टीवी पर चल रही चर्चा से वह टेंशन में आ जाती थी। शीजान ने बताया कि उम्र और धर्म का हवाला देकर मैंने तुनिशा से शादी से इनकार कर दिया था और ब्रेकअप कर लिया था। 

12:03 PM, 26-Dec-2022

मां ने ड्राइवर से फोन कर क्या पूछा?

घटना वाले दिन तुनिशा की मां ने दिवंगत अभिनेत्री के ड्राइवर से फोन करके उसका हाल पूछा था। अभिनेत्री की मां ने पुलिस को बताया कि  'सुसाइड से करीब 20 मिनट पहले मैंने तुनिशा के ड्राइवर को फोन किया था। उससे तुनिशा का हाल पूछा था। उस समय ड्राइवर ने बताया था कि तुनिशा शिजान के साथ बैठकर खाना खा रही है। इसके बाद ही कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते तुनिशा ने सुसाइड किया है।'

11:50 AM, 26-Dec-2022

तुनिशा ने मां से शीजान को पाने की जताई थी चाहत

तुनिशा शर्मा की मां ने नया खुलासा करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड से एक दिन पहले ही उनसे कहा था कि मां मेरे दिल में एक बात है, जो आप को बतानी है...मुझे शीजान चाहिए। तुनिशा ने मां को कहा था कि 'वह चाहती हैं कि शीजान उनकी लाइफ में लौट आए लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है, क्या आप एक बार शीजान से बात करेंगी?' इसके बाद तुनिशा की मां ने शीजान को बुलाया था और बेटी की जिंदगी में दोबारा लौट आने के लिए भी कहा था, जिसके बाद शीजान ने कहा था 'मुझे माफ कर दो।' 

11:29 AM, 26-Dec-2022

सुसाइड से एक दिन पहले से तुनिशा ने छोड़ दिया था खाना-पीना

शीजान ने पुलिस को बताया है कि सुसाइड के एक दिन पहले से ही तुनिशा ने कुछ भी खाया पिया नहीं था। घटना वाले दिन शीजान ने अभिनेत्री को खाना खिलाने की कोशिश की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने उस दिन भी कुछ नहीं खाया था। शीजान बोले- तुनिशा को सेट पर चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने कहा कि वह बाद में आएगी। काफी देर बाद भी जब तुनिशा सेट पर नहीं आई तो मैं खुद मेकरूम तक गया और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला तो मैंने बाकी लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर तुनिशा फंदे से लटकी हुई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। 

11:10 AM, 26-Dec-2022

तुनिशा पहले भी कर चुकी थीं जान देने की कोशिश

तुनीशा की आत्महत्या के मामले में आरोपी शीजान ने पुलिस की पूछताछ के दौरान अभिनेत्री के लिए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शीजान ने पुलिस को बताया है कि सुसाइड करने से कुछ दिनों पहले भी तुनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने उस वक्त उसे बचा लिया था। इतना ही नहीं उसने दावा किया है कि इस बारे में उसने तुनिशा की मां को भी बताया था।  

10:39 AM, 26-Dec-2022

शीजान के साथ लंच करने के 15 मिनट बाद तुनिशा ने लगाया मौत को गले

तुनिशा आत्महत्या मामले में पुलिस सख्ती से जांच कर रही है। जहां पहले पुलिस ने साफ कर दिया कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट नहीं थीं, वहीं अब जांच में यह सामने आया है कि घटना वाले दिन शीजान और तुनिशा ने 3 बजे एक साथ मेकअप रूम में लंच किया था। लंच करने के 15 मिनट बाद तुनीशा ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर 3 बजे से 3.15 के बीच ऐसा क्या हुआ कि तुनिशा ने इनता बड़ा कदम उठाया। 

10:08 AM, 26-Dec-2022

‘फितूर’ के निर्देशक अभिषेक कपूर ने जताया दुख

तुनिशा शर्मा ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘फितूर’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने कटरीना कैफ के बचपन का किरदार निभाया था। ऐसे में दिवंगत अभिनेत्री की मौत पर निर्देशक अभिषेक कपूर ने दुख जताते हुए कहा-'तुनिशा शर्मा के निधन से सदमे में हूं और बहुत दुखी हूं। मैंने उनके साथ ‘फितूर’ में काम किया था, वह 13 साल की एक यंग, टैलेंटेड और अनुशासित अभिनेत्री थीं। यह बहुत दिल दहला देने वाला है। उनके परिवार को शांति मिले। हरिओम।'  
 

09:28 AM, 26-Dec-2022

एसआईटी जांच की हुई मांग

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने तुनिशा शर्मा की मौत की जांच 'विशेष जांच दल' (एसआईटी) से कराने की मांग की है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि आज वह उस सेट पर गए जहां तुनिशा शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी। वह बोले-'वहां निश्चित रूप से कुछ गलत हुआ है। सरकार को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए और एसआईटी बनाकर इसकी जांच करनी चाहिए। बहुत कुछ सामने आएगा।'

08:53 AM, 26-Dec-2022

कल होगा तुनिशा का अंतिम संस्कार

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें उनकी मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार पर भी एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर यानी कल किया जाएगा। 

08:35 AM, 26-Dec-2022

तुनिशा के चाचा ने किया खुलासा

दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने कहा कि घटना से करीब 10 दिन पहले एक्ट्रेस को एंजाइटी अटैक आया था। उन्होंने कहा- 'अलीबाबा शो शुरू होते ही तुनिशा और शीजान एक-दूसरे के करीब आ गए थे। लगभग 10 दिन पहले तुनिशा को एंजाइटी अटैक भी आया था। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जब मैं और उसकी मां मिलने गए तो तुनिशा ने बताया कि उसके साथ गलत हुआ है। उसे धोखा दिया गया है।'

08:28 AM, 26-Dec-2022

दोस्त रीम शेख ने तुनिशा को किया याद

तुनिशा शर्मा की मौत की खबर से सभी लोगों को गहरा झटका लगा है। कोई भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि तुनिशा ने महज 20 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। सभी लोग अभिनेत्री को याद कर रहे हैं। इसी क्रम में तुनिशा शर्मा की याद में अब उनकी खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने इमोशनल पोस्ट लिखी है। रीम ने पोस्ट कर लिखा- मुझे पता है कि दुनिया ने तुम्हारे साथ सही नहीं किया... मुझे माफ कर दें। मुझे उम्मीद है कि अब तुम्हारी आत्मा को शांति मिलेगी।

08:15 AM, 26-Dec-2022

Tunisha Sharma Death News Live: तीन महीने में ही हो गया था तनीशा और शीजान का ब्रेकअप, पुलिस ने किया खुलासा

तुनिशा शर्मा के आत्महत्या के मामले में दायर की गई एफआईआर से पता चला है कि अभिनेत्री और शीजान खान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इतना ही नहीं दोनों का अभी 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। तुनिशा शर्मा कथित तौर पर डिप्रेशन में थीं और संदेह जताया जा रहा है कि उनकी आत्महत्या का कारण यही है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें