पुलिस टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के आत्महत्या मामले की जांच में जुटी है। इस संदर्भ में एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान से पूछताछ जारी है। हालांकि, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कल शीजान की कस्टडी का आखिरी दिन है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक कोई हल न मिल पाने के चलते पुलिस शीजान की कस्टडी बढ़ाने की मांग करने जा रही है।
तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार हो गया है। अभिनेत्री के मामा ने मुखाग्नि दी और इस दौरान मां आखिरी बार अपनी बेटी को निहारती नजर आईं। तुनिशा की मौत के बाद से ही मां पूरी तरह टूट गई हैं।
शीजान खान की मां और बहनें भी तुनिशा शर्मा को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। इस दौरान तीनों को रोते हुए देखा गया।
गोड़देव शमशान घाट में मामा ने तुनिशा का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान अपनी इकलौती बेटी को देख मां रो-रोकर बुरा हाल था और वह बेहोश भी हो गईं, जिन्हें परिवार के लोगों ने संभाला।
अपनी बेटी को अंतिम विदाई देने के लिए तुनिशा की मां श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस पंचतत्व में विलीन में हो जाएंगी।
तुनिशा शर्मा का परिवार उनके पार्थिव शरीर को लेकर घर से लेकर निकाल गया है। अब कुछ देर में उनका अंतिम संस्कार होगा।
तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस में हर पल कुछ न कुछ अपडेट आ रहा है। जहां अभिनेत्री की मां ने शीजान पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, वहीं अब संदिग्ध अभिनेता के वकील ने स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि दोनों मूव ऑन कर चुके थे और इस बात के पुख्ता सबूत भी हैं।
तुनिशा शर्मा के दोस्त और उनके पूर्व को-स्टार कंवर ढिल्लों दिवंगत अभिनेत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। वह अभिनेत्री के इस तरह दुनिया को अलविदा कहने से काफी परेशान हैं और पहले ही उनकी मौत पर एक भावुक पोस्ट साझा कर चुके हैं।
सायंतनी घोष ने अपनी 'अली बाबा' की को-स्टार तुनिशा शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सायंतनी ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'तितलियां अपने पंख नहीं देख सकतीं। वह नहीं देख सकती हैं कि वह वास्तव में कितने सुंदर हैं, लेकिन बाकी सभी देख सकते हैं। मुझे आपके साथ जो भी थोड़ा सा समय बिताने को मिला है, उससे मैं यह कह सकती हूं कि आप एक तितली की तरह थीं... इधर-उधर खिलखिता हुए, अपनी चमकीली ऊर्जा के साथ खुशियां फैलाती रहती थीं। इस पर यकीन करना बहुत मुश्किल है... अभी जो हुआ उसे हम प्रोसेस नहीं कर सकते... सब कुछ बहुत नाजुक लग रहा है। एक पल में सब कुछ बदल जाता है।'
तुनिषा शर्मा की मौत से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं। उनके परिवार, दोस्तों से लेकर पूरी टीवी इंडस्ट्री अभिनेत्री की मौत से टूटे हुए हैं। आज तनुशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसका समय सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे से तुनिशा की अंतिम क्रियाएं शुरू हो जाएंगीं।
'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का आज अंतिम संस्कार किया जाने वाला है। अभिनेत्री की मौत ने उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है। कोई भी इस सदमे से उबर नहीं पा रहा है। कुछ देर में तुनिशा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। ऐसे में परिवार ने बयान जारी कर कहा है कि 'सभी लोग दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई दें।'
सोमवार को तुनिशा केस में आरोपी शीजान खान की बहन को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। शीजान खान की बहन फलक और शफक नाज ने वालिव पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज किया। इसके साथ ही अभिनेत्रियों ने मीडिया में एक स्टेटमेंट जारी किया है। वह बोलीं, 'हर कोई जो बयान के लिए हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है कृपया इस गंभीर स्थिति में हमारे परिवार को गोपनियता की अनुमति दें। यह बहुत दुखद है देखना कि मीडिया के मेंबर बार-बार हमें कॉल करते हैं और बिल्डिंग की नीचे भी खड़े हो जाते हैं। हमें इंडियन ज्यूडिशियरी सिस्टम पर पूरा भरोसा है और शीजान मुंबई पुलिस के साथ कॉपरेट कर रहा है। हम इसके बारे में तब बात करेंगे जब सही वक्त होगा, लेकिन अभी के लिए, हमारी निजता का सम्मान करें और हमें वह प्राइवेसी दें जो हमारा परिवार डिसर्व करता है।'
टीवी अभिनेता मोहित अब्रोल ने अपने शो 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' की को-स्टार अभिनेत्री के बारे में बात की है और बताया कि कभी लगा ही नहीं कि वह परेशान भी है, क्योंकि वह हमेशा खुश रहती थी। मोहित बोले- 'मुझे कभी नहीं लगा कि परेशानी से गुजर रही है, क्योंकि वह बहुत खुश थी। सेट पर और मेरे कमरे पर आकर मस्ती करना। हम साथ में ढेर सारे पंजाबी गाने सुनते थे। तो कभी पता ही नहीं चलता था कि वह ऐसा कुछ करेगी या ऐसा कुछ करेगी। तुनिषा बहुत अच्छी लड़की थी, वu हमेशा एनर्जी से भरी होती थी और काफी प्रतिभाशाली थी। वह हर मायने में बेस्ट थी। वह चंडीगढ़ से थी तो मुझे पाजी कहती थी।'
तुनिशा की मौत के बाद अभिनेत्री के को-स्टार विनीत रैना ने एक मीडिया संस्थान से बात की है। इस बातचीत में विनीत ने शीजान और तुनिशा के रिश्ते को लेकर बात की है। रैना ने कहा कि तुनिशा हमेशा शीजान के आसपास खुश दिखती थी। विनीत ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उनके निजी जीवन में क्या हो रहा था। लेकिन अगर तुनिशा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया है तो पुलिस को इसकी जांच जरूर करनी चाहिए।
तुनिशा शर्मा की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। हर किसी का दिल भारी है और आंखें नम हैं। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि तुनिशा ने महज 20 साल की उम्र में इतना बड़ा कदम उठा लिया। तुनिशा शर्मा के सुसाइड पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजली मेहता का किरदार निभा चुकीं नेहा मेहता ने भी बड़ी बात कही है। अपनी बातचीत के दौरान उन्होंने यंग जनरेशन को मोटिवेट किया।