फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KK Last Rites Live Updates: पंचतत्व में विलीन हुए गायक केके, बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि

Thu, 02 Jun 2022 03:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

देश के प्रसिद्ध गायक केके की मंगलवार को अचानक मौत हो गई। पुलिस द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट की वजह से गायक का निधन हो गया। गौरतलब है कि मंगलवार को कोलकाता एक कॉलेज फेस्ट में परफॉर्म करते वक्त अचानक गायक की तबीयत बिगड़ने लगी। कॉन्सर्ट में मौजूद लोगाें की माने तो हॉल में केके को सुनने के लिए उमड़ी भीड़ और एसी ने सही तरीके से काम न करने की वजह से उन्हें घबराहट महसूस होने लगी। परफॉर्मेंस के दौरान केके पसीने से तरबतर होने लगे। आखिरकार रात 8:30 बजे के करीब गायक को होटल के कमरे में ले जाया गया। जब वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गायक ने दम तोड़ दिया। बता दें कि केके का पार्थिव शरीर मुंबई लेकर आया गया है। गुरुवार को गायक के बेटे ने पिता को मुखाग्नि देकर विदा किया।

विज्ञापन
सिंगर केके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:37 PM, 02-Jun-2022

सांसद सौमित्र खान ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने गायक केके की मौत पर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा, "ऑडिटोरियम की क्षमता 3000 लोगों की थी, फिर भी टीएमसी नेताओं की उपस्थिति में 7000 लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। ऐसे में एसी बंद होने पर शो को क्यों आयोजित किया गया"। इस पर जांच होनी चाहिए।"

02:06 PM, 02-Jun-2022

अलविदा!

गायक केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में कई गायक और संगीतकार शामिल हुए। अब वे आयोजन स्थल से निकलने लगे हैं।

01:50 PM, 02-Jun-2022

शुरू हुई अंतिम विदाई की तैयारियां

केके का अंतिम संस्कार अब वर्सोवा हिंदू श्मशान घाट में शुरू हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा में कई सेलेब्स के साथ-साथ दिवंगत गायक का परिवार भी मौजूद है।

विज्ञापन
01:45 PM, 02-Jun-2022

सितारों का तांता

01:35 PM, 02-Jun-2022

अलविदा केके!

विज्ञापन
01:30 PM, 02-Jun-2022

अंतिम यात्रा पर निकले गायक केके

01:26 PM, 02-Jun-2022

अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया गायक का पार्थिव शरीर

01:10 PM, 02-Jun-2022

अंतिम विदाई

01:05 PM, 02-Jun-2022

पत्नी की वजह से सफल हुए थे केके

केके ने एक बार खुलासा किया था कि उनकी पत्नी ज्योति ने ही उन्हें मुंबई में अपना आधार स्थानांतरित करने और संगीत का पीछा करने के लिए प्रोत्साहित किया था, जिसके बाद उन्हें कई अवसर मिले।

12:58 PM, 02-Jun-2022

अंतिम यात्रा पर गायक केके

केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके घर पर अंतिम दर्शन के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को वहां ले जाया जा रहा है।

12:43 PM, 02-Jun-2022

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुंबई पुलिस को केके के घर के बाहर स्पॉट किया गया। दिवंगत गायक की अंतिम यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

12:42 PM, 02-Jun-2022

श्रद्धांजलि देने पहुंची श्रेया घोषाल

12:16 PM, 02-Jun-2022

अंतिम दर्शन करने पहुंचे अरविंदर सिंह

12:05 PM, 02-Jun-2022

दिवंगत गायका के अंतिम संस्कार में पहुंचीं गायिका शिल्पा राव

12:04 PM, 02-Jun-2022

केके के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलीम मर्चेंट

12:02 PM, 02-Jun-2022

केके के अंतिम संस्कार में पहुंचे सिंगर जावेद अली

11:43 AM, 02-Jun-2022

दिवंगत गायक के अंतिम संस्कार में पहुंचे गायक अभिजीत भट्टाचार्य

11:41 AM, 02-Jun-2022

केके के अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिनेता फैसल खान

11:30 AM, 02-Jun-2022

सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस

मुंबई पुलिस, केके के अंतिम दर्शन में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है क्योंकि दिवंगत गायक को अंतिम विदाई देने के लिए सेलेब्स पहुंचने लगे हैं।

11:16 AM, 02-Jun-2022

केके की बेटी ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

केके की बेटी तमारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता को याद करते हुए एक दिल दहला देने वाली पोस्ट साझा की। उसने अंतिम संस्कार कार्ड की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "लव यू फॉरएवर डैड।"

10:52 AM, 02-Jun-2022

सामने आया सेलिब्रिटी मैनेजर का बयान

शो के दौरान मौजूद सेलिब्रिटी मैनेजर ने दावा किया है कि केके ने जाहिर तौर पर मंगलवार को अपने कोलकाता कार्यक्रम के दौरान अस्वस्थ महसूस करने के बारे में कुछ नहीं कहा और "लगभग दो घंटे तक मंच पर प्रदर्शन करते रहे।" 

10:41 AM, 02-Jun-2022

केके के घर पर लगा सितारों का तांता

10:28 AM, 02-Jun-2022

अरशद वारसी ने मांगी मदद

मुझे समय नहीं आ रहा कि आज कल यूं लोगों की अचानक मृत्यु क्यों हो रही है। डॉक्टर्स से भी बात की लेकिन समझ नहीं आया। किसी को वास्तव में इस पर गौर करने की जरूरत है …. रेस्ट इन पीस केके, आपकी कमी खलेगी 🙏

10:16 AM, 02-Jun-2022

केके के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे गायक हरिहरन 

10:02 AM, 02-Jun-2022

अंतिम दर्शन की तैयारियां शुरू

केके के नाम से मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ का पार्थिव शरीर मुंबई में उनके आवास पर लाया गया।

09:17 AM, 02-Jun-2022

अंतिम विदाई

08:47 AM, 02-Jun-2022

10:30 बजे से शुरू होगा अंतिम दर्शन का सिलसिला

केके के परिवार ने खुलासा किया है कि गायक के पार्थिव शरीर को अंधेरी में आज सुबह 10.30 बजे 'अंतिम दर्शन' समारोह के लिए रखा जाएगा।

08:24 AM, 02-Jun-2022

वर्सोवा हिंदू श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

दोपहर 1 बजे के बाद केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। वहीं उनके अंतिम संस्कार के लिए इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी पहुंचेंगे।

08:21 AM, 02-Jun-2022

प्रियंका ने जताया शोक

प्रियंका चोपड़ा ने 31 मई को हुए केके के आखिरी प्रोग्राम का एक वीडियो साझा किया। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "बहुत जल्दी चले गई। परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। रेस्ट इन पावर केके।"

08:05 AM, 02-Jun-2022

1 बजे के बाद होगा अंतिम संस्कार

केके के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के समय में बदलाव किया गया है। अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे तक के लिए टाल दिया गया है।

07:52 AM, 02-Jun-2022

कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक केके की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि गायक की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था, उन्हें लीवर और फेफड़ों की समस्या थी। उनका पोस्टमॉर्टम कोलकाता के एसएसके सरकारी अस्पताल में किया गया है।

07:24 AM, 02-Jun-2022

KK Last Rites Live Updates: पंचतत्व में विलीन हुए गायक केके, बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि

गायक केके का पार्थिव शरीर घर पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गायक की पत्नी और दोनों बच्चे भी अपने मुंबई वाले घर पहुंचे गए हैं। गुरुवार को प्रशंसकों और इंडस्ट्री के लोग गायक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे, जिसके बात केके को अंतिम विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें