बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार, 17 फरवरी को सांताक्रूज के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम क्रिया की विधि लाहिड़ी हाउस से सुबह 10 बजे शुरू होगी।
बप्पी दा के निधन पर जूही चावला ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले बप्पी दा...
कपिल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
नीता गुप्ता ने बप्पी दा को किया याद
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बप्पी लहरी के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, 'अभी कुछ दिन पहले ही तो साथ में शूट कर रहे थे'।
बप्पी लाहिड़ी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे शान और राकेश रौशन
सोनम कपूर ने किया ट्वीट
ऊँ शांति। उनके पसंदीदा गीतों में से एक मेरे पिता की फिल्म साहेब का था। दुखद दिन
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी श्रद्धांजलि
महान संगीतकार और पॉप संस्कृति गायक बप्पी लाहिड़ी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। परिवार को मेरी तरफ़ से संवेदना।
बप्पी दा के निधन से स्तब्ध राज बबर
बप्पी दा ऊर्जा के प्रतीक थे। हमेशा जीवंत और कई मंत्रमुग्ध कर देने वाली रचनाओं के लिए प्रयोग करने के लिए तैयार रहते थे बप्पी दा। उनके बच्चे जैसे उत्साह ने हमें हमेशा प्रभावित किया। उनकी यादों के लिए मुझे कहना होगा - कभी अलविदा न कहना...
बप्पी दा को श्रद्धांजलि देने पहुंची काजोल
स्मृति ईरानी ने जताया दुख
संगीत वादक बप्पी लाहिड़ी के निधन से गहरा दुख हुआ। उनका कालातीत संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। बप्पी दा के परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शांति
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया दुख
संबित पात्रा ने जताया शोक
सुनहरी आवाज वाली एक और लीजेंड नहीं रहे! रॉकस्टार बप्पी लाहिड़ी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उनका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। ऊँ शांति!!
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने व्यक्त किया शोक
क्यों चले जाते है दुनिया से कुछ लोग - अनुपम खेर ने जताया दुख
अंतिम संस्कार
गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।