सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ पूरा, कल परिवार को सौंपा जाएगा शव
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। लेकिन, आज कूपर अस्पताल में ही सिद्धार्थ शुक्ला का शव रखा जाएगा और कल सुबह ग्यारह बजे उनके परिवार को सौंपा जाएगा। मुंबई पुलिस इस मामले में कल आधिकारिक बयान जारी कर सकती है।
आज कूपर अस्पताल में रहेगा शव
सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को आज कूपर अस्पताल में ही रखा जाएगा। कल सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा। जिसके बाद दिन में सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सिद्धार्थ को आखिरी बार उनकी मां के साथ रात में वॉक करते देखा गया था। वह अपनी मां से बेहद करीब थे। उनकी मौत के बाद उनके सभी दोस्त उनकी मां के साथ मौजूद हैं।
टीवी जगत के लोग लगातार सिद्धार्थ के घर पहुंच रहे हैं। गौहर खान, विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई इस वक्त घर में मौजूद हैं। शहनाज के भाई शहबाज भी अपनी बहन के पास पहुंच गए हैं।
पोस्टमार्टम के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के शव की वीडियोग्राफी की जा रही है। कुछ ही देर में पोस्टमार्टम खत्म होगा और शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार का बयान दर्ज किया
मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला की मां, बहन और जीजा का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि, सिद्धार्थ के परिवार ने उनकी मौत पर किसी तरह की कोई आशंका नहीं जताई है।
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से शहनाज को बड़ा झटका लगा है। उनकी हालत ठीक नहीं बताई जा रही। शहनाज के भाई शहबाज उन्हें संभालने के लिए मुंबई रवाना हो चुके हैं। शहनाज के पिता भी जल्द मुंबई पहुंच सकते हैं।
कल होगा अंतिम संस्कार
सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम जारी है। जिसके बाद सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को उनके ओशीवारा वाले घर पर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर तक हो सकता है।
कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पेज लिखा है कि, 'भगवान यह दिल तोड़ने वाला है !! आपकी आत्मा को शांति दें #SidharthShukla। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।'
कुछ ही देर में सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम खत्म होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कभी भी आ सकती है। जिसके बाद पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया जाएगा।
फराह खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है- वह लिखती हैंं कि इस साल इससे ज्यादा खराब क्या हो सकता है। सिद्धार्थ की मौत से मैं बहुत दुखी हूं।
सिद्धार्थ के घर पर हैं आसिम रियाज
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त से दुश्मन बने आसिम रियाज भी उनके घर मौजूद हैं। आसिम इस वक्त उनकी मां के साथ हैं। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ आसिम को हराकर विनर बने थे।
शहनाज गिल कूपर अस्पताल में मौजूद
शहनाज ने जैसे ही सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनी तो वह तुरंत ही कूपर अस्पताल पहुंच गईं। शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आया करते थे।
सिद्धार्थ की दीदी और जीजा कूपर अस्पताल में मौजूद हैं। सिद्धार्थ के दोस्त उनके घर पर उनकी मां के पास पहुंच रहे हैं।
6 बजे आ सकती है रिपोर्ट
सिद्धार्थ शुक्ला की बॉडी का पोस्टमार्टम जारी है। बिसरा को रखा जाएगा। शाम 6 बजे तक रिपॉर्ट आने की उम्मीद।
सिद्धार्थ शुक्ला को करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
सिद्धार्थ शुक्ला की बॉडी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बता दें कि उनके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। डॉक्टर शिवकुमार बॉडी का पोस्टमार्टम कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम शुरू
सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर का मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ का आखिरी पोस्ट
अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि सिद्धार्थ की आखिरी पोस्ट हार्ट लाइन को दिखा रही है। उन्होंने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट पर #TheHeroesWeOwe करके फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए एक पोस्ट किया था, जिसके नीचे हार्ट लाइन यानि दिल की धड़कनें बनी हुई थीं। पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा था। लेकिन दुख की बात ये है कि मेडिकल स्टाफ की सराहना करने वाले सिद्धार्थ आज अपनी ही दिल की धड़कनों को खो चुके हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं। कूपर अस्पताल के मुताबिक सिद्धार्थ तो जब सुबह अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कुल संपत्ति 15 लाख डॉलर है, यानी 11.25 करोड़ रुपये से ऊपर की है। बतौर एक टीवी अभिनेता ये बड़ी रकम है। उनकी ज्यादातर कमाई टीवी शो और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन से होती थी। उनकी महीने की कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा थी।
पुलिस के मताबिक सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत सुबह 3 से 3.30 बजे के करीब खराब होने लगी थी। उन्हें बैचेनी और सीने में दर्द हो रहा था। उन्होंने अपनी मां को इस बात की जानकारी दी थी। उनकी मां ने उन्हें पानी पियाला और सुला दिया। जिसके बाद सुबह सिद्धार्थ शुक्ला नहीं उठे।
कई सितारे सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे हैं। आसिम रियाज, हिमांशी खुराना, राहुल महाजन, आरती सिंह समेत कई कलाकार उनके घर पहुंचे हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार 30 अगस्त को ट्विटर पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सुमित अंतिल और अवनि लेखारा को बधाई दी थी।
बिग बॉस के घर में उनके साथ प्रतिभागी के तौर पर रह चुकीं हिमांशी खुराना ने लिखा कि "ओह माय गॉड। ये यकीन मानना मुश्किल है। RIP सिद्धार्थ शुक्ला"
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। इस वक्त उनके शव का पंचनामा किया जा रहा है। सिद्धार्थ को टीवी सीरियल बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वे बिग बॉस 13 के विजेता भी थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया। सिद्धार्थ ने 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड डेब्यू (बतौर सहायक अभिनेता) किया था।