फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Kiara Wedding Live: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, कहा- हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई

Tue, 07 Feb 2023 10:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Live: तीन साल तक डेटिंग....रोमांस....घूमना और प्यार भरे पल बिताने के बाद बी-टाउन का सबसे चहेता और स्टार कपल या कहें 'शेरशाह' कपल आज आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। पिछले दो दिनों से राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में चल रही सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्मों के बाद आज यानी 7 फरवरी को सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। स्टार कपल की शादी का हिस्सा बनने के लिए दोनों के परिवारों के सहित इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी पहुंच चुकी हैं। इनमें करण जौहर से लेकर शाहिद कपूर, ईशा अंबानी तक का नाम शामिल है। चलिए आपको शादी से जुड़ी हर अपडेट से रूबरू कराते हैं...    
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 07-Feb-2023

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। कियारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंड से ये फोटोज शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है।''

10:04 PM, 07-Feb-2023

रिसेप्शन की जानकारी आई सामने

सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन को लेकर भी जानकारियां सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 8 फरवरी को प्राइवेट जेट से दिल्ली जाएंगे। यहां दोनों अपने करीबी रिश्तेदारों को 9 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी देंगे।

08:24 PM, 07-Feb-2023

इसी मंडप में सिद्धार्थ-कियारा ने लिए सात फेरे

सिद्धार्थ-कियारा की शादी के मंडप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

06:18 PM, 07-Feb-2023

हैंडसम लग रहे थे दूल्हे राजा

सिद्धार्थ-कियारा सात फेरे लेकर पति पत्नी बन चुके हैं। यह शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में हुई। इस बीच अब शादी को लेकर होटल के अंदर से जानकारियां सामने आने लगी हैं। शादी समपन्न होने के बाद एक बैंड वाले ने बताया कि दूल्हे के रूप में सिद्धार्थ बहुत हैंडसम लग रहे थे। 

विज्ञापन
05:27 PM, 07-Feb-2023

सिल्वर कलर के आउटफिट में सिद्धार्थ-कियारा ने लिए सात फेरे

कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के लिए सिल्वर कलर के आउटफिट को चुना था। दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही थी। 
 

05:12 PM, 07-Feb-2023

सिद्धार्थ-कियारा ने लिए सात फेरे

सिद्धार्थ-कियारा ने शादी के सात फेरे ले लिए हैं। सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। अब दोनों पति पत्नी बन चुके हैं।

04:33 PM, 07-Feb-2023

दुल्हे ने मारी धमाकेदार एंट्री

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस से शादी की शहनाईयों और अंदर होती हलचल की आवाज बाहर सुनाई दे रही है। बता दें रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में दूल्हे यानी सिद्धार्थ की एंट्री हो गई है। सिद्धार्थ ने 'साजन जी घर आए' गाने पर मंडप में एंट्री ली है। 

04:16 PM, 07-Feb-2023

संगीत के दौरान बिगड़ी थी सिद्धार्थ के पिता की तबीयत!

सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीत के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता की तबीयत बिगड़ गई थी। अभिनेता को उल्टी शुरू हो गई थी, जिसके कारण डॉक्टर की सलाह लेने पड़ी थी। 

04:05 PM, 07-Feb-2023

सूर्यगढ़ पैलेज पहुंचे गिफ्ट

सिड और कियारा की शादी के लिए गिफ्ट सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचने लगे हैं। गिफ्ट्स से भरा एक ट्रक सूर्यगढ़ पैलेज के बाहर देखा गया है।

03:20 PM, 07-Feb-2023

फेरों से पहले मंडप की तस्वीरें वायरल

सिद्धार्थ और कियारा कुछ ही देर में सात फेरे लेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर मंडप की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें सिद्धार्थ और कियारा की शादी का वेन्यू बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि सिड-कियारा की शादी की थीम पिंक है।

03:16 PM, 07-Feb-2023

कुछ देर में होंगे सिड-कियारा के फेरे

कियारा के साथ शादी रचाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा बरात लेकर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में सात फेरे लिए जाएंगे। फेरे और वरमाला की रस्म के बाद रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी पार्टी रात आठ बजे से होगी।

 

02:49 PM, 07-Feb-2023

गुलाबी पगड़ी पहने तैयार हुए बाराती

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। सूर्यगढ़ पैलेस से राजस्थानी लोक गीतों की आवाजें आ रही हैं। इसके साथ ही भी बाराती गुलाबी पगड़ी पहनक दुल्हनिया को लाने के लिए तैयार हो गए हैं। 

01:50 PM, 07-Feb-2023

सिड की बारात

जल्द घोड़ी चढ़करअपनी दुल्हनिया लेने निकलेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा। सिड की बारात की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही वह बारात लेकर कियारा को लेने जाएंगे।  

01:16 PM, 07-Feb-2023

सिड-कियारा ने सख्ती से किया नो फोन पॉलिसी का पालन

सिद्धार्थ-कियारा ने 'नो फोन पॉलेसी' का पालन करने के लिए सभी के मोबाइन फोन्स पर कवर चढ़ा दिए हैं।

12:42 PM, 07-Feb-2023

इतने बजे सात फेरे लेगें सिड-कियारा

सिद्धार्थ और कियारा की शादी को लेकर विरल भयानी ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट साझा किया है। विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर लिखा है कि सिड और कियारा आज 2 से 4 बजे के बीच फेरे लेंगे।

12:08 PM, 07-Feb-2023

खाने का मेन्यू होगा स्पेशल

सिद्धार्थ-कियारा की शादी का स्पेशल मेन्यू को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में पहुंचे मेहमानों को 10 देशों के 100 से ज्यादा व्यंजन परोसे जाएंगे। 

11:02 AM, 07-Feb-2023

इस शख्स की सलाह पर किले में शादी करने पहुंचे हैं सिड-कियारा

सभी को सिद्धार्थ और कियारा की शादी की डेस्टिनेशन काफी पसंद आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने का आइडिया किसने दिया था? अगर नहीं तो बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि यह सलाह सिद्धार्थ को उनकी कथित रूप से एक्स-गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने दी थी। 

10:21 AM, 07-Feb-2023

सिद्धार्थ-कियारा ने शादी में खर्च किए इतने करोड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग वेन्यू सूर्यगढ़ पैलेस शाही शादियों के लिए जाना जाता है। इसका एक दिन का खर्चा तकरीबन 1.20 करोड़ रुपए का आता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी में छह करोड़ से भी ज्यादा की लागत लगने वाली है।

09:40 AM, 07-Feb-2023

सिड-कियारा की हल्दी और संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल

सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया बनने के लिए पूरी तरह तैयार कियारा आडवाणी की संगीत और हल्दी सेरेमनी की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ये वीडियो फैन पेज ने साझा किए हैं।  

09:10 AM, 07-Feb-2023

संगीत में घरवालों ने मचाया धमाल

बीती रात रखी गई संगीत सेरेमनी में कियारा के घरवालों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा की फैमिली ने 'गोरी नाल', 'रंगी सारी', 'रांझा', 'मन भरेया' और 'तेरा बन जाऊंगा' जैसे कई हिट गानों पर डांस कर स्टेज पर आग लगा दी थी।  

08:11 AM, 07-Feb-2023

यह होगा सिड-कियारा की शादी का पूरा शेड्यूल

आज कपल द्वारा सूर्यगढ़ पैलेस के कोर्टयार्ड में लंच का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शादी होगी। शादी के सेलिब्रेशन के बाद रिसेप्शन का आयोजन सूर्यगढ़ पैलेस के लॉन में किया जाएगा।

07:45 AM, 07-Feb-2023

जैसलमेर पहुंचे आकाश अंबानी

अंबानी परिवार की बेटी यानी ईशा अंबानी के जैसलमेर पहुंचने के बाद उनके बड़े भाई यानी आकाश अंबानी भी सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शिरकत करने पहुंच गए हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आकाश अंबानी की गाड़ियों का काफिला जैसलमेर में दिखाई दिया है।

07:30 AM, 07-Feb-2023

Sidharth Kiara Wedding Live: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, कहा- हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की रस्में पिछले दो दिन से सूर्यगढ़ पैलेस में चल रही हैं। कल रात संगीत सेरेमनी के लिए जहां पूरा पैलेस गुलाबी रंग की रोशनी में नहा गया था, वहीं आज कपल की शादी के लिए तेजी से तैयारियां चल रही हैं। 'शेरशाह' फिल्म से करीब आया यह कपल आज एक-दूजे का हो जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें