फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shyam Benegal Last Rites Live: राजकीय सम्मान के साथ बेनेगल को अंतिम विदाई, नसीर-बोमन सहित कई सेलेब्स पहुंचे

Tue, 24 Dec 2024 04:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Shyam Benegal Funeral Live Ne ws in Hindi: मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज मंगलवार को उन्हें अंतिम विदाई दी गई है।
विज्ञापन
श्याम बेनेगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:08 PM, 24-Dec-2024
नम आंखों के साथ बेनेगल को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नम आंखों के साथ बेनेगल को अंतिम विदाई
राजकीय सम्मान के साथ श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कई फिल्मी सितारे भी उन्हें आखिरी विदाई देने आए। इंडस्ट्री के कई सितारे इस दौरान भावुक होते दिखे।

04:13 PM, 24-Dec-2024

जावेद अख्तर ने जताया शोक
गीतकार जावेद अख्तर ने श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने श्मशान घाट पर मीडिया से बातचीत की और दिग्गज निर्माता-निर्देशक के निधन पर दुख जताया।

03:08 PM, 24-Dec-2024

दीया मिर्जा ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर श्याम बेनेगल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, 'आप अपने सिनेमा के जरिए हमेशा इस दुनिया में रहेंगे'।
 

विज्ञापन
03:05 PM, 24-Dec-2024

जोया अख्तर ने दी श्रद्धांजलि, साझा किया पोस्ट
जावेद अख्तर-हनी ईरानी की बेटी और फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने दिग्गज फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि दी है। जोया ने लिखा, 'सिनेमा को दो दिग्गज हीरोइनों-शबाना आजमी और स्मिता पाटिल से आपने रूबरू कराया'।
 

02:45 PM, 24-Dec-2024
बोमन ईरानी-नंदिता दास - फोटो : सोशल मीडिया

बोमन ईरान और नंदिता दास पहुंचे
अभिनेता बोमन ईरानी भी बेनेगल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनके अलावा नंदिता दास और निर्माता रोनी स्क्रूवाला भी श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
02:26 PM, 24-Dec-2024
रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक भी पहुंचे
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी अपनी पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक के साथ श्याम बेनेगर को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके बेटे विवान शाह भी नजर आए। बता दें कि हाल ही में श्याम बेनेगल के जन्मदिन के जश्न में भी नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे।
 

02:19 PM, 24-Dec-2024
श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में फिल्मी हस्तियां - फोटो : सोशल मीडिया

श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में आए सितारे
कुलभूषण खरबंदा से लेकर, दिव्या दत्ता, रजित कपूर, अशोक पंडिट, इला अरुण और उनकी बेटी इशिता अरुण तक, फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। 

02:14 PM, 24-Dec-2024

किडनी की बीमारी से पीड़ित थे बेनेगल
श्याम बेनेगल का कल सोमवार 23 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने कल शाम मुंबई सेंट्रल के वोकहार्ट अस्पताल में आखिरी सांस ली। जुबैदा, अंकुर जैसी फिल्में निर्देशित करने वाले बेनेगल लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। आज उन्हें आखिरी विदाई दी जा रही है।
 

02:11 PM, 24-Dec-2024

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का पार्थिव शरीर मुंबई के श्मशान घाट जाया जा रहा है। 
 

02:00 PM, 24-Dec-2024

Shyam Benegal Last Rites Live: राजकीय सम्मान के साथ बेनेगल को अंतिम विदाई, नसीर-बोमन सहित कई सेलेब्स पहुंचे

मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल अपने आखिरी सफर पर निकल चुके हैं। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हो रहा है। मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार होगा। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें