या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके अपार्टमेंट में हुए हमले की पुलिस तेजी से जांच कर रहीहै। पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई हैं और सूचनाओं के जरिए उसकी तलाश कर रही हैं।
सैफ अली खान के घर जांच करने के लिए टीम पहुंची है। तस्वीर में जांच दल अभिनेता के घर के बाहर खड़ी नजर आ रही है।
करीना कपूर खान ने अपने पति पर हुए हमले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने मीडिया से भावुक अपील की है। उन्होंने मीडिया से विनम्र अनुरोध किया कि वे बिना तथ्यों के कवरेज से बचें। उन्होंने आगे लिखा, "हम आपकी चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं, लेकिन यह हमारी सुरक्षा के लिए जोखिम भरा भी है। मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें। आप हमें वह स्पेस दें जो हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और इस घटना का सामना करने की आवश्यक है। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं।"
सैफ अली खान से मुलाकात करने के बाद उनके बेटे इब्राहिम अली खान और बेटी सारा अली खान लीलावती अस्पताल से वापस लौट आए हैं।
सैफ अली खान इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मुलाकात करने के लिए उनकी छोटी बहन सोहा अली खान पहुंचीं।
शिव सेना नेता नरेश म्हस्के ने इस घटना पर पुलिस जांच कर रही है और आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।
सैफ अली पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही अरमान जैन और अनीसा लीलावती अस्पाल पहुंचे थे। इस दौरान पर वह कैमरे में कैद हो गए।
सैफ पर हुए हमले के बाद उनके ससुर रणधीर कपूर को बेटी करिश्मा के घर जाते देखा गया। दो लोगों की मदद से वह घर से अंदर गए।
सैफ अली खान पर हमले की खबर सुनने के बाद संजय दत्त अभिनेता के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे।
सैफ अली खान पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही करण जौहर करिश्मा कपूर के घर पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कार से उतरकर अभिनेत्री के घर में प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के हाथ में आया केस
अभिनेता के घर पर उपस्थित लोगों में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी शामिल थे, जिन्होंने घटना के विवरण की जांच की। दया नायक मुंबई अंडरवर्ल्ड से निपटने में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। कथित तौर पर दया ने अपने करियर में करीब 80 एनकाउंटर किए हैं।
सैफ पर हमला करने वाले शख्स की तस्वीर आई सामने
सैफ अली खान पर जिस शख्स ने चाकू से हमला किया था, उसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। हालांकि, पुलिस लगातार अभिनेता के घर की जांच में जुटी हुई है।