08:37 AM, 02-Apr-2026
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया ने की राम के लुक में रणबीर की तारीफ
टीजर और रणबीर का लुक सामने आने से पहले इसको लेकर लोग अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की राम के लुक में तारीफ की है। प्रशंसकों के साथ वर्चुअल बातचीत के एक वीडियो में आलिया रामायण के राम वाले सीन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आईं। उन्होंने कहा, 'रामायण का एक हिस्सा कल रिलीज होने वाला है। इसे राम वाला हिस्सा कहते हैं। मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली हूं, इसलिए कृपया इसे देखें और इसका समर्थन करें।' आगे रणबीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल शानदार है। मुझे लगता है कि रणबीर ने बहुत ही खूबसूरती से काम किया है और मैं आप लोगों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। यह सचमुच लाजवाब है।