आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आ गई है।
रणबीर-आलिया की शादी से करीना कपूर, करण जौहर और करिश्मा कपूर की पहली तस्वीर सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी में पहुंचते ही करण जौहर सबसे पहले आलिया भट्ट से मिलने पहुंचे। करण आलिया को देख इमोशनल हो गए। बता दें कि करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं।
मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर, आलिया-रणबीर की शादी के लिए सज-धजकर तैयार हैं ।
करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गई हैं। यहां देखिए वीडियो...
अपने भाई रणबीर कपूर की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी वेडिंग वेन्यू पहुंच चुकी हैं। कैमने में कैद हुईं एक्ट्रेस िस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आईं।
रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले महीनों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो, शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स 90-110 करोड़ रुपये में बिके हैं। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रणबेलिया की शादी में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन भी पहुंच चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी से अपना लुक साझा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बंधन में बंधने वाले रणबीर और आलिया आज दोपहर 2 बजे अपने परिवार और दोस्तों के सामने सात फेरे लेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने इस दिन पर अभिनेत्री आलिया भट्ट का मेकअप मिकी कॉन्ट्रैक्टर करेंगे। इसके अलावा शादी के लिए रणबीर और आलिया के मेकअप और हेयरस्टाइल का ख्याल रखा जाएगा।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हल्दी सेरेमनी पूरी हो गई है। इस सेरेमनी में नीतू कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान और रिद्धिमा कपूर साहनी शामिल हुए थे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के विवाह स्थल वास्तु को सजाने के लिए बेंगलुरु से गुलदाउदी और सफेद फूल मंगवाए गए हैं।
रणबीर- आलिया की शादी से पहले बीते दिन यानी बुधवार को इस कपल की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई कलाकार शामिल हुए। इसी बीच मेहंदी में पहुंचीं रणबीर कपूर की बहन अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर मेहंदी की तस्वीर शेयर की है।
अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी करने के लिए तैयार अभिनेता रणबीर कपूर दूल्हे राजा बन राज कृष्णा बंगले से घोड़ी चढ़ अपनी बरात अपने घर वास्तु लेकर पहुंचेंगे।
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया कि शादी 14 अप्रैल यानी आज होने वाली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि रणबीर और आलिया की शादी मुंबई स्थित उनके घर वास्तु से होगी।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल, बुधबार को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। स्टार कपल की यह शादी पंजाबी रीति- रिवाज से आयोजित की जाएगी। फैंस काफी समय से इस शादी की इंतजार कर रहे हैं। यह कपल बीते कई सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहा है। साल 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई रणबीर- आलिया की प्रेम कहानी आज अपना एक नया सफर शुरू करने वाली है।