फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Live: फिल्म ‘रामायण’ के दिल्ली इवेंट में रणबीर-यश ने अनुभव किए साझा, सनी देओल छा गए

Sat, 18 Jul 2026 09:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Ramayana Pratham Sankalp Red Carpet Event Live: शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म ‘रामायण’ का प्रथम संकल्प और रेड कारपेट इवेंट हुआ। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। यहां फिल्म के ट्रेलर की झलक भी दिखाई गई। अरुण गोविल, साई पल्लवी और रणबीर कपूर, यश और सनी देओल ने फिल्म को लेकर बहुत कुछ कहा। इस खबर में जानिए इवेंट से जुड़ी विस्तृत जानकारी।
विज्ञापन
रामायण-प्रथम संकल्प कार्यक्रम में शामिल हुए सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम@netflixindiareality
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 18-Jul-2026

फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर इवेंट के आखिर में फिर दिखाया गया

फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर इवेंट के शुरू में दिखाया गया था। साथ ही इवेंट के आखिर में भी ऑडियंस और मेहमानों को यह ट्रेलर दिखाया गया। 

08:54 PM, 18-Jul-2026
सनी देओल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

सनी देओल इवेंट में हुए भावुक

इवेंट में सनी देओल की एंट्री पर खूब तालियां बजी। उन्होंने फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि हर देशवासी यह फिल्म देखने जाएगा। 

08:49 PM, 18-Jul-2026
अभिनेता यश - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

रावण बने यश ने सबका शुक्रिया अदा किया

फिल्म 'रामायण' में साउथ के सुपरस्टार यश ने रावण का किरदार किया है। उन्होंने इवेंट में कहा, 'मुझे यह अवसर देने के लिए शुक्रिया। उन्होंने फिल्म के हर किरदार को सराहा। सभी को धन्यवाद कहा।'

विज्ञापन
08:45 PM, 18-Jul-2026
योग गुरु रामदेव बाबा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

रामदेव बाबा ने फिल्म को सफल बताया

इवेंट में बाबा रामदेव भी शामिल हुए। उन्होंने फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर देखा, इसे सराहा और फिल्म को पहले ही सफल बता दिया। 

08:36 PM, 18-Jul-2026
रवि दुबे - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

भगवान लक्ष्मण बने रवि दुबे हुए भावुक

 फिल्म 'रामायण' में भगवान लक्ष्मण की भूमिका पाकर रवि दुबे बहुत खुश हैं। उनका मानना है कि यह उनका सौभाग्य है कि वह फिल्म का हिस्सा बने हैं। उन्होंने निर्माता और निर्देशक का शुक्रिया भी कहा। 

विज्ञापन
08:17 PM, 18-Jul-2026
रणबीर कपूर और साई पल्लवी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बनने पर खुशी जताई

फिल्म 'रामायण' के दिल्ली इवेंट में रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने भी फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए। रणबीर कपूर ने अरुण गोविल जी को शुक्रिया कहा, साथ ही बताया कि वह उन्हें बचपन से ही राम के किरदार में देखते हुए बड़े हुए हैं, ऐसे में अगर थोड़ा बहुत भी उनकी तरह इस भूमिका को निभा पाए तो बहुत बड़ी बात होगी। वहीं साई पल्लवी ने बताया कि उन्होंने आंखें बंद की और माता सीता से कहा कि वह इस किरदार को निभाने की शक्ति दें। बता दें कि 'रामायण' फिल्म में रणबीर कपर और साई पल्लवी, भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे हैं। 

08:01 PM, 18-Jul-2026
अभिनेता अरुण गोविल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

फिल्म 'रामायण' को लेकर अरुण गोविल ने भी अनुभव साझा किए

अरुण गोविल नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने ही टीवी की चर्चित 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया था। वह कार्यक्रम में कहते हैं, 'राम जी अपना काम करवाने के लिए चुनते हैं। यह बात सच है। मैं आपको बताता हूं कि जब रामानंद सागर जी टीवी पर 'रामायण' बना रहे थे तो मैंने उसने कहा कि मुझे राम जी का चरित्र निभाना है, पहले उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया। फिर दूसरे रोल दिए, लेकिन मैं नहीं माना। फिर आखिरी में उन्होंने ही कहा कि तुम जैसा राम हमें नहीं मिल सकता है।'
वह आगे कहते हैं, 'अब फिल्म में मैं राजा दशरथ का किरदार निभा रही हूं। मैं जब भी सेट पर होता था, तो मेरे सामने हमेशा राम रहते थे। मुझे इस फिल्म में सबके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। मैंने इस फिल्म के सेट पर कभी अफरा-तफरी नहीं देखी। क्योंकि हम आम फिल्म नहीं 'रामायण' बना रहे हैं।' 
 

07:50 PM, 18-Jul-2026
निर्देशक नितेश तिवारी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण' से जुड़े अनुभव किए साझा

इवेंट में फिल्म 'रामायण' के निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, 'जो हुआ, उसको छेड़ा नहीं है। लेकिन हम आपको 'रामायण' की कहानी को अलग अनुभव के साथ दिखाएंगे। टेक्नोलॉजी एडवांस हो चुकी है तो आपको वो एक्सपीरियंस अच्छा मिलेगा। जैसे उस वक्त हनुमान जी ने लंका को कैसे जलाया था, किशकिंधा नगरी कैसी दिखती थी, यह बातें आपको भव्य तरीके से पर्दे पर दिखेंगी।' 
 

07:32 PM, 18-Jul-2026
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' को लेकर कई बातें कही

फिल्म 'रामायण' को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि ऋषभ शर्मा ने फिल्म 'रामायण' में भी संगीत पेश किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्यों 'रामायण' फिल्म बनाई? इस पर वह कहते हैं, 'हमारी कंपनी ने बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स के लिए आठ ऑस्कर अब तक जीते हैं। लेकिन हमारे टैलेंट की दुनिया में उतनी कद्र नहीं हुई। ऐसे में मैंने सोचा कि कौन सी ऐसी कहानी है, जो हमारी है और उस पर हमें गर्व है। जब हम उसे दुनिया के सामने पेश करें तो लगे कि हमने इसे पूरी मेहनत से बनाया है। उसी वक्त मुझे 'रामायण' का ही ख्याल आया। तब मैंने सोचा कि अब बस 'रामायण' ही बनानी है।'
वह आगे कहते हैं, 'मेरा मानना है कि रामायण कोई भेदभाव नहीं करती है। आज हम आपके सामने यह कहानी पेश करने जा रहे हैं।'  

07:17 PM, 18-Jul-2026
प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ शर्मा ने दी प्रस्तुति

सितार वादक ऋषभ शर्मा ने 'रामायण' फिल्म से जुड़े इस कार्यक्रम में एक भक्तिमय प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने पहली बार भजन 'रामा राम रटते रटते' की प्रस्तुति दी। इसके अलावा उन्होंने ' तांडवम' की भी प्रस्तुति मंच से दी। 

07:09 PM, 18-Jul-2026
कुमार विश्वास 'रामायण' संकल्प कार्यक्रम में स्टेज पर नजर आए - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

कुमार विश्वास ने कार्यक्रम में राम कथा का महत्व बताया

कुमार विश्वास ने 'रामायण' फिल्म से जुड़े इस खास इवेंट में भगवान राम की कथा का जिक्र किया। इस कथा का महत्व बताया। साथ ही यह फिल्म बनाने के लिए मेकर्स का धन्यवाद किया।  

07:04 PM, 18-Jul-2026
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodhungama

विवेक ओबेरॉय भी इवेंट में पहुंचे

रणबीर कपूर के अलावा फिल्म 'रामायण' में विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे। वह भी दिल्ली के इवेंट में नजर आए।  
 

06:55 PM, 18-Jul-2026
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodhungama

रणबीर कपूर इवेंट में हुए शामिल

इवेंट में सबसे पहले फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर पहुंचे। उनके देसी अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में फिल्म की अभिनेत्री साई पल्लवी भी पहुंचीं। वह साड़ी पहने इस इवेंट में पहुंचीं। उनकी सादगी ने भी सबको मोह लिया। 
   

06:54 PM, 18-Jul-2026

Ramayana Live: फिल्म ‘रामायण’ के दिल्ली इवेंट में रणबीर-यश ने अनुभव किए साझा, सनी देओल छा गए

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म को रिलीज होने में समय है लेकिन मेकर्स ने एक खास इवेंट दिल्ली में रखा। जिसको नाम दिया गया ‘प्रथम संकल्प’। यह एक तरह का रेड कारपेट इवेंट था, जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकार नजर आए। रणबीर कपूर, विवेक ओबेरॉय, साई पल्लवी, यश और सनी देओल यहां मौजूद दिखे। इस कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट्स यहां, जानिए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें