फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava Health Update LIVE: राजू के लिए फैंस मांग रहे दुआ, बोले- अब आंखें भी खोलो, चलो मान भी जाओ न...

Thu, 01 Sep 2022 01:31 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Raju Srivastava Health Update LIVE: दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 22 दिन हो गए हैं। यूं तो कॉमेडियन की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें अब तक होश नहीं आया है। बता दें कि 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:26 AM, 01-Sep-2022

फैंस दिखा रहे अपना प्यार

कॉमेडियन के फैंस उनके लिए दुआ मांगने के साथ ही अलग-अलग तरीके से अपना प्यार भी दिखा रहे हैं। राजू के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फैंन की पेंटिंग को शेयर कर इस गिफ्ट के लिए धन्यवाद कहा है।

09:17 PM, 31-Aug-2022

होश में आने में लग सकते हैं 10 दिन

करीबी रिश्तेदारों के अनुसार राजू को होश में लाने की कोशिश कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि अभी कॉमेडियन को होश में आने में 10 दिन या इससे ज्यादा दिन लग सकते हैं।

05:37 PM, 31-Aug-2022

अब तक नहीं आया होश

रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि अब राजू की पूरी बॉडी सही तरीके से काम कर रही है। लेकिन, 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से उन्हें होश नहीं आया है।

विज्ञापन
05:00 PM, 31-Aug-2022

कौन कर रहा है राजू का इलाज?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली एम्स में एसओडी डॉ. पद्मा श्रीवास्तव और डॉ. अचल श्रीवास्तव की देख-रेख में राजू का इलाज चल रहा है।

04:07 PM, 31-Aug-2022

दो बार हटाया गया वेंटिलेटर

लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया। इससे पहले भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए 2 बार वेंटिलेटर हटाया जा चुका है। लेकिन, अब जब से राजू 90 फीसदी ऑक्सीजन नैचुरली ले रहे हैं, तब से डॉक्टर्स पूरी तरह से वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
02:45 PM, 31-Aug-2022

मंगलवार को हटाया था वेंटिलेटर सपोर्ट

बता दें कि 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालांकि, कॉमेडियन की सेहत में हो रहे सुधार को देखते हुए डॉक्टर्स ने कुछ देर के लिए मंगलवार को वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया था।

02:00 PM, 31-Aug-2022

नॉर्मल हुआ राजू का बीपी

मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजू के भाई ने बताया कि अब राजू की हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। यही कारण है कि डाक्टर्स आज या कल राजू श्रीवास्तव को वेटिंलेटर सपोर्ट से हटाने का फैसला ले रहे हैं।

01:23 PM, 31-Aug-2022

ठीक हो रहे राजू

खुशखबरी! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव अब 90 फीसदी नैचुरली ऑक्सीजन ले रहे हैं। वहीं 10 फीसदी ऑक्सीजन बाहरी तौर पर दिया जा रहा है। 

12:21 PM, 31-Aug-2022

फैन ने बनाई पेंटिंग

इतना ही नहीं राजू के प्रशंसक और पेंटिंग आर्टिस्ट जुबैर खान ने कॉमेडियन के लिए पेंटिंग भी बनाई है, जिसे राजू श्रीवास्तव के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट भी किया गया है।
 

11:57 AM, 31-Aug-2022

अब आंखें भी खोलो, चलो मान भी जाओ न

सिंगर सिद्धार्थ वर्मा और मानसी द्विवेदी वर्मा ने राजू के लिए गाना गया है। गंगा किनारे शूट किए गए गाने के बोल इस प्रकार हैं... अब आंखें भी खोलो, चलो मान भी जाओ न। तुमको आना होगा। राजू आना होगा। राजू फिर आएंगे, सबको हंसाएंगे।

11:49 AM, 31-Aug-2022

लोग कर रहे दुआएं और हवन-पूजन

वहीं, राजू के फैंस अलग-अलग तरह से कॉमेडियन की अच्छी सेहत की दुआ कर रहे हैं। कोई उनके लिए पूजा कर रहा है तो कोई गाना बना रहा है। हाल ही में कानपुर के सिद्धार्थ वर्मा और मानसी द्विवेदी वर्मा ने उनके लिए खास गाना बनाया है। 

11:30 AM, 31-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव के सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे फैंस, बोले- अब आंखें भी खोलो, चलो मान भी जाओ न...

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 19वें दिन भी होश नहीं आया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी है। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजू के परिजनों ने कहा कि कॉमेडियन की रिकवरी बेहद स्लो है। लेकिन, डॉक्टर्स का मानना है कि उन्हें जल्द ही होश आ सकता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें