08:40 AM, 29-Aug-2022
अब सिर्फ राजू की पत्नी को मिल रही ICU में एंट्री, किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर्स ने उठाया यह कदम
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बता दें कि ब्रेन में इंफेक्शन के बाद डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर ऑक्सीजन की मात्रा 60 फीसदी तक बढ़ा दी थी। हालांकि, अब इस मात्रा को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर्स अब सिर्फ 40 फीसदी ऑक्सीजन बाहर से दे रहे है।