फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav LIVE Update: राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने दी खुशखबरी, कहा- अब उनकी हालत स्थिर

Tue, 23 Aug 2022 11:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

राजू श्रीवास्तव को पिछले 13 दिनों से होश नहीं आया है। वह अब भी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती हैं। पूरा देश उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहा है। परिवार वाले उनके बेहतर सेहत के लिए पूजा कर रहे हैं। इसी बीच उनके स्वस्थ से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जी हां, राजू श्रीवास्तव की बेटी ने कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया है। पढ़िए अंतरा ने क्या कहा...
विज्ञापन
raju srivastava - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 23-Aug-2022

जब राजू श्रीवास्तव के ब्रेन डेड और निधन की खबर आग की तरह फैली तो कॉमेडियन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। उनके परिवार ने कहा था कि वो इस तरीके की झूठी खबरों से बेहत आहत हैं। 

09:25 PM, 23-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव बिग बॉस तीन में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं। 

08:00 PM, 23-Aug-2022

कुछ समय पहले राजू श्रीवास्तव को लेकर जमकर अफवाहें फैलाई जा रही थीं, तब उनकी पत्नी ने मीडिया के सामने आकर सभी से उनको लेकर किसी भी तरह की झूठी बातें न फैलाने की अपील की थी।

विज्ञापन
06:39 PM, 23-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव की हालत भले ही स्थिर बताई जा रही हो, लेकिन अभी उनको होश में आने में वक्त लगेगा। कॉमेडियन के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है।
 

05:34 PM, 23-Aug-2022

प्रार्थनाओं का लगा तांता

विज्ञापन
04:43 PM, 23-Aug-2022

फैंस मांग रहे दुआ

04:00 PM, 23-Aug-2022

दीपू ने राजू को बताया था फाइटर

दीपू श्रीवास्तव ने वीडियो संदेश में कहा था, "वह एक फाइटर हैं और जल्द ही लड़ाई जीतकर वापस आएंगे और अपनी कॉमेडी से सभी का मनोरंजन करेंगे।"

03:30 PM, 23-Aug-2022

राजू के छोटे भाई ने व्यक्त किया था आभार

इससे पहले, राजू के छोटे भाई ने कॉमेडियन के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया था। वीडियो में, उन्होंने प्रशंसकों की प्रार्थना के लिए आभार व्यक्त किया था। 

03:00 PM, 23-Aug-2022

राजू की बेटी ने दिया अपडेट

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया कि "अब कॉमेडियन की हालत स्थिर है। हालांकि वह अब भी बेहोश हैं। डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।"

02:28 PM, 23-Aug-2022

एक -दो दिन में हट सकता है वेंटीलेटर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यदि ऐसे ही सुधार होता गया तो डॉक्टर्स एक या दो दिन में धीरे-धीरे कुछ घंटों के लिए वेंटीलेटर हटा सकते हैं। 

01:08 PM, 23-Aug-2022

हर किसी को कॉमेडियन के स्वास्थ्य की चिंता

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू की सेहत का हाल जानने के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा, कैलाश खेर, सुनील पाल, शेखर सुमन, जॉनी लीवर रोजाना फोन कर रहे हैं। सिंगर सोनू निगम भी एम्स आने वाले हैं।

12:03 PM, 23-Aug-2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करवा रहे राजू की सेहत की मॉनिटरिंग

सिर्फ परिवार वाले या फैंस ही नहीं बल्कि राजनेता भी राजू की सेहत को लेकर चिंतित हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने OSD दिनेश सहगल को राजू के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल करने के लिए दिल्ली भेजा था। बता दें कि मुख्यमंत्री लगातार राजू की सेहत की मॉनिटरिंग करवा रहे हैं। 

11:31 AM, 23-Aug-2022

बढ़ी राजू की सुरक्षा

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति, कॉमेडियन के कमरे में घुसकर उनके साथ सेल्फी ले रहा था। इस घटना के बाद राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

11:05 AM, 23-Aug-2022

अब भी वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव का इलाज कार्डियोलॉजी और न्यूरो विभाग मिलकर कर रहा है। राजू को 12 दिन से अब तक होश नहीं आया हैं, उनको लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया है।

10:15 AM, 23-Aug-2022

2005 में लाइमलाइट में आए थे राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव ने 2005 में आए स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में भाग लेने के बाद प्रसिद्धि हासिल की थी। इस शो के बाद, राजू कई रियलिटी शोज में दिखाई दिए। इसके अलावा वह बाजीगर और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

09:45 AM, 23-Aug-2022

अब स्थिर है राजू की हालत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू की हालत अब स्थिर है। उनका ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल बढ़ गया है। हालांकि डॉक्टर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए वह किसी को भी उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं। 

09:31 AM, 23-Aug-2022

24 घंटे निगरानी कर रहे डॉक्टर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एम्स में डॉक्टरों की टीम 24 घंटे राजू श्रीवास्तव की निगरानी कर रही है। इतना ही नहीं राजू के परिवार का कोई न कोई सदस्य हर वक्त उनके साथ अस्पताल में रह रहा है।

08:47 AM, 23-Aug-2022

Raju Srivastav LIVE Update: राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने दी खुशखबरी, कहा- अब उनकी हालत स्थिर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को होश में आने में लगभग दो हफ्तों से ज्यादा का समय लग सकता है। राजू की सेहत के लिए उनके घरवालों ने पांच दिन की पूजा रखी है। बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव के घर पर चल रही इस पूजा में उनकी पत्नी शिखा और बच्चों समेत पूरा परिवार शामिल हुआ है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें