राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब दोनों की शादी के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।
राघव-परी के पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच परी-राघव के संगीत नाइट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह कपल ब्लैक एंड व्हाइट थीम में नजर आ रहे हैं।
परी-राघव के वेडिंग रिसेप्शन से पहली फोटो आई सामने
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हो गई है। अब उनके वेडिंग रिसेप्शन से पहली फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में काफी भव्य इंतजाम नजर आ रहे हैं।
रात की पार्टी की थीम है ब्लैक एंड व्हाइट
खबर आ रही है कि रिसेप्शन के बाद परी और राघव ने मेहमानों के लिए एक नाइट पार्टी रखी है, जिसका थीम ब्लैक एंड व्हाइट होगा।
परी-राघव की शादी से सानिया और मनीष की तस्वीर आई सामने
परी-राघव की शादी से सानिया मिर्जा और मनीष मल्होत्रा की तस्वीरें सामने आई है। दोनों सजे-धजे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। खबर यह भी है कि परी के विदाई में ये जवानी है दिवानी का गाना 'कबीरा' बजाया गया था।
रिसेप्शन में परी-राघव ने किया स्पेशल डांस
खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 25 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। 24 सितंबर को सात फेरों के बाद उनका ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हुआ है। दोनों ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी दी है।
राघव-परी के वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियां शुरू
परी की विदाई के लिए पहुंची कार
दूल्हा-दुल्हन को लेने कार सज-धजकर लीला पैलेस पहुंच चुकी है। फोटो सेशन के बाद परी की विदाई होगी और वह राघव के साथ विदा हो जाएंगी
परी-राघव के सात फेरे हुए पूरे
खबर आ रही है कि परी और राघव के सात फेरे पूरे हो चुक हैं। फोटो सेशन चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार और रिश्तेदार तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। फैंस को नवविवाहित जोड़े की तस्वीरों का इंतजार है।
जल्द आने वाली हैं शादी की तस्वीरें
इनकी शादी लीला पैलेस में हो रही है। अब जल्द ही परी और राघव की शादी की तस्वीरें सामने आने वाली हैं। फैंस में भी फोटोज देखने का उत्साह साफ नजर आ रहा है।
जयमाला के दौरान सिंगर्स ने गाया यह गाना
'राघव की हुईं परिणीति' के नाम से कपल के जयमाला पर यह गाना बजा है । यह गाना उदयपुर के लीला पैलेस में गूंज उठा है। जयमाला सेरेमनी के दौरान यह सॉन्ग बजाया गया है। अब बस सभी को परी और राघव के एक झलक का इंतजार है
जारी है राघव-परी की शादी की रस्में
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में अभी जारी हैं। जल्द दी दोनों की तस्वीरें सामने आने वाली हैं। फैंस भी दोनों की तस्वीरें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
जल्द एक-दूसरे के होंगे राघव-परी
जल्दी ही परी और राघव एक-दूसरे के होने वाले हैं। शादी की रस्में चल रही हैं और अब फैंस को दूल्हा और दूल्हन की तस्वीरों का इंतजार है।
राघव-परी के फेरे हुए शुरू
राघव और परी के शादी के फेरे शूरू हो गए हैं। पंडित जी के मंत्रों ने पूरे लीला पैलेस को सुशोभित कर दिया है। अब कुछ ही समय के बाद परी और राघव एक दूसरे के हमसफर बन जाएंगे।
नाव में परी के लिए बरात लेकर आए राघव चड्ढा
खबर आ रही है कि राघव चड्ढा नाव में परी के लिए बरात लेकर जा रहे हैं। उसी वेन्यू में जयमाला और शादी होगी। अव वह वक्त दूर नहीं जब राघव-परी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे।
राघव-परी के शादी की रस्में हुईं शुरू
खबर आ रही है कि शादी की तो रस्में शुरू हो गई हैं, लेकिन फिल्म निर्माता करण जौहर इस शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे। मेहमानों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल था, लेकिन अब खबर सामने आई है कि वह इस शादी में शामिल नहीं होंगे।
सफेद शेरवानी में नजर आए राघव
परी और राघव के शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। सफेद शेरवानी में राघव किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं। खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
बेहद स्मार्ट लगे दूल्हे राजा
दोनों की शादी का इवेंट काफी सीक्रेट है ऐसे में दोनों के फैन्स उनकी फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दूर से क्लिक की गई इन तस्वीरों राघव चड्ढा की पहली झलक देखने को मिली है, जिसमें वह सफेद शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शिरकत करने के लिए हरभजन सिंह भी पत्नी गीता बसरा के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। जोड़े को चंद मिनट पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान भज्जी कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं, गीता बसरा लाल कलर के अटायर में बेहद हसीन लगीं।
राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा को अपनी दुल्हनिया बनाने निकल चुके हैं। ढोल-नगाड़े के बीच नाव पर बरात निकली है। वहीं, परिणीति सज-धजकर राघव के इंतजार में पलकें बिछाए बैठी हैं।
बॉलीवुड की अन्य हसीनाओं की तरह परिणीति चोपड़ा ने भी मनीष मल्होत्रा के जरिए डिजाइन किया गया वेडिंग जोड़ा चुना है। इसी कड़ी में डिजाइनर ने परिणीति-राघव की शादी का हिस्सा बनने के लिए मुंबई से उदयपुर की उड़ान भरी है।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संगीत सेरेमनी शनिवार देर रात पूरी हुई। फैंस, जोड़े के वेडिंग फंक्शन्स से जुड़ी तस्वीरों को देखने के लिए बेताब हैं। इसी कड़ी में संगीत फंक्शन से रागनीति की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इसमें परी जहां सिल्वर कलर के लहंगे में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। तो वहीं, ऑल ब्लैक अटायर में राघव चड्ढा का अंदाज भी देखते ही बन रहा है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हो चुकी हैं। अब यह जोड़ा सात फेरे लेने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में राजनीति जगत के दिग्गज भी वेडिंग का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं। शादी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच चुके हैं, जिनका राघव के परिजनों ने भव्य स्वागत किया है।