फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav wedding Live: परी-राघव की शादी के लिए लगातार उदयपुर पहुंच रहे मेहमान, जानें पल-पल का अपडेट

Sat, 23 Sep 2023 10:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Parineeti Raghav Marriage Live News, Venue, Guest List: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज गया है। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कहा जा रहा है कि परिणीति की चूड़ा सेरेमनी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 23-Sep-2023

गर्मजोशी से हुआ केजरीवाल और भगवंत मान का स्वागत

उदयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का स्वागत राघव चड्ढा के माता पिता ने किया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में राघव के पैरेंट्स को मुख्य द्वार पर मेहमानों का वेलकम करते हुए देखा जा सकता है।

09:37 PM, 23-Sep-2023

मधु चोपड़ा ने साझा किया फोटो

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा राघव चड्ढा और परिणीति की शादी में शिरकत करने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने प्री वेडिंग इवेंट की तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना फोटो पोस्ट किया है। 

08:33 PM, 23-Sep-2023

उदयपुर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। हाल ही में दोनों मुख्यमंत्रियों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
07:18 PM, 23-Sep-2023
सानिया मिर्जा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

सानिया मिर्जा ने दी परिणीति को बधाई

सानिया मिर्जा परिणीति चोपड़ा की खास दोस्तों में से एक हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हाल ही में सानिया ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए परी को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने लिखा कि अब सबसे बड़ी झप्पी देने की बारी उनकी है।

06:38 PM, 23-Sep-2023

डीजे सुमित पहुंचे उदयपुर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए तमाम मेहमान उदयपुर पहुंच रहे हैं। इस बीच डीजे सुमित सेठी भी वहां पहुंच चुके हैं। शादी में गानों से रंग जमाने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होगी।

विज्ञापन
05:13 PM, 23-Sep-2023

परिणीति के बुआ-फूफा पहुंचे उदयपुर

परिणीति चोपड़ा के बुआ फूफा अभिनेत्री की शादी में शिरकत करने उदयपुर पहुंच गए हैं। एयपोर्ट के बाद दोनों एक साथ नजर आए। इस शादी को लेकर दोनों के चेहरे पर उत्साह और खुशी खास तौर पर देखने को मिली।

04:30 PM, 23-Sep-2023

दुल्हन की तरह सजा द लीला पैलेस
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज गया है। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कहा जा रहा है कि परिणीति की चूड़ा सेरेमनी शुरू हो चुकी है। हर तरफ इस शाही शादी के चर्चे हैं। अपनी जिंदगी के इस अहम दिन पर परिणीति मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। 

03:47 PM, 23-Sep-2023

ये सितारे पहुंच चुके हैं उदयपुर
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म जगत के तमाम सितारे पहुंचेंगे। भाग्यश्री शुक्रवार को उदयपुर पहुंच चुकी हैं। उनके अलावा अभिनेत्री आमना शरीफ के भी शादी समारोह में पहुंचने की जानकारी है। तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर, करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जल्द उदयपुर पहुंचने वाले हैं। खबर है कि खेल जगत की दिग्गज हस्ती टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी कल उदयपुर पहुंच सकती हैं।

03:08 PM, 23-Sep-2023

आप सांसद संजय सिंह पहुंचे उदयपुर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीबियों और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां भाग्यश्री शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गईं। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने परिणीति और राघव को बधाई दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सांसद संजय सिंह ने कहा है, 'मैं राघव और परिणीति को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए बधाई देता हूं। भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। आज और कल विवाह समारोह है और सभी लोग इसमें शामिल होंगे'।

02:33 PM, 23-Sep-2023

ये चोपड़ा बहनें चुराएंगी राघव चड्ढा के जूते
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होने वाली है। इस पारंपरिक शादी में तमाम रस्में निभाई जाएंगी। 24 सितंबर को शादी होगी। इसमें जूते चुराई की रस्म में परी की बहनें राघव चड्ढा के जूते चुराएंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के अलावा परिणीति की बाकी बहनें भी इस रस्म में हिस्सा लेंगी। प्रियंका चोपड़ा को तो सब जानते हैं, लेकिन पीसी के अलावा परिणीति की और भी बहने हैं, जिनका नाम है- मिताली, मन्नारा और मीरा चोपड़ा। हालांकि, जूते चुराई की रस्म के लिए ये सभी बहने होंगी या नहीं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

01:43 PM, 23-Sep-2023

अभिनेत्री भाग्यश्री अपने पति के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वेन्यू की इंसाइड वीडियो शेयर की हैं। साझा किए गए वीडियो में द लीला पैलेस रोशनी में जगमगाया हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में डांस परफॉर्मेंस की झलक दिखाई दे रही है।

12:05 PM, 23-Sep-2023

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में कई शाही मेहमान शिरकत करने वाले हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शादी में पहुंचेंगे। इसके अलावा फिल्मी जगत की तमाम हस्तियां भी शादी समारोह में हिस्सा लेंगी। अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर व अन्य कई चर्चित सितारे भी जल्द ही शादी में पहुंचेंगे। सिस्टर शिवानी भी परी-राघव की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं।

10:48 AM, 23-Sep-2023

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की घड़ी करीब आ गई है। आज चूड़ा सेरेमनी के साथ दोनों की शादी के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। 24 सितंबर को दोनों विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच सबको इंतजार है कि परिणीति की मिमी दीदी यानि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कब आएंगी! प्रियंका इस शादी की स्पेशल गेस्ट हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के लिए इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा की है। प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति की मुस्कुराते हुए फोटो शेयर कर लिखा है, 'उम्मीद है कि तुम अपने स्पेशल दिन भी इसी तरह खुश होगी। तुम्हें ढेर सारा प्यार'।

09:25 AM, 23-Sep-2023

परिणीति-राघव की शाही शादी में हर इंतजाम शाही है। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक न हों, इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोटो-वीडियो लीक होने से बचाने के लिए शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के मोबाइल फोन अंदर जाने और बाहर आने, दोनों वक्त जांचे जाएंगे। होटल में प्रवेश के समय मेहमानों के मोबाइल कैमरे पर एक नीले रंग का टेप चिपकाया जाएगा। यह टेप लगने के बाद कोई भी शादी समारोह के दौरान कोई वीडियो-फोटोग्राफी नहीं कर पाएगा। इस नीले टेप की खास बात यह है कि एक बार इसे मोबाइल कैमरे पर लगाने के बाद अगर कोई इसे हटाएगा, तो टेप पर एक तीर का निशान दिखाई देगा। जब मेहमान शादी के कार्यक्रम स्थल से लौटेंगे तो फिर उनके फोन चैक होंगे। सुरक्षा जांच में पता चल जाएगा कि कैमरे का उपयोग करने के लिए टेप को हटाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिक्योरिटी चेक करने की जिम्मेदारी उस होटल की गई है, जहां शादी होगी।

08:35 AM, 23-Sep-2023

परी-राघव की शादी के लिए लगातार उदयपुर पहुंच रहे मेहमान, जानें पल-पल का अपडेट

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा शादी के लिए उदयपुर में हैं। कल यानि 24 सितंबर को दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। इससे पहले दिल्ली में इनके प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू हुए। अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक आज से उदयपुर में भी शादी की रस्में शुरू होंगी। इसकी शुरुआत परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी से होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें