05:16 AM, 03-Mar-2025
Oscar Award 2025: ‘अनोरा’ ने झटके बेस्ट फिल्म समेत पांच ऑस्कर, एड्रियन ब्रॉडी और मिकी मैडिसन बने बेस्ट एक्टर्स
97वें अकादमी पुरस्कार का शानदार आगाज हो गया है। इसके साथ ही रेड-कार्पेट की चमक-दमक भी देखने को मिल रही है। लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर एक बार फिर से एक ऐसे पुरस्कार समारोह की मेजबानी कर रहा है। इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओब्रायन ऑस्कर को होस्ट कर रहे हैं। रेड कार्पेट पर कई सितारों ने अपने दमदार लुक का जलवा बिखेरा। आज कई फिल्मों की किस्मत का फैसला होगा। नेटफ्लिक्स की एमिलिया पेरेज 13 नामांकन के साथ सबसे आगे हैं। वहीं, एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट), राल्फ फिएनेस (कॉन्क्लेव), और टिमोथी चालमेट (ए कम्प्लीट अननोन) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दौड़ में शामिल हैं, जबकि डेमी मूर (द सब्सटेंस), मिकी मैडिसन (एनोरा) और फर्नांडा टोरेस (आई एम स्टिल हियर) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए रेस में शामिल हैं। इस साल ऑस्कर में भारत की किसी भी फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के को-प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'अनुजा' इस साल बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नामंकित है।