ऑस्कर की इस कैटिगरी में आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को जगह मिली थी। इसका मुकाबला टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ से था। इस कैटिगरी में नाटू-नाटू ने बाजी मारी।
इस कैटिगरी में अवतार: द वे ऑफ वॉटर, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, एल्विस, टॉप गन: मैवरिक और द बैटमैन के बीच मुकाबला था। इनमें टॉप गन: मैवरिक ने बाजी मारी।
इस श्रेणी में टॉप गन: मैवरिक, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, ग्लास ओनियन: द नाइव्स आउट मिस्ट्री, लिविंग और वूमेन टॉकिंग को नॉमिनेट किया गया था। यह अवॉर्ड वूमेन टॉकिंग ने जीता।
ऑस्कर अवॉर्ड्स की इस कैटिगरी में अवतार: द वे ऑफ वॉटर, बेबीलोन, एल्विस, द फैबलमैन्स और ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट को जगह मिली थी। इनमें ऑन क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट ने बाजी मारी।
इस कैटिगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हीस्परर्स, हॉलआउट, हाउ डू यू मीजर ए ईयर? द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के बीच टक्कर थी। इसमें भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हीस्परर्स ने बाजी मारी।
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के दौरान चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि साल 2020 में बोसमैन का निधन हो गया था।
द एलिफेंट व्हीस्पर्स को ऑस्कर
डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भारत की तरफ से नॉमिनेट हुई द एलिफेंट व्हीस्पर्स ने बाजी मार ली है।
ऑस्कर के स्टेज पर गधा
ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक हैरान करने वाला पल आया। यह पल तब आया जब अचानक स्टेज पर एक गधा भी आया।
भारत में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत में ही आरआरआर के गाने नाटू-नाटू का जबरदस्त क्रेज नजर आया। होस्ट जिमी किमेल पहले अवॉर्ड को प्रजेंट करने के लिए स्टेज पर गेस्ट को बुला रहे थे, उस दौरान कुछ डांसर्स नाटू-नाटू पर डांस करते हुए आए और जिमी को साथ ले गए।
Oscar 2023: यह बनी बेस्ट एनिमेशन फीचर फिल्म
सबसे बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का एलान किया जा रहा है। इस कैटिगरी में गुलिमेरो डेल टोरो, मार्सल द शेल विद शूज ऑन, पस इन बूट्स, द सी बीट्स और टर्निंग रेड के बीच मुकाबला था। गुलिमेरो डेल टोरो को इस कैटिगरी का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।